गलत प्रपत्रों से रजिस्टर्ड कराई फर्जी फर्मो के प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज ,एक जालसाज गिरफ्तार ,मुख्य आरोपी फरार- Farrukhabad News

c

Farrukhabad News,kaimganj news, the end times news,fbd news

कायमगंज / फर्रुखाबाद 3 सितंबर 2022
2 दिन पूर्व जीएसटी की 6 जिलों की 11 गठित टीमों द्वारा कायमगंज में 14 तंबाकू व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर कर अपवंचन की जांच हेतु छापा मारा गया था। इनमें से टास्क फोर्स की गठित टीम संख्या 8 द्वारा कायमगंज के मोहल्ला गढ़ी निवासी बड़े तंबाकू व्यापारी जुबेर खान के प्रतिष्ठान पर छापा पडा। इनके यहां से महेसरिया स्पलायर एंड प्रोसेसर G.S.T.N 09CXDPR6748EIZI से जीएसटी विभाग में फर्म रजिस्टर्ड जांच में पाई गई । पते की जांच पर पाया गया कि उक्त पते पर कोई व्यापारिक गतिविधि नहीं चल रही है, और ना ही कोई बोर्ड लगा है। एवं यह तथ्य भी प्रकाश में आया कि पंजीयन रंजीत सिंहS/O श्री ज्ञानचन्द्र के नाम से प्राप्त किया गया है, जो कि एक राजमिस्त्री है। और इसे ही महेशसरिया सप्लायर एंड प्रोसेसर के फर्म का स्वामी दर्शाया गया है। जबकि जांच टीम को रंजीत द्वारा बताया गया कि उन्हें यह ज्ञात नहीं है कि उनके नाम से G.S. T विभाग में फर्म पंजीकृत कराई गई है। उनके द्वारा जांच टीम को बताया गया कि लगभग 1 वर्ष पूर्व पड़ोस में रहने वाले जुबेर खान S/O लड्डुन खान निवासी गढ़ी कायमगंज मोबाइल नंबर 9151506226
द्वारा श्री रामनरेश निवासी गुड़ मंडी कायमगंज मोबाइलनंबर7007231947 से मिलायाथा। तथा बताया था कि उनके पैन कार्ड, आधार कार्ड, बिजली बिल, फोटो आदि कागजोंसे एक आई0डी खोल रहे हैं, जिसमें बेटी के नाम से Rs. 3000प्रति माह जमा करने पर 5 वर्ष बाद काफी अधिक पैसा मिलेगा। रंजीत द्वारा जांच टीम को बताया गया कि जुबेर खान की बातों व लालच में आकर उनके द्वारा रामनरेश को उक्त पत्रों की छाया प्रति दी थी। रामनरेश द्वारा एक पेज पर हस्ताक्षर कराए और कहा आप घर चले जाओ। G.S.T पोर्टल पर उपलब्ध सूचना के आधार पर यह स्पष्ट है कि फर्म के पंजीयन में दर्शित दोनों फोन नंबर रंजीत के नहीं हैं। एक फोन नंबर श्री रामनरेश- 7007231947 दूसराफोन नंबर आशुतोष सागर- 7052000974 का है। GST पोर्टल पर अपलोड किए गए। रेंट एग्रीमेंट पर रंजीत के जाली हस्ताक्षर बनाए गए हैं। क्योंकि श्री रंजीत द्वारा जांच के समय दर्ज पंचनामा पर किए गए हस्ताक्षर, रेंट एग्रीमेंट पर किए गए हस्ताक्षर पूर्णतया भिन्न है स्पष्टता राम नरेश को जुबेर द्वारा करापबंचन के उद्देश से राजस्व को भी हॉनि पहुंचाने हेतु फर्जी फर्मों के पंजीयन प्राप्त करने के माध्यम के रूप में प्रयोग किया है। फर्जी पंजीयन प्राप्त करने हेतु जाली हस्ताक्षर के माध्यम से कूट रचित प्रपत्र जैसे रेंट एग्रीमेंटआदि बनाकर GST पोर्टल पर m/s श्री महाकाल इंटरप्राइजेज तथा m/s महेशसरियासप्लायर एंड प्रोसेसर के पंजीयन प्रार्थना पत्र अपलोड किए गए हैं। इन फर्मों के कूट रचित। प्रपत्र तैयार करने हेतु m/s महाकाल एंटरप्राइजेज में राहुल एवं m/s महेशसरियासप्लायर एंड प्रोसेस में रंजीत के प्रपत्रो का दुरुपयोग किया गया है। रंजीत के रेंटएग्रीमेंट में न केवल उनके बल्कि उनके पिता ज्ञानचन्द के भी जाली हस्ताक्षर बनाए गएहैं। रंजीत को पैन कार्ड पर उपलब्ध वास्तविक हस्ताक्षरो से रेंट एग्रीमेंट पर दर्ज जालीहस्ताक्षर पूर्णतया भिन्न है। राम नरेश द्वारा जांच टीम के समक्ष यह स्वीकार किया गयाकि वह जुबेर खान के लिए कार्य करता है, जिसमें उसके द्वारा जुबेर के कहने पर न केवल इन फर्जी फर्मों के ई-बेविल जनरेट किए जाते हैं, बल्कि पंजीयन प्रार्थना पत्र आदि भीअपलोड किए जाते हैं। स्पष्टता जुबेर द्वारा रामनरेश के साथ मिलकर फर्जी फर्मों के माध्यम से राजस्व को भारी हानि पहुंचाई जा रही है। m/s महेशरिया सप्लायर एंड प्रोफेसरतथा m/s महाकाल इंटरप्राइजेज के अनिमिक्ष फर्म स्वामियों की बिना जानकारी के भारीमात्रा में खरीद व बिक्री दर्शायी गई है। उक्त के अतिरिक्त यह भी उल्लेखनीय है कि इन फर्मों के बिलों का प्रयोग करापवंचित माल के परिवहन हेतु रास्ते के बिल के रूप में प्रयोग किया जाता है। जिसे सामान्य टर्नओवर शामिल नहीं किया जाता है। इस संगठित करापवंचन के नेटवर्क में मुख्य साजिशकर्ता जुबेर हैं, जिसके द्वारा करापवचन के अंजाम
देने के लिए रामनरेश की मदद ली जाती है। इस प्रकरण में कोतवाली में आईपीसी की धारा 420 467 468 तथा 120 बी के अंतर्गत मुख्य रूप से जुबेर खान तथा रामनरेश के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है । मुकदमा दर्ज होने के तुरंत बाद प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जीएसटी टीम द्वारा दिए गए साक्ष्य के आधार पर साजिशकर्ता रामनरेश को गिरफ्तार कर लिया गया। वही तंबाकू व्यवसाई जीएसटी कर अपवंचन के मुख्य आरोपी जुबेर खान फरार बताए जाते हैं जिनकी जीएसटी विभाग तथा पुलिस को सरगर्मी से तलाश है।

 

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

और पढें:-

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS यात्री प्रतीक्षालय पर मौत बनकर टूट पड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 40 से 50 यात्रियों की अटकी सांसें!

KAIMGANJ NEWS –ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में चालक ने खोया नियंत्रण, बस ने प्रतीक्षालय[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पति-पत्नी के विवाद के बीच महिला ने उठाया खौफनाक कदम! कमरे में फांसी लगाकर जान देने का प्रयास

KAIMGANJ NEWS -परिजनों में मची चीख-पुकार, गंभीर हालत में सीएचसी से लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिवाली से पहले धधका नगर पालिका का कूड़ा घर! जहरीले धुएं ने घेरा पूरा इलाका, जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल

KAIMGANJ NEWS –टूटी बाउंड्रीवाल, खुले गेट और आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नदारद, प्लास्टिक-रबर के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS इंस्टाग्राम पर धमकी और फोटो से छेड़छाड़ का आरोप, युवती को तेजाब डालने की धमकी से मचा हड़कंप!

KAIMGANJ NEWS –भाई की शादी को लेकर शुरू हुआ विवाद, युवती ने गौरव ठाकुर नाम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ओवरटेक की जल्दबाजी बनी हादसे की वजह! टैक्सी से टकराकर कार में जा घुसी बाइक, दो किशोर गंभीर

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज-कंपिल मार्ग पर शराब ठेके के सामने हुआ भीषण हादसा, कार चालक ने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौकशी की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस ने केलों के बाग में की छानबीन; मौके पर नहीं मिला कोई सुराग

KAIMGANJ NEWS –डायल 112 की सूचना पर अताईपुर मार्ग पहुंची कायमगंज पुलिस, हिंदू संगठन के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेत में घेरकर मौसा-भांजे पर बरसाए लाठी-फावड़े और सरिये, दोनों लहूलुहान!

KAIMGANJ NEWS –पुरानी रंजिश में आधा दर्जन लोगों पर हमले का आरोप, किसान यूनियन ने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कोतवाली के चंद कदमों की दूरी पर सुलभ शौचालय में मिला युवक का शव, डेढ़ घंटे तक अंदर बंद रहने से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –शौचालय कर्मचारी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, दरवाजा खुलवाकर युवक को[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *