KAIMGANJ NEWS आंधी में टूटे पोल को लगाने वाली जगह को लेकर विद्युत टीम तथा ग्रामीणों में हुआ विवाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लगवाया पोल

IMG 20250120 073238

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
तेज आंधी में बिजली का पोल टूटने से लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी । जिससे संबंधित क्षेत्रीय ग्रामों की आपूर्ति बाधित हो रही थी । क्षतिग्रस्त पोल को उसी जगह पर खड़ा करने का ग्रामीण विरोध कर स्थान बदलने की बात कह रहे थे । किन्तु विजली टीम पूर्व निर्धारित स्थान पर ही पोल लगाने का नियम बता कर मना कर रही थी । इसी विवाद में ग्रामीणों का बढ़ता दबाव देख घबराए विद्युत कर्मी मौके से भाग गए । जेई द्वारा पुलिस को लिखित तहरीर दी गई । बताया गया कि 33/11 बिजली उपकेंद्र रुटौल के संविदा लाइनमैन मोनू राजपूत, धुव सिंह, रविंद्र सिंह सोमवार दोपहर कोतवाली कायमगंज के गांव न्यामतपुर ढिलावली में हाईटेंशन लाइन के टूटे पड़े पोल को बदलने गये थे। शुक्रवार रात आंधी, पानी से पोल टूट गया था। जिससे क्षेत्र के गाँवो की आपूर्ति ठप थी। गांव निवासी कुछ ग्रामीण पोल दूसरी जगह लगवाना चाहते थे। जबकि लाइन मैन नियत स्थान पर ही पोल लगा रहे थे। आरोप है दबंगो ने गाली गलौच कर लाइनमैनो को भगा दिया। बिजली कर्मियों ने मामले की सूचना कायमगंज ग्रामीण जेई वसीम रजा को दी। वसीम रजा ने कर्मियों के साथ कोतवाली कायमगंज में तहरीर दी। जेई कायमगंज ग्रामीण ने बताया कि कुछ ग्रामीण पोल लगाने नहीं दे रहे थे। जिससे पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस की मौजूदगी मे गांव पहुंचकर पोल उसी तरह पूर्व नियत स्थान पर लगावा दिए गए हैं ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news आधी रात को गरजी जेसीबी, ढहा दी दीवार: सोती रही महिला, बाल-बाल बची जान!

Farrukhabd news खाकी के सामने दबंगई का नंगा नाच? पीड़िता ने कंपिल पुलिस पर लगाए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बनारस में गरजेगी किसानों की आवाज: भाकियू लोकशक्ति का कायमगंज स्टेशन पर शक्ति प्रदर्शन, चिंतन शिविर के लिए ‘योद्धाओं’ का जत्था रवाना

KAIMGANJ NEWS –रामनगर पुराने पोखरा में 12-13 को मचेगा महामंथन, हुंकार भरने निकला भाकियू लोकशक्ति[...]

DELHI NEWS

Delhi newsबैंकों पर 72 घंटे का ताला: आज से थमेगा कामकाज, चेक क्लियरेंस से लेकर कैश तक अटकेगा; आर-पार के मूड में 8 लाख बैंककर्मी

Delhi news–बड़ी तैयारी: 5-डे वर्क वीक पर अड़ी यूनियनें, मांगें न मानीं तो 26 अक्टूबर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS फूलमती मंदिर के सामने धंसी सड़क, 10 फीट गहरे गड्ढे से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –गणेश उत्सव से पहले व्यवस्था की खुली पोल, जलभराव में छिपा मौत का[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news मौत बनकर टूटी कच्ची छत: चीखों से थर्राया फर्रुखाबाद का नौली गांव, मलबे में दबा पूरा परिवार; 5 घायल

Farrukhabad news  ​तड़के 3 बजे भरभराकर जमींदोज हुआ दो कमरों का आशियाना, दीवारें ढहने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने पर मंडी सचिव शैलेंद्र वर्मा सम्मानित

KAIMGANJ NEWS भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने माल्यार्पण, पगड़ी, शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes