भाकियू नेताओं का 5 सूत्रीय पैगाम जिलाधिकारी के नाम, समस्याओं का निराकरण हो नहीं तो करेंगे धरना प्रदर्शन

भाकियू नेताओं का 5 सूत्रीय पैगाम जिलाधिकारी के नाम

भाकियू नेताओं का 5 सूत्रीय पैगाम जिलाधिकारी के नाम, समस्याओं का निराकरण हो नहीं तो करेंगे धरना प्रदर्शन

शमशाबाद/ फर्रुखाबाद 6 सितंबर 2022 भाकियू नेताओं का 5 सूत्रीय पैगाम जिलाधिकारी फर्रुखाबाद के नाम मैं कहा गया कि15 सितंबर तक फर्रूखाबाद जनपद को सूखाग्रस्त घोषित नहीं कराया गया , तो 19 सितंबर से जिलाधिकारी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना देने को किसान नेता विवश हो जाएंगे। मंगलवार को भाकियू (हरपाल गुट) की पंचायत गंगा रोड स्थित जिला महासचिव संजय गंगवार के प्रतिष्ठान पर संपन्न हुई। बैठक में क्षेत्रीय किसानों ने समस्याओं पर चर्चा कर निस्तारण की मांग की। जिलाधिकारी फर्रुखाबाद को संबोधित थानाध्यक्ष शमशाबाद मनोज कुमार भाटी को 5 सूत्रीय समस्याओं का ज्ञापन सौंपा गया ।जिसमें कहा गया है कि बरसात न होने के कारण किसानों की अधिकांश फसलें जिन्हें हजारों- लाखों रुपए की लागत से तैयार किया गया था ।बरसात के अभाव में बर्बाद हो गई ।अधिकाँश किसान कर्जदार हो गए। फर्रुखाबाद जनपद को सूखाग्रस्त घोषित कराया जाए तथा गरीबी के मकड़जाल में उलझे गरीब मजदूर किसानो को कर्ज मुक्त किया जाए। सरकार द्वारा किसानों को सरकारी एवं अर्ध सरकारी समितियों से कृषि बीज उपलब्ध कराए जाते हैं। इस वर्ष गेहूं धान बीज की सब्सिडी किसानो को अभी तक उपलब्ध नहीं कराई गई । तत्काल उपलब्ध कराई जाए । सरकारी तंत्र की अव्यवस्थाओं से आक्रोशित किसानों ने नाराजगी जताते हुए कहा अगर सब्सिडी उपलब्ध नही कराई गई तो सरकारी बीज की दुकानों से खरीदारी बंद कर देंगे। 23 दिसंबर को प्रतिवर्ष किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन खुशियों के माहौल में मनाया जाता है। इस मौके पर शासन प्रशासन द्वारा प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया जाता है। लेकिन विभागीय कर्मचारियों की मिलीभगत से उन्नतशील किसान बंचित रह जाते है । किसानों का आरोप है कि बिभागीय अधिकारियों के मुंह लगे चापलूसों को सम्मानित किया जाता है। जबकि उन्नतशील किसान जो बास्तविक सम्मान का हकदार है वंचित रह जाता है। सर्वे कराकर प्रगतिशील किसानों को ही सम्मानित किया जाए । शमशाबाद फैजबाग फर्रुखाबाद मार्ग पर लोकल बसों का अभाव है। जरूरतमंद लोगों को यात्रा की खातिर डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता है । डग्गामार वाहन संचालक आम यात्रियों की मजबूरी का लाभ उठाकर किराए की जमकर अवैध वसूली कर रहे हैं। बिरोध करने वाले यात्रियों को इसका खामियाजा गाली गलौज तथा का मारपीट से भुगतना पड़ रहा है। उक्त मार्ग पर लोकल बसों का संचालन करा कर आम डग्गामार बाहन संचालकों की लूट खसोट से बचाया जाय। बैठक में सर्बसम्मति से निर्णय लिया गया, अगर 15 सितंबर तक जनपद को सूखाग्रस्त घोषित नहीं किया गया तो 19 सितंबर से जिलाधिकारी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामबहादुर राजपूत, जिला सचिव संजय गंगवार, रामबरन यादव, नन्हे लाल राजपूत ,गुड्डी देवी, उरूज खान ,सलमान अहमद, डॉक्टर कैलाश चंद यादव सहित तमाम पदाधिकारी एवं संगठन सदस्य मौजूद रहे।

शमशाबाद से मनोज सक्सेना की रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश और तूफानी हवाओं का कहर, खेतों में बिछीं फसलें

KAIMGANJ NEWS–दो दिन की मूसलाधार वर्षा से जनजीवन प्रभावित, किसानों को भारी नुकसान की आशंका[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान

KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान

Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes