भगबान भोलेनाथ के दरबार मे भक्तों की भीड़

1648177247860 1

शमसाबाद फर्रुखाबाद 25 जुलाई 2022 सावन के दूसरे सोमवार को शमशाबाद मे भगबान भोलेनाथ के दरबार मे भक्तों की भीड़ उमड़ी। बड़े पैमाने पर पूजा अर्चना कर भक्तों ने पुण्य का लाभ कमाया। सुबह से शाम तक मंदिरों में होती रही पूजा अर्चना। बम बम भोले के जयकारों से गूंज रहे नगर के शिवालय सावन के महीने के दूसरे सोमवार पर जहां एक ओर शमशाबाद नगर में सुबह से शाम तक रौनक रही वहीं दूसरी ओर भक्तों द्वारा बड़े पैमाने पर की गई खरीदारी से विक्रेताओं के चहरो पर खुशियों के भाव नजर आए मालूम रहे सावन के दूसरे सोमवार पर यहां बड़ी संख्या में भक्तगण कावड़ यात्रा में शामिल होकर ढाई घाट शमशाबाद की गंगा नदी तक प्रतिभाग करते हैं जहां गंगा स्नान के उपरांत पूजा अर्चना कर गंगाजल लिया जाता है भक्तगण भगवान भोले के जयकारों के बीच भगवान शिव धाम रवाना होते हैं जहां भक्त अपनी उमंगों और आशाओं के मध्य पूजा अर्चना करते हैं शमशाबाद नगर में सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक गुमटी महादेव मंदिर जहां सुबह से ही बड़ी संख्या में भक्तों का आना जाना रहा आने वाले भक्त भगवान भोलेनाथ के दरबार में पूजा प्रसाद अर्पित कर खुशहाली की कामनाये कर रहे थे। मंदिर में व्यवस्थापक द्वारा बड़े पैमाने पर व्यवस्था की गई थी यहां आने वाले भक्त गण प्रसाद पुजारी को सौंप रहे थे वही मंदिर के पुजारी प्रसाद देकर भक्तों को खुशिया प्रदान कर रहे थे मंदिर की भव्य सजावट प्रदान की गई थी ढोल नगाड़े की धुन पर बम बम भोले के जयकारे लगाये जा रहे थे यहीं पर चौमुखी महादेव मंदिर जो जनपद फर्रुखाबाद के कस्बा शमशाबाद में ऐतिहासिक मंदिर है इस मंदिर को राजाखोर की नगरी से भी जाना जाता है यहां फर्रुखाबाद के अलावा उत्तर प्रदेश से ही नहीं विदेशों से भी भक्तगण अक्कर पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामनाये करते हैं सोमवार को शमसाबाद नगर के मंदिरों में भगवान शिव के धामो को भक्तों द्वारा सजाया गया था इलेक्ट्रॉनिक झालरों से जगमगाते मंदिरों शोभा देखते ही बन रही थी हर तरफ भक्तों के माहौल में भगवान भोलेनाथ की जय जय कार हो रही थी नगर में ही स्थित स्वामी सर्वानंद मंदिर यहां पर भी बड़े पैमाने पर पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा देर शाम तक मंदिर के अंदर घंटे घड़ियाल गूंजते रहे बताते हैं नगर के ऐतिहासिक मंदिर जहां भोलेनाथ भगवान की आराधना करने वाले भक्तों की दर्शन मात्र से मनोकामनाये पूर्ण होती है सावन के दूसरे सोमवार को नगर में आवश्यक सामान की खरीदारी का दौर लोगो के मध्य देखा गया यहां केसरिया झंडे के साथ कांवरियों को पूजा प्रसाद की सामग्री में भांग धतूरा बेल पत्थर बेर आदि की खरीदारी करते हुए देखा गया भक्तों ने खरीदारी के बाद भगवान भोलेनाथ के दरबार में बड़े पैमाने पर पूजा अर्चना की तथा भांग धतूरा बेल पत्री तथा बैर आदि चरणों में समर्पित किए नगर के अलावा ग्राम रोशनाबाद हजियापुर शकरुल्लापुर के मंदिरों में बड़े पैमाने पर पूजा अर्चना की गई फैजबाग स्थित मां ललिता देवी मंदिर के दरबार में पूजा अर्चना की गई पूजा-अर्चना का दौर देर शाम तक चलता रहा कस्बे में भक्तों की आवाजाही के चलते अच्छी खासी चहल पहल नजर आई कस्बे के विक्रेताओं ने सावन के दूसरे सोमवार पर अपने अपने प्रतिष्ठानों को सजाया था भक्तों के आने की राह देखने वाले विक्रेता भी भगवान से मनोकामना की पूर्ति हेतु कामनाएं कर रहे थे सुरक्षा ब्यबस्था को ध्यान में रखकर शमसाबाद थाना पुलिस मुस्तैद रही नगर पंचायत शमसाबाद द्वारा साफ सफाई की ब्यबस्थाओ को दुरुस्त रखा गया था।

 

रिपोर्ट मनोज सक्सेना शमसाबाद

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल

KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वेतन भुगतान को लेकर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

KAIMGANJ NEWS सुरक्षा उपकरण, अतिरिक्त कार्य के भुगतान और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज बाजार में बिक रहा ‘जहर’

KAIMGANJ NEWS रियल जूस में निकला कीचड़ जैसा काला कचरा, युवक की बिगड़ी तबीयत –[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news पंचायत चुनाव टलने की अटकलों से सियासी सरगर्मी तेज

Uttar Pradesh news- प्रधानों-प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी! पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news समझें हाल बदलते मौसम का : – नवतपा 2026 : , क्या है इसका महत्व, क्यों बढ़ती है गर्मी और क्या रखें सावधानी

Uttar Pradesh news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश ” द एंड टाइम्स न्यूज ” भारत की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी अग्निकांड पर भड़का व्यापार मंडल, 32 लाख के नुकसान पर मुआवजे की मांग

KAIMGANJ NEWS तहसील पहुंचे व्यापारी नेता, बोले— “पीड़ित व्यापारियों को तुरंत राहत दे सरकार” कायमगंज,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी में आधी रात भड़की आग, लाखों की संपत्ति राख

KAIMGANJ NEWS तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, फल व्यापारियों की दुकानें जलकर खाक — व्यापारियों[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes