कायमगंज / फर्रुखाबाद 22 अगस्त 2022
अवैध मिट्टी एवं बालू खनन करने वाले के हौसले इतने बुलंद है, कि माफिया आए दिन मिट्टी एवं बालू खनन के साथ-साथ अब लोगों के साथ मारपीट भी करते नजर आ रहे हैं। जिसका एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। बताया गया है कि कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चौखड़िया सिनौली निवासी विमलेश पुत्र खुशी राम ने कस्वा चौकी पुलिस को तहरीर देते हुए बताया की गांव के ही अनिल यादव तथा विक्की गंगवार ने दोपहर 3:00 बजे के करीब नगर के मोहल्ला बजरिया में शर्मा मेडिकल स्टोर के सामने उसे मारपीट कर घायल करते हुए उसके पास से ₹50000 की नगदी तथा सोने की चेन एवं मोबाइल फोन छीन लिया। विमलेश यादव दूध बेचने का काम करता है। उसने बताया कि वह रोज की तरह आज भी कायमगंज नगर में दूध बेचकर वापस घर जा रहा था ।उसी समय मोहल्ला बजरिया में शर्मा मेडिकल के पास किसी काम से रुका । इसी दौरान अवैध मिट्टी एवं बालू खनन माफिया वहां पहुंच गए और उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी तथा उसके पास से नकदी मोबाइल एवं सोने की चेन छीन ले गए। पीड़ित ने कस्बा चौकी पुलिस को एक लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में कस्बा चौकी प्रभारी से जब जानकारी की गई तो उन्होंने बताया तहरीर मिली है। जांच कर कार्यवाही की जाएगी। बताते चलें अभी लगभग 20 दिन पूर्व कुआं खेड़ा चौकी इंचार्ज ने मुखबिर की सूचना पर जेसीबी मशीन एवं ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी थी। जिसकी खुन्नस मानते हुए आज इन दबंग खनन माफियाओं ने विमलेश यादव को घेर कर मारपीट करते हुए नगदी आदि सामान छीन लिया। इसके अलावा बताया गया है कि इन खनन माफियाओं के पास ग्राम मुड़ौल में 313 खसरा नंबर पर परमिशन है। जिसमें इस समय फसल खड़ी हुई है। खनन माफिया जिस नंबर पर प्रशासन द्वारा दी गई परमिशन पर खनन न कर ग्राम सिनोली चौखड़िया पचरोली महादेवपुर के अलावा आसपास क्षेत्र से धड़ल्ले से रात के अंधेरे में बालू एवं मिट्टी का खनन करते चले आ रहे हैं। इसी खनन की शिकायत के शक मेंआरोपियों ने दूधिया को मारपीट कर उससे नकदी सोने की चैन तथा मोबाइल छीन लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है । पुलिस का कहना है कि जांच में यह बात पता चल जाएगी की केवल मारपीट हुई है। या मारपीट के साथ ही नगदी व अन्य सामान छीना गया है।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct