KAIMGANJ NEWS ट्रांसपोर्ट चौराहे पर सड़क किनारे बेसुध पड़ा मिला ट्रक ड्राइवर, इलाके में फैली सनसनी

Picsart 26 10 18 13 37 06 168

KAIMGANJ NEWS अलीगढ़ जाने के लिए निकला था चालक, कायमगंज में संदिग्ध हालत में मिला

  • ​राहगीरों की सूचना पर दौड़ी पुलिस, एंबुलेंस से पहुंचाया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
  • ​होश में आते ही खुला नशे का राज, पुलिस जांच में जुटी

​कायमगंज (फर्रुखाबाद)।

कोतवाली क्षेत्र के व्यस्ततम ट्रांसपोर्ट चौराहे के पास रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे झाड़ियों के पास एक युवक अचेत अवस्था में पड़ा मिला। दिन निकलते ही भीड़भाड़ वाले इलाके में युवक को बेसुध पड़ा देख राहगीरों के होश उड़ गए। देखते ही देखते मौके पर तमाशबीनों का भारी मजमा लग गया। अनहोनी की आशंका के चलते स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में मामले की सूचना कस्बा चौकी पुलिस को दी।

​पुलिस ने संभाला मोर्चा, अस्पताल में कराया भर्ती

सूचना मिलते ही कस्बा चौकी पुलिस मय हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने युवक को हिला-डुलाकर होश में लाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन उसकी तरफ से कोई हलचल नहीं हुई। हालात की नजाकत को भांपते हुए पुलिस ने तत्काल 108 एंबुलेंस को तलब किया और युवक को गंभीर स्थिति में कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों की टीम ने तुरंत प्राथमिक उपचार शुरू किया।

​होश आते ही जुबां से निकला सच

अस्पताल में चले घंटों के इलाज और ड्रिप चढ़ने के बाद जब युवक की आंखें खुलीं, तो पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू की। लड़खड़ाती जुबान में युवक ने अपना नाम बीरू, निवासी बहबलपुर बताया। बीरू ने बताया कि वह पेशे से ट्रक ड्राइवर है। शनिवार की शाम वह काम के सिलसिले में घर से अलीगढ़ जाने के लिए निकला था, लेकिन वह कायमगंज के ट्रांसपोर्ट चौराहे तक कैसे पहुंचा और किस हाल में गिरा, इस बात की उसे कोई सुध नहीं थी।

​ओवरडोज या कोई साजिश? जांच जारी

इधर, डॉक्टरों और पुलिस के मुताबिक प्राथमिक जांच में मामला अत्यधिक नशे का प्रतीत हो रहा है। चौकी प्रभारी ने बताया कि युवक भारी नशे की गिरफ्त में था, जिसके चलते वह सड़क किनारे गिरकर बेहोश हो गया था। पुलिस अब इस पहलू पर भी तफ्तीश कर रही है कि युवक केवल अत्यधिक शराब के सेवन से गिरा था या फिर रास्ते में किसी टप्पेबाज गिरोह ने उसे नशीला पदार्थ देकर लूटपाट की नीयत से तो नहीं छोड़ा। युवक के होश में आने के बाद उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कोतवाली से चंद कदम दूर नाली में मिला 40 वर्षीय युवक का शव, चेहरे और गर्दन पर चोटों के निशान से सनसनी

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में युवक की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS समाधान दिवस में टूटा सब्र का बांध: 187 फरियादियों ने लगाई गुहार, महज 11 को मिला मौके पर इंसाफ!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। सब-हेडिंग: मुख्य विकास अधिकारी की चौखट पर पहुंचा गांवों का दर्द,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज सीएचसी में आशा बहुओं का फूटा गुस्सा: कोल्ड चेन रूम में जड़ा ताला, वैक्सीन सप्लाई ठप

KAIMGANJ NEWS –प्रभारी की ‘माफी’ पर अड़ीं आंदोलनकारी महिलाएं, पुलिस के छूटे पसीने; सीडीओ ने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कब्रिस्तान की जमीन पर हरियाली पर चली कुल्हाड़ी: 44 हजार में ‘सौदा’ कर काट डाले पेड़, पुलिस ने ऐन वक्त पर रोका खेल

KAIMGANJ NEWS –कोतवाली में शिकायत दर्ज होते ही मौके पर पहुंची खाकी; इलाके में गहराया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में GST की ताबड़तोड़ छापेमारी: तंबाकू के दो गोदामों से 25 हजार किलो माल ‘गायब’, कारोबारियों में मचा हड़कंप!

KAIMGANJ NEWS –​अताईपुर में तीन गाड़ियों से पहुंची SIB इटावा की टीम; कागजों में दर्ज[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मिशन-2027: फर्रुखाबाद की सियासी जमीन से गरजे श्यामलाल पाल, बोले— ‘बूथ पर करो वार, उखाड़ फेंको अहंकारी सरकार’

KAIMGANJ NEWS बाईपास गेस्ट हाउस में ‘पीडीए जन पंचायत’ से पहले सपा प्रदेश अध्यक्ष का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नहर पट्टी पर बेखौफ बाइक सवारों का आतंक! दौड़ लगा रहे छात्र का 16 हजार का मोबाइल झपटकर फरार

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में मोबाइल छिनैती की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत, पहले भी दो[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS एमएलसी रण: औचक निरीक्षण पर निकले एसडीएम का पारा सातवें आसमान पर, ‘अंधे’ मिले कैमरे तो अफसरों की उड़ गई हवाइयां!

 KAIMGANJ NEWS–लापरवाही पर लाल हुए हाकिम: बंद तीसरी आंख देख जमकर लगाई लताड़, अल्टीमेटम देकर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes