शमशाबाद/ कायमगंज /फर्रुखाबाद 23 सितंबर 2022
शमशाबाद थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुर बैरागढ़ के निवासी प्रेमपाल(35) पुत्र बाबूराम पशुओं को चराने पड़ोस के गांव की तरफ ले गया था। जहां पड़ोसी गांव के प्रेमपाल(45) पुत्र गया प्रसाद तथा यहीं के सच्चू (35)पुत्र रतीराम भी इसी के साथ उसी खेत में अपने जानवरों को चराने के लिए पहुंचे थे । यह लोग अपने जानवरों को चरा ही रहे थे ,कि उसी समय तेज हवाओं के साथ बारिश होने लगी और घुमड़ते हुए बादलों से तड़पती हुई बिजली नीचे आ गिरी । जिसकी चपेट में आकर जानवरों को चरा रहे यह तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से प्रेमपाल की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
जबकि प्रेमपाल पुत्र गयादीन और सच्चू पुत्र रतीराम गंभीर रूप से घायल होकर वहीं पड़े तड़प रहे थे । कुछ ही देर में जब तेज बारिश रुकी , तो पड़ोस में खेतों में मौजूद लोगों की निगाह घटनास्थल की ओर गई । वहां पहुंचकर लोगों ने तीनों घायलों को सहारा दिया और इसकी सूचना उनके परिवार वालों को भी दी गई।
घबराए सभी के परिजन दौड़ कर घटनास्थल पर पहुंचे। तब तक वहां पड़ोसी ग्रामीणों की काफी भीड़ जमा हो चुकी थी। लोगों ने इस प्राकृतिक आपदा की सूचना डायल 112 को दी। प्रातः हुई घटना की सूचना पाकर थाना पुलिस दिन के लगभग 10:00 बजे मौके पर पहुंची । जहां उसने घटनास्थल का निरीक्षण कर मृतक के शव का पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवाया ।
सभी घायलों को पहले ही एंबुलेंस 108 द्वारा लाकर शमशाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को डॉक्टर राममनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। मृतक मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। छोटे- छोटे बच्चों को साथ लिए रोती बिलखती उसकी पत्नी का बुरा हाल हो रहा था। वह कह रही थी की अब क्या होगा। लोगों ने विद्युत पात से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता के साथ ही विधवा को पेंशन एवं एक आवास, प्रशासन से उपलब्ध कराने की मांग की है।
रिपोर्ट विश्व प्रकाश चतुर्वेदी
और पढें:-
-
Kamalganj News: तेज रोशनी के साथ आकाश में जाते हुए देखे गए कतारबद्ध गोले ,जन सामान्य में चर्चा का विषय
-
Shamshabad News: दोस्त के साथ तेज रफ्तार ट्रेन के पायदान पर खड़े होकर सेल्फी लेना पड़ा महंगा -पायदान से टकराकर युवक हुआ घायल
-
Shamshabad News: हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में निकाली गई भगवान गणेश की शोभा यात्रा
-
Madhya Pradesh News: खंडवा जिले के खार कला में विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त इंदौर की असरदार ट्रैप कार्यवाही
-
Shamshabad News: अलग-अलग मामलों में वांछित तीन आरोपी गिरफ्तार
-
Kaimganj News: पूरी की जा रही, सीजीएसटी टीम द्वारा कर अपवंचना जांच की खानापूरी
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct