Kaimganj News: समस्या निस्तारण की मांग करते हुए शिक्षकों ने एबीएसए को सौंपा ज्ञापन

Kaimganj News

आज उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लाक कायमगंज संगठन इकाई की बैठक बीआरसी परिसर में हुई। इस मासिक बैठक में शिक्षकों ने मांग करते हुए कहा की उनके एरियर भुगतान की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए। चयनित वेतनमान एवं प्रोन्नत वेतनमान के साथ ही बकाया रसोईया मानदेय ,5 माह से बकाया कन्वर्जन कास्ट, बीआरसी कार्यालय से संबंध कर्मचारियों की कार्यप्रणाली तथा व्यवहार को शिक्षक मर्यादा के विपरीत बताते हुए सुधार लाने की बात कहते हुए कहा गया है कि कार्यालय में लेटलतीफी के कारण बीएलओ ड्यूटी पोर्टल पर सूचनाओं की फील्डिंग आदि में घोर लापरवाही बरती जा रही है ।

शिक्षकों ने नियमानुसार निशुल्क पुस्तकों को ठेकेदार के माध्यम से संकुल केंद्रों पर पहुंचाने के बजाय सीधे विद्यालय में उपलब्ध कराने, 3% डीए एरियर का भुगतान जनवरी से बकाया बता कर भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं जिन शिक्षकों का चयन वेतनमान लग चुका है उनके एरियर भुगतान के साथ ही नियमों का हवाला देते हुए कहा गया है कि शिक्षकों को शिक्षण कार्य के अतिरिक्त अन्य कार्यों में न लगाया जाए ।

ऐसा करने से विद्यालयों की शिक्षण व्यवस्था अवरुद्ध हो जाती है। वहीं उन्होंने विभागीय सूचनाओं के संप्रेषण हेतु बीआरसी स्तर पर संकुल शिक्षकों की नियमत बैठकर करने की बात कहते हुए सूचनाओं के विधिवत संप्रेषण के लिए इसे आवश्यक बताया।

ज्ञापन संगठन के जिला मंत्री राज किशोर शुक्ला के नेतृत्व में सौंपे जाने के अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष निर्देश गंगवार, मंत्री अश्विनी चतुर्वेदी, लक्ष्मी देवी, समरा जहीन, फारिया जहीन, हेमलता, रहवर हुसैन, राजवीर सिंह, संदीप सिंह ,अमित सिंह ,चंदन सिंह ,जावेद अख्तर ,उदय यादव ,योगेंद्र सिंह ,विनोद गंगवार ,जय गोपाल ,अविनाश सिंह, अस्मीनाज आदि शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव ,दानिश खान

और पढें:-

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes