Kaimganj news- फांसी के फंदे पर झूलते शव को देख परिजनों के उड़े होश
कायमगंज/ फर्रुखाबाद
फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या करने की दुखद घटना कायमगंज नगर के पास बसे गांव घसिया चिलौली की है।

जहां शाम को युवक अपने कमरे में सोने को गया था। देर तक ना आने पर सुबह उसका भतीजा उसे जगाने के लिए पहुंचा। तो फांसी के फंदे पर चाचा का शव झूलता हुआ देखते ही उसकी चीख निकल गई। परिवार में कोहराम मच गया।

घटना के संबंध में बताया गया कि यहां के निवासी रामबाबू राठौर के 28 वर्षीय बेटे विकास उर्फ विक्की ने कमरे में लगे पंखे पर फांसी का फंदा डालकर अपनी गर्दन में फंसा कर आत्महत्या कर ली। सुबह जब देर तक विकास नहीं आया तो उसके कमरे में झांक कर देखा गया। जहां फांसी के फंदे पर झूलता शव देखते ही परिवार के लोग भौंचक्के रह गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने फांसी के फंदे से शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पूछे जाने पर मृतक के घर वालों ने कहा कि विकास की शादी रोशनाबाद निवासी सुभाष राठौर की बेटी अलका के साथ 5 साल पहले हुई थी। उसके एक 3 साल की बेटी अनन्या है ।

*आत्महत्या करने वाली रात से पहले ही मृतक अपनी ससुराल से घर वापस आया था*
मृतक विकास राठौर की पत्नी ससुराल से विदा होकर तकरीबन 8 दिन पहले अपने मायके रोशनाबाद गई थी। वही 2 दिन पूर्व विकास भी अपनी पत्नी से मिलने ससुराल गया था।

जहां से शनिवार वाले दिन शाम को जब घर लौटा तो बहुत अधिक शराब पिए था। परिवारी जनों के अनुसार घर पर किसी से कोई बात नहीं हुई। फिर न जाने क्यों उसके दिमाग में क्या चल रहा था। जिसके कारण विकास ने फांसी लगाकर अपनी जिंदगी को ही अलविदा कह दिया।

संयोग या दुर्भाग्य इससे पहले मृतक का बड़ा भाई भी कर चुका है आत्महत्या*
ग्रामीणों ने बताया कि रामबाबू राठौर के कुल 10 बेटे थे। इनमें से तीसरे नंबर के बेटे गौतम ने भी लगभग 6 साल पहले किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली थी, और आज इन्हीं के आठवें नंबर के बेटे विकास ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस तरह अब तक दो भाइयों ने आत्महत्या करके वृद्ध मां बाप के सामने संकट का पहाड़ खड़ा कर दिया। खुद तो इस दुनिया से चले गए। लेकिन परिवार को, खासकर अपनी पत्नी और छोटी बच्ची को मुसीबत में डाल दिया। यह दोनों बेचारे बेसहारा हो गए । ईश्वर जाने इनकी परवरिश कैसे होगी। सूचना पर आई पत्नी का बुरा हाल हो रहा था। वही छोटी बच्ची अपने पिता के शव को बडी मासूमियत से निहार रही थी।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun