world newsअमेरिका के विस्कॉन्सिन स्कूल में हुई गोलीबारी में बच्चों सहित पाँच की मौत – कई घायल

Picsart 24 03 20 21 20 34 620

World news साभार : –
दिल्ली : ( दएंड टाइम्स न्यूज)
विस्कॉन्सिन की घटना, कई घायल विस्कॉन्सिन के एक ईसाई स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में पांच लोगों की मौत हुई है। कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। पुलिस ने पुष्टि की है कि सोमवार को मैडिसन के एबंडैंट लाइफ क्रिश्चियन स्कूल में अंधाधुंध गोलीबारी हुई।मैडिसन पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में बताया और कहा कि मामले की जांच जारी है।लगभग 400 छात्रों का स्कूल
स्थानीय पुलिस ने लोगों से इलाका खाली करने की अपील भी की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गोलीबारी में संदिग्ध हमलावर सहित पांच लोग मारे गए। मृतकों में बच्चे भी शामिल हैं। गोलीबारी में पांच लोग घायल भी हुए हैं। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक इस प्राइवेट स्कूल में किंडरगार्टन से लेकर 12वीं कक्षा तक के लगभग 400 छात्र पढ़ते हैं।

-किशोर शूटर समेत पांच की मौत, पांच घायल-
मैडिसन पुलिस की तरफ से सोशल मीडिया पर जारी बयान के मुताबिक पुलिस प्रमुख शॉन बार्न्स ने बताया कि गोलीबारी की वारदात में कम से कम पांच लोग मारे गए, जिनमें संदिग्ध शूटर भी शामिल है। हमलावर एक किशोर है। पुलिस अधिकारियों के स्कूल पहुंचने पर किशोर शूटर मृत पाया गया। बार्न्स ने कहा कि राहत और बचाव कार्य के दौरान पांच लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया।
गोलीबारी के कारणों का खुलासा नहीं
घटनास्थल से पोस्ट की गई वीडियो में पुलिस के अलावा एंबुलेंस और अग्निशमन दल के वाहनों को देखा गया। आपातकालीन राहत दल के कर्मी भी बड़ी संख्या में दिखे। गोलीबारी के कारणों की जानकारी नहीं मिल सकी है।

*अमेरिकी स्कूलों में गोलीबारी की वारदात बढ़ी*
गौरतलब है कि अमेरिका में बंदूक नियंत्रण प्रमुख चुनौती बनकर उभरा है। स्कूल में होने वाली गोलीबारी के कारण बच्चों की सुरक्षा प्रमुख राजनीतिक और सामाजिक मुद्दा बन गया है। स्कूल शूटिंग डेटाबेस वेबसाइट के मुताबिक हाल के वर्षों में स्कूलों में गोलीबारी की घटनाएं बढ़ी हैं। इस साल अब तक 322 घटनाओं की सूचना मिली है। ये 1966 के बाद दूसरी सबसे अधिक संख्या है। पिछले साल 349 मामले सामने आए थे।

ब्योरो चीफ़ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news खौफनाक सेंधमारी: शातिर चोरों ने बीज भंडार को बनाया निशाना, 91 हजार ‘साफ’

Farrukhabad news –छत पर चढ़े, ताला तोड़ा और पिलर की सरिया मोड़कर हुए नौ दो[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news बकाया के ‘धुएं’ में सुलगती कताई मिल: श्रमिकों ने फूंका बिगुल, सरकार और प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा

Farrukhabad news ● 15 सूत्रीय मांगों को लेकर मिल गेट पर गरजे मजदूर, बोले- ‘हक[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news नवाबगंज में भीषण सड़क हादसा: डंपर ने बाइक सवार तीन भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत

Farrukhabad news –​दुकान में घुसा अनियंत्रित डंपर, चालक फरार; मृतकों में दो सगे व एक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अन्नदाता का ‘अल्टिमेटम’: अस्पताल में डॉक्टर नहीं और दफ्तरों में दलाल, कायमगंज तहसील में फूटा किसानों का गुस्सा 

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद): ‘किसान की पुकार, प्रशासन को फटकार!’ कुछ इसी तेवर के साथ[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तमंचे के दम पर कुंडल लूट, पीछा पड़ते ही बिखर गया गैंग! एक बदमाश जेल में, दूसरे की तलाश में पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। अमृतपुर थाना क्षेत्र में महिला से तमंचे के बल पर कुंडल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 15 मार्च को बदलेगा मौसम का मिजाज: यूपी में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, किसानों की बढ़ी चिंता

KAIMGANJ NEWS -तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी, गेहूं की फसल और आम की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मौत की ‘बदबू’ से दहला कायमगंज: नाले में उतराता मिला लापता युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम!

KAIMGANJ NEWS –16 दिनों से लापता था लालबाग का रिजवान, नाले में सड़ी-गली हालत में[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes