-
पचास हजार नकद तथा एक बाइक अतिरिक्त दहेज की मांग कर विवाहिता को निकाला घर से
कायमगंज / फर्रुखाबाद 7 सितंबर 2022
कस्बा कायमगंज से सटे गांव नगला दत्तू की निवासी रुबीना उर्फ राबिया ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि लगभग 4 साल पहले मुस्लिम रीति रिवाज के मुताबिक उसकी शादी मोहल्ला हाजीगंज कस्बा याकूतगंज कोतवाली फतेहगढ़ जनपद फर्रुखाबाद के निवासी मुजाहिद के साथ हुई थी। शादी के वक्त उसके मां बाप ने अपनी हैसियत के मुताबिक काफी कुछ दान दहेज उपहार स्वरूप दिया था। मगर इससे उसके ससुराली खुश नहीं थे । आरोप है कि ससुराली जन 50 हजार रुपया नकद तथा एक बाइक अतिरिक्त दहेज के रूप में और देने की मांग करने लगे। पीड़िता का कहना है कि यह सब कुछ देना उसके पिता के बस की बात नहीं थी। इसलिए उसने ससुराली जनों से अतिरिक्त दहेज दे पाने में मजबूरी जाहिर करते हुए ऐसी मांग न करने की गुजारिश की। आरोप है कि उसके तुरंत बाद विवाहिता को मानसिक तथा शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा और तलाक देकर दूसरी शादी करने की धमकी भी दी जाने लगी। पीड़ित विवाहिता का कहना है कि उसे पता चला कि 31 जुलाई 2022 को उसके पति मुजाहिद ने कहकशां नाम की किसी दूसरी लड़की से शादी भी कर ली है। इससे खिन्न होकर विवाहिता अपने नाबालिग बेटे माज को लेकर गर्भावस्था में ही अपने मायके चली आई और इसकी सूचना कोतवाली कायमगंज को दी। पुलिस से शिकायत करने की खबर मिलते ही 03.08.2022 को समय करीब
दिन के 5 बजे पति मुजाहिद, ससुर यूसुफ, सास इशरत बेगम उर्फ मुन्नी देवी जेठ मुशाहिद, तथा चचिया ससुर लईक व चचेरा देवर मुशीर पीड़िता के मायके वाले घर पर आ धमके। रूबिया का कहना है की इन लोगों ने यहां आकर भद्दी -भद्दी गालियां दी और फिर कहा कि जब तक तू 50 हजार रुपया नकद और एक मोटरसाइकिल नहीं दिलाएगी तब तक तुझे अपने साथ नहीं रखेंगे ।महिला का कहना है कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है। अब उसको मेरी जरूरत नहीं है ।पीड़ित महिला की तहरीर पर पति सहित ससुराली जनों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
और पढें:-
-
निर्वाचक नामावली में आधार लिंक ड्यूटी से 2 बूथों पर बूथ लेवल अधिकारी चल रहे लगातार अनुपस्थित
-
झोपड़ी नुमा मकान में लगी आग ट्रैक्टर पंपिंग सेट तथा अन्य सामान जलकर हुआ बर्बाद
-
ग्रामीणों ने राशन डीलर पर राशन वितरण ना करने का लगाया आरोप
-
गलत प्रपत्रों से रजिस्टर्ड कराई फर्जी फर्मो के प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज ,एक जालसाज गिरफ्तार ,मुख्य आरोपी फरार
-
व्याप्त भ्रष्टाचार, विद्युत कटौती ,जर्जर विद्युत लाइनें तथा जे० ई० सहित अन्य कर्मचारियों को हटाने की मांग करते हुए किसानों ने घेरा विद्युत केंद्र गंगीरी
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान
KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट
Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान
Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बरसते बादलों के बीच गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरिया’, कायमगंज में 36 से ज्यादा प्रतिमाओं का भू-विसर्जन; 15 फीट ऊंची मटकियां फोड़ युवाओं ने दिखाया दम
KAIMGANJ NEWS –रिमझिम फुहारों के बीच अबीर-गुलाल से सराबोर हुईं सड़कें, नम आंखों से बप्पा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेतों में घात लगाए बैठे ‘काल’ से बाल-बाल बचे दो नौनिहाल: कहीं जहरीले कीड़े का हमला, तो कहीं सांप ने डसा; सीएचसी में मचा हड़कंप
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम
KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]
Sep