विचित्र गला रोग की बीमारी से पीड़ित बच्चे सैफई से भी, फिर भेजे गए वापस

Picsart 22 08 21 18 07 11 857

– पीड़ित बच्चों के माता पिता ने लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद में जांच तथा दवाइयां सब कुछ व्यवस्था बाहर से निजी खर्च पर कराने का लगाया आरोप
कायमगंज / फर्रुखाबाद 21 अगस्त 2022
जनपद के थाना कंपिल क्षेत्र के गांव नगला धनी में पिछले लगभग एक सप्ताह से बच्चे विचित्र गला रोग की बीमारी से पीड़ित है। दो-तीन दिन पूर्व इनमें से विशाल पुत्र ताराचंद, अनिकेत पुत्र विकास तथा कामिनी पुत्री हरिनंदन एवं एक बच्चे को और पीड़ित होने पर कायमगंज नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। यहां से उसी समय इन बच्चों को डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया गया था। राेग पीडित बच्चों के माता पिता ने बताया कि लोहिया अस्पताल में उन्हें अपने बच्चों की सारी दवाइयां जो यहां के डॉक्टरों ने लिखी थी ।वह बाहर से ही लानी पड़ी और चेकअप के नाम पर सारे चेकअप भी बाहर से ही कराने पड़े। इसमें उन्हें काफी रुपया खर्च करना पड़ा । उनका कहना है कि निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं देने के नाम पर यहां तो गरीबों से ही खर्च कराया जा रहा है। फिर निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं देने की बात क्यों की जाती है। बच्चों के अभिभावकों ने बताया कि उन्हें लोहिया से भी आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई इटावा के लिए रेफर कर दिया गया था। वहां पहुंचने पर सैफई अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि यहां इस बीमारी का कोई इलाज नहीं है ,और यह कहते हुए उन्हें फिर फर्रुखाबाद वापस कर दिया गया। फर्रुखाबाद से इन बच्चों को फिर एक बार वापस कर दिया गया। तो बेचारे अपने मासूमों को लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज आए। जहां इन बच्चों के उपचार में लापरवाही की हालत देखकर उनके परिजनों ने हंगामा काटा । इस पर नवागंतुक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक ने आकर उच्च अधिकारियों से वार्ता करने के बाद इन सभी बच्चों को एंबुलेंस के माध्यम से हैलट अस्पताल कानपुर के लिए रेफर कर दिया। बता दें कि जब पहली बार यह बच्चे कायमगंज अस्पताल लाए गए थे। उसी समय इनकी स्लाइड बनाकर जांच के लिए भेजी गई थी। 3 दिन से भी ज्यादा समय बीत जाने के बावजूद भी स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही देखने को मिली, कि भेजी गई स्लाइड की जांच रिपोर्ट अब तक उपलब्ध नहीं कराई जा सकी है । बच्चों के परिजनों ने खुला आरोप लगाते हुए कहा कि लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद में तो निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं हो ही नहीं रही हैं। यहां बे जब पहुंचे थे तो बाहर से दवाइयां खरीदनी पड़ी और सारी जांचें भी प्राइवेट रुप से बाहर से ही करानी पड़ी। जिसमें उनका बहुत रुपया खर्च हो गया। खुला आरोप लगाते हुए इन लोगों ने कहा कि जब निशुल्क सेवाएं नहीं दी जा रही हैं। तो फिर इसका ढिंढोरा क्यों पीटा जा रहा है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि जब कायमगंज से लेकर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद और सैफई अस्पताल इटावा में रोग से संबंधित डॉक्टर ही नहीं है, और उन्हें किसी गरीब का निशुल्क उपचार करने की फुर्सत नहीं है या फिर डॉक्टर ऐसा करना उचित नहीं समझते तो फिर सरकार इन अस्पतालों को दिखावे के लिए क्यों चला रही है ।उधर मीडिया में सुर्खियों के साथ प्रकाशित समाचार के बाद स्वास्थ्य विभाग की एक टीम गांव नगला धनी पहुंची थी। जहां टीम ने बच्चों की जांच की तथा कुछ दवाइयां भी गांव में वितरित की। अब प्रश्न यह पैदा होता है कि जब इन अस्पतालों में ही इस रोग का उपचार नहीं हो पा रहा है, तो फिर स्वास्थ्य टीम की जांच और दवाइयां क्या काम आई होंगी?

 

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल

KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वेतन भुगतान को लेकर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

KAIMGANJ NEWS सुरक्षा उपकरण, अतिरिक्त कार्य के भुगतान और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज बाजार में बिक रहा ‘जहर’

KAIMGANJ NEWS रियल जूस में निकला कीचड़ जैसा काला कचरा, युवक की बिगड़ी तबीयत –[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news पंचायत चुनाव टलने की अटकलों से सियासी सरगर्मी तेज

Uttar Pradesh news- प्रधानों-प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी! पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news समझें हाल बदलते मौसम का : – नवतपा 2026 : , क्या है इसका महत्व, क्यों बढ़ती है गर्मी और क्या रखें सावधानी

Uttar Pradesh news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश ” द एंड टाइम्स न्यूज ” भारत की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी अग्निकांड पर भड़का व्यापार मंडल, 32 लाख के नुकसान पर मुआवजे की मांग

KAIMGANJ NEWS तहसील पहुंचे व्यापारी नेता, बोले— “पीड़ित व्यापारियों को तुरंत राहत दे सरकार” कायमगंज,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी में आधी रात भड़की आग, लाखों की संपत्ति राख

KAIMGANJ NEWS तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, फल व्यापारियों की दुकानें जलकर खाक — व्यापारियों[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes