-
Kaimganj news, farrukhabad news
-
बीसीपीएम पर आशाओं ने लगाया, वतौर रिश्वत, दबाव बनाकर
-
धन उगाही का आरोप
कायमगंज / फर्रुखाबाद 13 सितंबर 2022
भ्रष्टाचार रिश्वतखोरी का आरोप लगाते हुए नवाबगंज क्षेत्र की आशाओं ने 6 अगस्त 2022 को एक शिकायती पत्र जिलाधिकारी फर्रुखाबाद के नाम संबोधित प्रेषित करते हुए जांच कर अवैध धन उगाही करने वाले बीसीपीएम प्रदीप कुमार सीएचसी नवाबगंज के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की थी । पत्र का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने इसकी जांच थाना प्रभारी नवाबगंज को निर्देशित करते हुए सौंप दी । आज इसी की जांच के लिए अपना पक्ष रखने बताए गए स्थान ब्लॉक कार्यालय परिसर में आशाएं पहुंची थी। जहां उन्होंने अपने शिकायती पत्र के संबंध में लिखित एवं मौखिक रूप से कहा कि हम सभी से हर कार्य का पैसा मांगा जाता है ।
यदि ऐसा करने से मना करते हैं, तो बात -बात पर नौकरी से निकाल देने की धमकी दी जाती है। बैठक बुलाई जाती है, लेकिन उपयोगी जानकारी न देकर इसका भी पैसा मांगा जाता है। वही शालीनता को दरकिनार कर अभद्रता से बात की जाती है। समय से उनका भुगतान भी नहीं किया जाता है । आशाओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि हम सभी में से एक -एक को अलग-अलग कमरे में बुलाकर पैसे की ही बात की जाती है। वही आशाओं ने एक गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बीसीपीएम हमेशा 24 घंटे नशे में रहता है।
उनका कहना था कि शासन ने उन्हें मोबाइल फोन की सुविधा के लिए मोबाइल हेतु धनराशी की व्यवस्था कराई। लेकिन इसमें भी प्रत्येक आशा से ₹700 की वसूली की गई ।उनका आरोप था कि कोविड-19 के समय अपनी जान जोखिम में डालकर उन लोगों ने काम किया।
जिसका शासन द्वारा ₹12000 दिया गया। लेकिन यहां भी हम सभी, प्रत्येक आशा से ₹2000 वसूले गए। जिसने भी रिश्वत देने से मना किया। उसे खुली धमकी देते हुए कहा गया कि कल से घर बैठो यहां नहीं आओगी। यदि आ गई तो तुम्हें निकालकर बाहर कर देंगे । आशाओं का आरोप है कि आशा रंजना से बीसीपीएम ने उनके घर जाकर ₹2000 दबाव बनाकर वसूल कर लिए ।
आशाओं का कहना है कि शासन द्वारा निर्धारित नियमों की पूरी तरह अनदेखी करते हुए बीसीपीएम अवैध रूप से धन उगाही करने में विश्वास करते हैं। उनकी मांग है कि इनके भ्रष्टाचार नशाखोरी तथा रिश्वतखोरी जैसी गतिविधियों को देखते हुए इनका समय रहते तत्काल नवाबगंज से हटाया जाना उचित है। अतः इनका ट्रांसफर कर दिया जाए । जिससे हम सभी आशाएं स्वतंत्र होकर अपना काम सही ढंग से कर सकें। इस तरह लिखित रूप से अपने शिकायती पत्र के समर्थन में दिए गए बयान पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों में ब्लॉक नवाबगंज क्षेत्र की आशा सुधा गंगवार, सुरबाला देवी ,प्रेमलता, सुनीता ,किरण ,राजेश्वरी ,नीतू ,राधा देवी ,प्रेमलता ,रंजना ,सुनीता देवी ,अनीता देवी ,ओमवती, सरोज ,साजिया, स्नेह लता, धन देवी, शर्मिला आदि ने आप बीती सुना कर जांच अधिकारी के सामने अपना पक्ष रखा।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
और पढें:-
-
ई रिक्शा पर सरकारी अस्पताल से गद्दा तथा स्टेचर लदवाकर ले जाने वाला रंगे हाथों पकड़ा गया
-
तेज रोशनी के साथ आकाश में जाते हुए देखे गए कतारबद्ध गोले ,जन सामान्य में चर्चा का विषय- Kamalganj news
-
अवैध तमंचा सहित एक गिरफ्तार- Kaimganj News
-
सदभावना मंच ने फिर आयोजित किया आमने सामने कार्यक्रम*
-
खुलेआम चल रहा अवैध गैस रिफिलिंग का धंधा
-
बंदरों के हमले से किशोर हुआ घायल- हालत गंभीर
-
निर्वाचक नामावली में आधार लिंक ड्यूटी से 2 बूथों पर बूथ लेवल अधिकारी चल रहे लगातार अनुपस्थित
-
संविधान निर्माता बाबा साहब के विरुद्ध टिप्पणी करने पर मुकदमा दर्ज- Kaimganj News
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news श्रद्धा की राह पर फर्रुखाबाद: सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए 10 श्रद्धालु रवाना, भक्ति भाव से गूंजा कलेक्ट्रेट
Farrukhabad news फर्रुखाबाद, 19 अप्रैल 2026 जनपद में रविवार को आस्था, उत्साह और आध्यात्मिक ऊर्जा[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बढ़ती चोरियों पर सख्ती की मांग, व्यापारियों ने नए इंस्पेक्टर का किया स्वागत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद। नगर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर व्यापारियों[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS परशुराम जयंती पर गूंजा विचार मंथन, वक्ताओं ने बताया—‘तेजस्वी संत और अद्वितीय योद्धा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद। विश्व बंधु परिषद के तत्वावधान में भगवान परशुराम जयंती के[...]
Apr
DELHI NEWS
Delhi news ईरान-अमेरिका-इजरायल तनाव: होर्मुज में संकट, लेबनान में हमले—दुनिया में बढ़ी चिंता
Delhi news नई दिल्ली :-” द एंड टाइम्स न्यूज” मुख्य ख़बरें !- दि०19 /4 /2026[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तेज रफ्तार का कहर: अज्ञात ट्रक की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज/फर्रुखाबाद। कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर स्थित राधा कृष्ण फैमिली रेस्टोरेंट के पास एक भीषण[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS शॉर्ट सर्किट से भड़की भीषण आग, छह परिवारों की दुनिया राख: इकलहरा में मचा कोहराम, लाखों की संपत्ति स्वाहा
KAIMGANJ NEWS कायमगंज/कंपिल (फर्रुखाबाद)। शनिवार सुबह इकलहरा गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS संपूर्ण समाधान दिवस बना ‘जमीन विवादों’ का अखाड़ा: 104 शिकायतों में सिर्फ 8 का निस्तारण, मेड़ तोड़ कब्जे के आरोपों की भरमार
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस इस बार जमीन कब्जा,[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news गैंगस्टर पर प्रशासन का बड़ा एक्शन: 12 लाख से ज्यादा की संपत्ति कुर्क, गांव में डुगडुगी पिटवाकर की कार्रवाई
Farrukhabad news शमशाबाद (फर्रुखाबाद)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए[...]
Apr