आज से शुरू हो रही अग्निवीर भर्ती के लिए चप्पे-चप्पे पर रहेगी सुरक्षा व्यवस्था के लिए कड़ी नजर

Picsart 22 08 19 09 53 58 458

फर्रुखाबाद 19 अगस्त 2022
फर्रुखाबाद में आज से शुरू हो रही अग्निवीर सेना भर्ती को लेकर प्रशासन तथा पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। नगर के बरगदिया घाट से लेकर पूरे शहर के 35 पॉइंट पर पुलिस एवं पीएसी के जवान साथ रहकर ड्यूटी करेंगे। बनाई गई व्यवस्था के अनुसार प्रथम चरण में होने वाली दौड़ में जो अभ्यर्थी फेल होंगे । ऐसे नौजवानों को तुरंत पुलिस की कड़ी निगरानी में बसों के माध्यम से नगर से बाहर भेज दिया जाएगा ।रेलवे स्टेशन बरगदिया घाट बस स्टैंड फतेहगढ़ के मुख्य चौराहा आदि स्थानों पर शिफ्ट वाइज पुलिस लगातार ड्यूटी करेगी। बताया गया कि अग्निवीर सेना भर्ती में 12 जनपदों के अभ्यर्थी भाग लेंगे इनमें मुख्य रूप से पीलीभीत, शाहजहांपुर, बलरामपुर, श्रावस्ती, सीतापुर, फर्रुखाबाद, बरेली, बदायूं, लखीमपुर, संभल, हरदोई, बहराइच के अभ्यर्थी जिन्होंने ऑनलाइन ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। उनकी संख्या लगभग 1 लाख 13 हजार बताई जा रही है । सुरक्षा व्यवस्था में 10 थानेदार, 70 एसआई, 600 मुख्य आरक्षी व आरक्षी, 20 ट्रैफिक जवान, 6 कंपनी पीएसी रहेगी। रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, बरगदियाघाट, फतेहगढ़ चौराहा पर भी पुलिस फोर्स अलग अलग शिफ्टों में डयूटी करेगा। सीसीटीवी कैमरों से भी पूरी निगरानी की जाएगी। बरगदियाघाट पर 1 थानाध्यक्ष, 3 एसआई और 25 सिपाही के अलावा पीएसी भी रहेगी। यहीं पर नौजवानों को एकत्र किया जायेगा और फिर इसके बाद शारीरिक दक्षता के लिए सेना के मैदान पर भेजा जायेगा। बरगदियाघाट के मैदान पर पुलिस पूरी नजर रखेगी।
रोडवेज वर्कशाप, मिलेट्री चौराहा, पेट्रोल पंप, करिअप्पा गेट, अंबेडकर तिराहा, लोको रोड, नौगवां रेलवे क्रासिंग, भोलेपुर, विकास भवन तिराहा, समेत 35 प्वाइंटों पर पुलिस का फोर्स आज रात से ही व्यवस्थाओं को संभाल चुका है इसके अलावा पांच गश्त पार्टियां भी गश्त करने लगी हैं। इसमें एक दरोगा, चार सिपाही बराबर राउंड पर है। चार क्यूआरटी का भी गठन किया गया है। एक दरोगा, 15 सिपाही इसमें सुरक्षा संभाल रहे हैं सेना भर्ती में जो नौजवान शुरुआती दक्षता में फेल होंगे उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जायेगा। ऐसे नौजवान बसों में बैठकर पुलिस निगरानी में बाहर तक जाएंगे। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि सेना भर्ती को देखते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है।

 

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news पंचायती राज व्यवस्था पर ‘एक्सटेंशन’ का संकट! यूपी में प्रधानों की बढ़ी धड़कनें, चुनाव टलने के आसार

Uttar Pradesh news कार्यकाल खत्म होने में चंद दिन बाकी, सरकार मंथन में—प्रधानों और दावेदारों[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news भीषण गर्मी में ‘पावर’ फेल, 200 गांवों में अंधेरे का ‘तांडव’

Farrukhabad news रुटौल उपकेंद्र पर ओवरलोडिंग की मार, मच्छरों के बीच ग्रामीणों ने जागकर काटी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS शादी में चली गोलियां, जेल पहुँचे नेता हर्ष फायरिंग कांड में लोजपा नेता समेत चार गिरफ्तार

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब बैंड-बाजे[...]

LUCKNOW NEWS UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: छोटे कनेक्शन वालों पर नहीं होगी जल्द कटौती

Uttar Pradesh news 1 KW उपभोक्ताओं को 30 दिन की मोहलत, 2 KW वालों को[...]

KARNATAKA

karnatak news बेंगलुरु में नवजात की मौत का मामला: फैक्ट्री परिसर में जन्म के बाद मिली बच्चे की लाश, युवती हिरासत में

Karnatak news -सामाजिक दबाव और भय के एंगल से जांच -फैक्ट्री के शौचालय में हुई[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मकू नगला में पुरानी रंजिश भड़की: लाठी-डंडों से हमला, देवर-भाभी गंभीर—पुलिस जांच में जुटी

Farrukhabad news -शनिवार सुबह खेत पर काम कर रहे युवक पर हमला, बीच-बचाव में आई[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मौत का ‘शॉर्ट सर्किट’: 11 हजार वोल्ट की लाइन बनी काल, जिंदा जला युवक

KAIMGANJ NEWS बिजली विभाग की लापरवाही ने उजाड़ा घर; मासूम के सिर से उठा पिता[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes