Farrukhabad news जेवर व नकदी ले किशोरी प्रेमी के साथ घर से हुई गायब – रिपोर्ट दर्ज

Picsart 23 06 30 18 58 14 053

Picsart 25 01 01 06 25 08 798

Farrukhabad news कायमगंज / फर्रुखाबाद
घर से नकदी व जेवर ले किशोरी गांव में ही ठेके पर कार्य कराने वाले अपने प्रेमी ठेकेदार के साथ भाग गई । घर वालों ने लड़की को बहला फुसलाकर कर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है ।क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि उसके गांव में गऊशाला का निर्माण हो रहा है । जिसका निर्माण करा रहा ठेकेदार केशारीलाल निवासी नीमडेरा थाना सदरपुर जनपद सीतापुर 24 दिसंबर को चौपहिया वाहन से उसकी 15 वर्षीय पुत्री को बहला फुसला कर भगा ले गया। पिता का कहना है वह अपने साथ घर में रखे भैंस बिक्री के 50 हजार रुपए नकद, पत्नी की एक जोड़ी सोने की झुमकी, चार सोने की चूड़ी, कमर की करधनी आदि जेवर भी ले गई। पिता ने दर्ज मुकदमें में कहा कि जब उसने पुत्री की खोजबीन की तो कहीं पता नहीं चला। 29 दिसंबर को उसके पास उसी ठेकेदार का फोन आया – जिसमें उसने कहा कि तुम्हारी लड़की मेरे पास है। उसे कहीं भी तलाश मत करो । रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाही करने की बात कही है ।
=
ग्रामीण को मारा पीटा, रिपोर्ट दर्ज
कायमगंज / फर्रुखाबाद
कंपिल थाना क्षेत्र के गांव रुदायन निवासी उत्तम सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह 29 दिसंबर की शाम गाँव में बने होटल पर खाना खा रहा था। पड़ोसी दानिश उर्फ बाबू वेबजह गाली गलौच करने लगा। विरोध पर वह शांत हुआ और उस वक्त वापिस चला गया। लेकिन जब वह खाना खाकर अपने घर वापस जा रहा था उस समय रास्ते में छत से ईट फेंक कर मेरे मार दी । जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes