अपाचे बाइक पर आए लुटेरों ने गन पॉइंट पर लूटा मोबाइल फोन

अपाचे बाइक पर आए लुटेरों
  • अपाचे बाइक पर आए लुटेरों ने गन पॉइंट पर लूटा मोबाइल फोन

शमशाबाद /फर्रुखाबाद 8 सितंबर 2022

शमसाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बेला सराय गजा में एक काले रंग की अज्ञात अपाचे बाइक जिस पर 3 लोगो को कुछ दिनों से भ्रमण करते हुए देखा जा रहा था। लोगो को आशंका थी कि अज्ञात अपाचे बाइक सबार किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने की फिराक में तो नहीं घूम रहे है। . वही हुआ जिसका लोगों को डर था। मंगलवार की देर शाम काले रंग की अपाचे बाइक पर सवार अज्ञात 3 बदमाशों द्वारा एक किसान को टक्कर मारकर उस वक्त लूटपाट का शिकार बना लिया गया। जब किसान पैदल बाजरा के खेत की ओर जा रहा था । ग्राम बेला सराय गजा निवासी राजेश कुमार शुक्ला ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सरकारी नलकूप के निकट उनका खेत है। जिसमे बाजरे की फसल तैयार खड़ी है। फसल की कटाई के बाद घर लाने के लिए रात्रि 8:00 बजे के करीब खेत की ओर जा रहा था। पीड़ित किसान के अनुसार सरकारी नलकूप निकट गुजरते समय अचानक काले रंग की अज्ञात अपाचे बाइक पर सवार बदमाशों ने पहले टक्कर मार दी । जिससे बह गिर गया। जैसे ही किसान उठा, वैसे ही एक बदमाश ने तमंचा सिर पर अड़ा दिया तथा जेब में रखा मोबाइल छीन लिया। पीड़ित कुछ समझ पाता तब तक लुटेरे गाली गलौज करते हुए अंजाम भुगतने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पीड़ित द्वारा ग्रामीणों को दी गई। जिस पर मौके पर तमाम लोगों की भीड़ पहुंच गई। संभावित स्थानों पर बदमाशों की तलाश की गई। लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। पीड़ित ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को देने के लिए पहले डायल 112 नंबर पर कॉल की गई ।लेकिन फोन नही उठा। घटना के बाद से क्षेत्र में लुटेरों के कारण दहशत का माहौल दिखाई दे रहा है।

 

मनोज सक्सेना शमशाबाद

और पढें:-

UTTAR PRADESH FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news ADG के सामने गूंजी व्यापारियों की आवाज, सुरक्षा और सम्मान का मिला भरोसा”

Farrukhabad news 🔴 व्यापारियों की सुरक्षा पर ADG सख्त, समस्याओं की फाइल सौंपते ही लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीपी गेस्ट हाउस में जुटे प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारी, हुआ भव्य स्वागत सम्मान

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की नगर इकाई को और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जीवित व्यक्ति को सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित करने का मामला, ग्राम सचिव की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

KAIMGANJ NEWS सरकारी योजनाओं से वंचित हुआ ग्रामीण, न्याय की गुहार के बाद भी कार्रवाई[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बरझाला गेट पर मौत का तांडव: छोटा हाथी से आमने-सामने भिड़ंत, 25 फीट उछला युवक, मौके पर ही मौत

KAIMGANJ NEWS लकवे की दवा लेकर लौट रहा था युवक, शराब की पेटियों से लदा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मकान निर्माण कार्य के समय,33 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर गंभीर रूप से झुलसा

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद थाना क्षेत्र कायमगंज के ग्राम ब्राहिमपुर जागीर में शनिवार को[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भीषण गर्मी में व्यापार संगठन बना राहत का सहारा

KAIMGANJ NEWS राहगीरों को बांटा तरबूज और रूह आफजा का शरबत, चिलचिलाती धूप में मिली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल

KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes