Farrukhabad news मिट्टी खोदने गई दो किशोरियां टीला धसने से दबी – एक की हुई दुखद मौत – दूसरी की हालत गंभीर

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

Farrukhabad news रिपोर्टर – दीपक कुमार यादव
फर्रुखाबाद : –
यह दुखद घटना थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम तलेया नगला की बताई जा रही है । यहां मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें मिट्टी का टीला ढह जाने से दो किशोरियाँ दब गईं। हादसे में एक किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी की हालत गंभीर है घायल को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया ।गाँव निवासी रामसनेही जाटव की 14 वर्षीय पुत्री नन्ही उर्फ निर्मिता अपनी 12 वर्षीय सहेली गोल्डी के साथ गाँव के पास मिट्टी खोद रही थी। इस दौरान अचानक मिट्टी का बड़ा टीला ढह गया, जिससे दोनों लड़कियाँ उसके नीचे दब गईं।घटना की जानकारी होते ही आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और फावड़े की मदद से मिट्टी हटाकर दोनों को बाहर निकाला। तत्काल पास मौजूद लोगों ने 108 पर कॉल करके एंबुलेंस बुलाई एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी कमालगंज ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने नन्ही उर्फ निर्मिता को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय अस्पताल पहुँचे और मामले की जानकारी ली। खुदागंज चौकी प्रभारी शिव कुमार सिंह ने नन्ही के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा।नन्ही की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। उसकी माँ मंजू देवी बदहवासी की हालत में रोती-बिलखती रहीं। नन्ही चार बहनों में दूसरे नंबर की थी और उससे छोटा एक भाई है। इस घटना से पूरे गांव में शोक व्याप्त हो गया । ग्रामवासी रोती बिलखती मां तथा अन्य परिजनों को समझा बुझाकर ढांढस बंधाते रहे । फिर भी बेटी की मृत्यु के गम में गमगीन मां के आंसू थम नहीं रहे थे ।

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes