Kaimganj news –सर्प दंश से हुई छात्र की दुखद मौत, रो-रो कर परिजन बेहाल

Picsart 23 08 10 21 01 29 359

Kaimganj news- क्षेत्र के गांव नगला विधी में उस समय छात्र सर्पदंश का शिकार हुआ जब वह गहरी नींद में अपने घर की फर्श पर सो रहा था
कायमगंज / फर्रुखाबाद 10 अगस्त 2023
क्षेत्र के गांव नगला विधी में यह दर्दनाक घटना उस समय हुई ,जब रात को किशोर अपने घर पर ही फर्श पर सो रहा था।

IMG 20230810 WA0001

उसी समय रेंग कर पहुंचे विषैले सांप ने उसे डस लिया। जिससे उसकी दुखद मौत हो गई ।
बुधवार रात क्षेत्र के गांव नगला बिधि निवासी कमल (17) पुत्र यादराम घर में फर्श पर सो रहा था। देर रात उसे सांप ने डस लिया। गुरुवार सुबह जब वह नहीं उठा तो उसकी मां सुनीता जगाने पहुंची।

Picsart 23 08 09 20 58 35 839

जहां देखा उसके मुंह से झाग निकल रहा था, जिसे देख उनकी चीख निकल गई। परिजन मौके पर पहुंच गए। चीखपुकार मच गई। जहां गांव के ही एक चिकित्सक को बुलाया गया। चिकित्सक ने उसने मृत घोषित कर दिया। परिवार में कोहराम मच गया। बेटे की मौत पर मां व भाई बहिन का रो-रो कर बुरा हाल था। परिजनों ने बताया मृतक दो भाईयो में सबसे छोटा था। एक बहिन है। मृतक कक्षा 12 का छात्र था।

IMG 20230810 WA0013

इनसेट:-
बरसात में सामान्य रूप से सर्पदंश के मामले बढ़ जाते हैं ,ऐसा ही इस समय भी हो रहा है
कायमगंज/ फर्रुखाबाद 10 अगस्त 2023
बरसात के मौसम में क्षेत्र में सांप काटने की घटनाओं में बेहद इजाफा हुआ है। बीते माह में एक दर्जन लोग सर्प दंश का शिकार हुए। कई की मौत हो चुकी है। बीते दिवस रजपालपुर में एक छात्रा की सर्प दंश से मौत हो चुकी है। सामान्य दिनों की अपेक्षा बरसात के दिनों में खेत खलिहानों ,झाड़ियों तथा मैदानी भाग में पानी भर जाने के कारण , साथ ही गर्मी में बढ़ोतरी होने की वजह से रेंगने वाली सांपों की प्रजाति इधर-उधर रेंगकर जाने लगती है। ऐसे में अचानक अगर उस पर पैर पड़ जाए या फिर कोई दूसरा कारण हो अथवा सर्प वहां पहुंचे -जैसे आवासों के अंदर जानवरों के बाडे में ,घरों में, तो सर्पदंश की संभावना अधिक बढ़ जाती है। ऐसा ही इस बार भी हो रहा है। यही कारण है कि सर्पदंश के मामले बढ़ रहे हैं।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव

KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन

KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ​सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद

Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात

Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes