भाकियू (हरपाल ) गुट के किसान नेता 5 सितंबर को ट्रेन द्वारा लखनऊ में आयोजित महापंचायत के लिए होंगे रवाना

Picsart 22 09 04 23 07 32 770

शमसाबाद / फर्रुखाबाद 5 सितंबर 2022 किसानों की 5 सूत्रीय समस्याओं को लेकर भाकियू ( हरपाल )गुट का प्रतिनिधिमंडल फर्रूखाबाद से ट्रेन द्वारा लखनऊ रवाना होगा। जहां आयोजित किसान महापंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह के नेतृत्व में गरीब किसानों को कर्ज मुक्त करने तथा जनपद को सूखाग्रस्त घोषित कराए जाने की मांग की जाएगी।

रबिबार को भाकियू जिलाउपाध्यक्ष प्रेमचंद सक्सेना के निवास पर आवश्यक बैठक हुई। बैठक में किसानों की प्रमुख समस्याओ पर चर्चा कर निस्तारण की मांग की गई। जिला उपाध्यक्ष ने बताया कि 5 सितंबर को किसानों का प्रतिनिधिमंडल कायमगंज ब फर्रुखाबाद से ट्रेन द्वारा लखनऊ जाएगा। यहाँ इको गार्डन में किसानों की बैठक होंगी । बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में दूसरे गुट के किसान नेता सदस्यता ग्रहण करेंगे । जिला उपाध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत में यूपी सरकार को ज्ञापन दिया जाएगा। जिसमें फर्रूखाबाद को सूखाग्रस्त घोषित कराए जाने की मांग के साथ फर्रुखाबाद को सूखाग्रस्त सूची में प्रमुख स्थान दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा । क्योंकि फर्रुखाबाद में बरसात ना के बराबर हुई नुकसान अधिक हुआ । कंपिल -कायमगंज कताई मिल कई सालों से बंद पड़ा है। तत्काल चालू करा कर बेरोजगारों को रोजगार दिए जाने , आवारा अन्ना गौबंशो के लिए सरकार की तरफ से ग्रामीण क्षेत्रों में टीम सैट डलवाए जाने , ग्राम प्रधान व सचिव को निर्देश देकर टीन सेट में ही आवारा पशुओं को रखने की व्यवस्था किए जाने की मांग भी शासन के सामने प्रमुखता से की जाएगी। यह भी कहा जाएगा कि शासनादेश की अवहेलना करने वाले जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। सरकार जैविक खेती को बढ़ाबा देने के लिये जगह-जगह गोष्ठी करा रही है। लेकिन सरकार पानी पर ध्यान नहीं दे रही है। उदाहरण के लिए कायमगंज के ग्राम अताईपुर कोहना में नलकूप की व्यवस्था ना होने से जल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इसलिए वहां नलकूप लगाया जाए। किसानों को कर्ज मुक्त किया जाए, बरसात न होने के कारण किसान मायूस है। किसानों द्वारा फसलों को तैयार किए जाने के नाम पर हजारों लाखों रुपए खर्च किया गया। कुछ ऐसे भी किसान हैं ,जिन्होंने संपन्न किसानों द्वारा कर्ज लेकर फसले तैयार की लेकिन पहले से ही आर्थिक तंगी झेल रहा किसान बर्बादी के कारण गले तक कर्ज में डूबा है। बेहाल किसानों की खुशहाली के लिए कर्ज मुक्त किया जाए। बैठक में जिला उपाध्यक्ष डॉ प्रेमचंद सक्सेना, हुकुम सिंह यादव मंडल अध्यक्ष कानपुर ,रमेश चंद्र पाल ,संतराम ,कालीचरण मोतीलाल ,रामवीर सिंह चौहान आदि संगठन पदाधिकारी तथा सदस्य गण मौजूद रहे।

 

मनोज सक्सेना शमशाबाद

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes