Nawabganj News: चेकिंग के दौरान मिश्रित देसी घी के 120 पीपे पुलिस ने पकड़े,

Picsart 22 09 02 23 28 19 894

नवाबगंज फर्रुखाबाद 2 सितंबर 20-22
नवाबगंज थाना अध्यक्ष ने चार्ज संभालते ही चेकिंग के दौरान लाखों रुपए कीमत का मिश्रित देशी घी पकड़ लिया । सूचना पर पहुंचे खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने 120 पीपा घी अपने कब्जे में ले लिया, नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।
नवाबगंज स्थित मंझना रोड पर बीती रात करीब 3.00 बजे के लगभग थाना अध्यक्ष जेपी शर्मा पुलिस बल के साथ कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए चेकिंग कर रहे थे, तभी उनको मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की फर्रुखाबाद की तरफ से एक पिकअप कार नंबर यूपी 76 के 9188 में लाखों रुपए कीमत का मिश्रित गैर ब्रांडेड देशी घी जा रहा है। जिस पर थाना पुलिस सक्रिय हो गई और सघन चेकिंग शुरू कर दी। जैसे ही कार मंझना रोड ब्रह्मदेव आश्रम के पास आई वैसे ही पिकअप को थाना पुलिस ने रुकवा लिया। उसकी तलाशी ली गई। तलाशी में 120 पीपा देसी मिश्रित बरामद कर लिया। जिसके बाद थाना पुलिस ने गाड़ी को अपनी हिरासत में लेकर थाने में खड़ा करवा दिया। जिसकी सूचना थाना अध्यक्ष जेपी शर्मा ने उच्चाधिकारियों को दी। सूचना पाकर एसडीएम कायमगंज ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को सूचना दी। सूचना पाकर लगभग 10.00 बजे करीब पहुंचे। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष राय, अरुण कुमार मिश्रा, विजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और गाड़ी से देसी घी के पीपे उतरवाकर नमूने लिये। कुछ समय बाद मालिक निवासी मोहल्ला साहबगंज चौराहा पहुंचे और अधिकारियों को बताया कि उनकी डेरी चल रही है। जिसका घी बेचने के लिए जनपद कासगंज जा रहा था। थानाध्यक्ष जेपी शर्मा ने बताया खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने नमूने भेजे हैं। जांच के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी। बारहाल देसी घी के नमूने लेकर लैब भेज दिए गए हैं जांच के बाद ही असलियत का पता चल सकेगा।

ब्यूरो रिपोर्ट नवाबगंज

और पढें:-

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes