Farrukhabad news जेवरात विक्रेता की दुकान का ताला तोड़ अलमारी से सोने चांदी के जेवरात सहित चोरों ने हजारों रुपए नकद किए पार

Picsart 23 09 19 19 31 18 195

Farrukhabad news -घटनास्थल से कुछ दूरी पर खुली पड़ी मिली अलमारी उसमें रखा माल था गायब

नबावगंज / फर्रुखाबाद
जनपद के थाना ब कस्वा नवाबगंज में अचरा रोड पर स्थित ज्वेलर्स की दुकान का शातिर चोरों ने ताला तोड़ा, शटर उचका कर अंदर घुस गए ।दुकान में रखी अलमारी उठा ले गए । खुली पड़ी अलमारी घटनास्थल से कुछ दूरी पर पड़ी मिली ।

Picsart 25 02 24 06 49 11 050

लेकिन उसमें रखी नकदी व सोना चांदी सब कुछ गायब था l जिस दूकान से चोरों ने चोरी की वह दुकान इसी थाना क्षेत्र के गांव वसंतपुर निवासी आभूषण बिक्रेता लालसिंह की है । ज्वैलर्स गत शाम को अपनी दुकान बंद कर अपने बसंतपुर गांव वाले आवास पर चले गए थे । अंधेरा हो जाने पर रात को किसी समय चोरों ने मौका पाकर दुकान का ताला तोड दिया । इसके बाद उन्होंने शटर को उचका कर अंदर प्रवेश किया । दुकान खंगाली -पीडित दुकानदार के अनुसार चोर दूकान में रखी अलमारी उठा ले गए । पता तब चला जब आज शुक्रवार को प्रातः इस रोड पर कुछ लोग टहलने निकले जिनमें पडोसी दूकानदार विकास बावू भी थे । इनकी नजर खुली पड़ी दुकान पर गई । यह देख उन्होंने पास से जाकर देखा तो टहलने गए लोग भौंच्चके रह गए । विकास बाबू ने सूचना लालसिंह को दी । सूचना पाते ही ज्वैलर्स दुकान पर पहुंचे । खुली पड़ी दुकान , टूटा ताला, अस्तव्यस्त पड़ा सामान देख परेशान हो गए । अलमारी गायब देख इधर उधर तलाश की तो लाक टूटे हुए खुली स्थिति में अलमारी घटना स्थल से कुछ दूरी पर खेत में पड़ी मिली । किन्तु उसमें रखा सामान गायब था । पीडित के अनुसार अलमारी में 15 ग्राम सोना – एक किलोग्राम चांदी के आभूषण तथा 35 हजार रुपए नकद रखे थे । यह सब कुछ चोर चुरा ले गए । घटना की सूचना पर कस्बा इंचार्ज गिरीश कुमार मौके पर पहुंचे । जहां उन्होंने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया । ज्वैलर्स लालसिंह ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए अज्ञात चोरों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes