फर्रुखाबाद 24 जुलाई 2022
जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य ने अपनी टीम के साथ जनपद मुख्यालय स्थित नगर के कई रेस्टोरेंट्स तथा होटलों पर छापामारी करते हुए मानक विहीन काम मिलने पर की उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही।छापेमारी के दौरान कुल 13 रेस्टोरेंट/होटलों की पाकशाला(किचन) अमानक मिले ।इन सभी पर कार्यवाही की गई है ।नगर क्षेत्र के *9 PM रेस्टोरेंट* *न्यू बजरंग फैमिली रेस्टोरेंट* *इंडियन ग्रिल्स रेस्टोरेंट* के किचन में भोजन बनाने पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी गई । यहां तीनो रेस्टोरेंट के किचन एरिया में पाई गई भीषण गंदगी, बिना हाइजीन का ध्यान रखें बनाया जा रहा था भोजन।*होटल राजपूताना पैलेस, डायमंड फैमिली रेस्टोरेंट,होटल हिंदुस्तान* समेत 9 रेस्टोरेंट/होटल में भोजन निर्माण में मानकों का पालन न होने पर जारी किया गया नोटिस (किचन एरिया में भी पाई गई गंदगी)*होटल उदय इन* से लिया गया खाद्य पदार्थ का नमूना तथा जारी किया गया नोटिस साथ ही नोटिस का अनुपालन न करने पर लाइसेंस निस्तरीकरण की चेतावनी दी गई।
यह मामला तो जनपद मुख्यालय स्थित नगर फर्रुखाबाद तथा फतेहगढ़ का छापेमारी के दौरान प्रकाश में आया है ।लेकिन भोजन निर्माण मानक विहीन तथा साफ सफाई को धता बताकर नगर क्षेत्र कायमगंज में भी तहसील पुलिया पुल ग़ालिब से ट्रांसपोर्ट चौराहा और यहां से लेकर सीपी तिराहा तथा जटवाड़ा रोड की परिधि में कई ऐसे होटल तथा ढाबे संचालित है। जहां न सफाई की और न हीं खाद्य सामग्री की गुणवत्ता मायने रखती है। वही खाना पकाने की पाकशाला का वातावरण भी बदबू और गंदगी देता हुआ देखा जा सकता है।इन होटल और ढाबों पर भोजन की आवश्यकता वाले लोग मजबूरी में या फिर अपने शौक के आधार पर जाकर खाना तो खा रहे हैं। लेकिन उन्हें नहीं मालूम कि वे जो भोजन ग्रहण कर रहे हैं। उसके निर्माण से लेकर प्रयुक्त सामग्री का हाल बिल्कुल अच्छा नहीं है। ऐसी स्थिति में जनपद मुख्यालय की तरह ही यहां कायमगंज में भी खुद में सुधार लाने के लिए शायद खाद्य टीम द्वारा विस्तृत रूप से छापामारी करने का यहां के होटल तथा ढाबा संचालकों को भीअब तक इंतजार है ।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug