KAIMGANJ NEWS – आपस में ही सहयोग राशि एकत्र कर
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वंय सेवकों ने की जरूरतमंदो की मदद
कायमगंज / फर्रुखाबाद
उफनाती अथाह गंगा की जल धारा के रौद्र रूप से तटवर्ती क्षेत्र के गांव बाढ की विभीषिका से घिरे हैं । ऐशे में वहां के ग्रामीणों के सामने रोजमर्रा उपयोग में लाई जाने वाली बस्तुओं की भी कमी महसूस की जाने लगी है । ऐशी प्राकृतिक आपदा के समय राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के कायमगंज नगर के स्वंय सेवकों ने आपस में ही एकत्र की गई सहयोग धनराशि से राहत किटें तैयार कराईं । जिन्हें वे नाव द्वारा बाढ़ से घिरे गंगा के किनारे बसे गांव सींगनपुर लेकर पहुंचे ।
तैयार किटों में आटा, चावल, मसाले, तेल, आलू, दाल आदि उपयोग की वस्तुऐं शामिल हैं। जिनका वितरण कराने हेतु संघ के जिला प्रचारक मानवेंद्र के निर्देशन में संस्था के सदस्यों पवन गुप्ता, सुभाष दीक्षित, जिला कार्यवाह मनोज भारद्वाज, दीपक राज अरोड़ा, सुधीर गुप्ता, अवधेश पोरवाल, नीरज अग्रवाल, रवी कौशल, मुकेश दुबे, सचिन गुप्ता, देवांश वर्मा आदि ने राशन किटों को सींगनपुर गांव तक नाव से पहुंचाने की व्यवस्था कर पहुंचाया । उपयोगी खाद्य पदार्थ की किटें ग्रामीणों को उपलब्ध कराई गई । संघ के इस मानवीय संवेदना वाले कार्य की क्षेत्रीय लोगों ने सराहना की , वहीं एसडीएम अतुलकुमार सिंह ने भी इसे समाजिक सेवा बताते हुए प्रशंसा कर कहा कि अन्य लोगों को भी सहयोग के लिए आपदा काल में आगे आना चाहिए । बतादें कि भौगोलिक स्थिति के अनुसार कंपिल क्षेत्र में गांव सींगनपुर गंगा किनारे ऐशे स्थान पर स्थित है जो हर साल आने वाली बाढ़ से प्रभावित होता है । वहीं जलमग्न होने से यहां तक पहुंचने वाले रास्ते भी पानी में डूब कर आवागवन योग्य नहीं रह जाते हैं । विना सुरक्षित व उचित साधन के यहां तक पहुंचने में खतरे की आशंका बनी रहती है । खैर स्वयं सेवकों ने अच्छी पहल कर वहां जाकर राहत पहुंचाई । जिसे पाकर जरूरत मंद खुश नजर आ रहे थे ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug