-
गणेश प्रतिमा उत्सव पर शौहद्दों ने किया अव्यवस्था फैलाने का प्रयास
-
जमा भीड़ में फैला आक्रोश
कायमगंज / फर्रुखाबाद 8 सितंबर 2022
कोतवाली क्षेत्र के गांव गऊ टोला में गणेश प्रतिमा स्थापित कर ग्रामीण वहां लगे पांडाल में हवन पूजन के साथ कीर्तन भजन कर रहे थे। कार्यक्रम स्थल पर ग्रामीणों की काफी भीड़ जमा थी। उसी समय रात के लगभग 11:00 बजे कार्यक्रम स्थल के पास में ही थोड़ी दूर पर मक्के के खेत से 3 – 4 लोग औरतों वाली साड़ी लपेट कर बाहर निकले। ग्रामीणों के अनुसार उन्हें सबसे पहले छोटे बच्चों ने देखा और शोर मचाया। उसी समय कुछ ग्रामीणों की भी नजर उन पर पड़ी। ग्रामीणों का कहना है कि इसके बाद वे उसी मक्के के खेत में घुस गए। पांडाल में जमा भीड़ तथा शोर-शराबा सुनकर बहुत से ग्रामीण लाठी-डंडों से लैस होकर उधर पहुंच गए। सभी ने मक्के के खेत को अच्छी तरीके से छाना, देखा, लेकिन उन्हें वहां कोई नहीं मिला । इसकी अफवाह फैलते ही पड़ोस के गांव मोहल्ला लालबाग तथा किला के ग्रामीण भी चौकन्ने होकर घेराव करने लगे। जिस समय ग्रामीण ऐसा कर रहे थे। उसी समय किसी ने कुंजी वाला पटाखा कुछ दूर पर चलाया। जिससे एक बार फिर अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। सब कुछ चल ही रहा था की तब तक किसी व्यक्ति ने काफी दूर पर 3 – 4 हवाई फायर कर दिए ।इसके बाद फिर ग्रामीण चौकन्ने हुए और एक बार फिर खोजबीन की गई। लेकिन कोई नहीं मिला। इस घटना से एक बात साफ हो रही है कि या तो इन्हें धोखा हुआ या फिर वास्तव में साड़ी लपेटे मक्के के खेत से तीन चार लोगों को निकलते देखा और वह इतनी तलाश के बाद भी नहीं मिले। न हीं उनके कहीं दूर की ओर भागने की जानकारी मिली। इससे यह स्पष्ट होता है यह काम सोची समझी ओछी मानसिकता वाले लोगों ने अव्यवस्था फैलाने के लिए जानबूझकर ही किया होगा, और यह लोग कहीं दूर के नहीं कार्यक्रम स्थल एवं मक्का के खेत के आसपास अथवा इसी गांव के हो सकते हैं। जो पलक झपकते ही मौके से भाग कर अपने घरों में जा दुबके के होंगे। ऐसी अफवाहों से सतर्क रहने या फिर अफवाह फैलाने, वहीं अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश अभी दो-तीन दिन पहले ही जिले के पुलिस कप्तान जारी कर चुके हैं। लेकिन फिर भी लोग हैं कि नासमझी और उद्दंडता का परिचय देकर इस तरह की हरकतें करने का प्रयास करने से बाज नहीं आ रहे हैं । इस प्रकरण के संबंध में बताया गया कि सूचना के काफी देर बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची थी। जहां उसने लोगों से बातचीत करके जानकारी जुटाने का प्रयास किया। जब इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कायमगंज से जानकारी लेने का प्रयास किया गया, तो उनके सीयूजी नंबर से स्विच ऑफ होने की जानकारी मिलती रही
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
और पढें:-
-
गलत प्रपत्रों से रजिस्टर्ड कराई फर्जी फर्मो के प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज ,एक जालसाज गिरफ्तार ,मुख्य आरोपी फरार
-
कूट रचित दस्तावेजों से तंबाकू व्यवसाई ने कराया जीएसटी में फर्जी फर्म का रजिस्ट्रेशन
-
घर में घुसे शातिर बदमाशों ने महिला को किया लहूलुहान
-
कर अपवंचना रोकने के लिए जीएसटी की 11 टीमों ने तंबाकू व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर की छापामार कार्यवाही, व्यापारियों में हड़कंप
-
गणेश प्रतिमा उत्सव पर शौहद्दों ने किया अव्यवस्था फैलाने का प्रयास ,जमा भीड़ में फैला आक्रोश
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव
KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन
KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद
Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात
Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]
Aug