Kaimganj news –कायमगंज / फर्रुखाबाद 5 दिसंबर 2023
कायमगंज क्षेत्र में चोरों का कहर जारी है। चोर एक के बाद एक ठिकाने पर अपने हाथ साफ करने से बाज नहीं आ रहे हैं ।थाना क्षेत्र कपिल के गांव भौंरुआ के मूल निवासी हाल निवास नई कॉलोनी लालपुर पट्टी कोतवाली कायमगंज प्रमोद कुमार यादव पुत्र स्वर्गीय रामावतार यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वह फिल वक्त लखनऊ में पूर्व सीएम अखिलेश यादव की सुरक्षा में तैनात है । उसका परिवार भी उसी के साथ लखनऊ में ही रहता है । उसके अनुसार कायमगंज चीनी मिल रोड पर लालपुर पट्टी की नई कालोनी में उसका एक निजी मकान है । उसका कहना है कि उसे एक व्यक्ति ने फोन पर घर में बिखरा पड़ा सामान होने की सूचना दी । मैंने उस व्यक्ति को अपने मकान के अन्दर जाकर देखने को कहा , बताया गया कि कमरों तथा बक्सों आदि के ताले टूटे हैं और सामान बिखरा पड़ा है। पीड़ित का कहना है कि उसने इस बात की सूचना पीआरबी को दी । पीआरबी ने मौके पर जाकर स्थिति को देखा । उसी समय मैंनें कोतवाली में तैनात एक एस आई से बात करते हुए घटना की जानकारी दी और कहा कि मैं रात 10:00 बजे तक कायमगंज पहुंच पाऊंगा । कायमगंज पहुंचकर मैंने अपने मकान की स्थिति देखी तो चोरी होने का स्पष्ट आभास हो गया । कमांडो ड्यूटी में तैनात प्रमोद का कहना है कि चोरी में क्या गया । इसका सही पता तो मेरी पत्नी के आने पर ही होगा । फिलहाल मेरी जानकारी के अनुसार वक्से में रखे20हजार रुपए नकद पूजन वाली अलमारी में रखे दो चाँदी के सिक्के एवं चॉदी की एक जोडी पायल गायव है । पुलिस द्वारा मामले की अज्ञात के विरुद्ध आईपीसी की धारा 457 – 380 के अंतर्गत रिर्पोट दर्ज की गयी है ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान


FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS
Farrukhabad news गंगा का रौद्र रूप! देखते ही देखते नदी में समा गए मकान, आधे कटे घरों पर मंडरा रहा तबाही का खतरा
Farrukhabad news शमशाबाद के समयचीपुर चितार में कटान से मची तबाही, चार झोपड़ियां और किसानों[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में आज छह घंटे बिजली संकट! सुबह 10 से शाम 4 बजे तक ठप रहेगी सप्लाई, आठ जर्जर पोल बदलने को सभी फीडरों पर शटडाउन
KAIMGANJ NEWS –उपभोक्ता पहले ही निपटा लें जरूरी काम, बिजली विभाग ने जारी की सूचना;[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास मिली दिल्ली के युवक की लाश, रातभर खुले आसमान के नीचे पड़ा रहा शव! ठंड बनी मौत की वजह या कुछ और?
KAIMGANJ NEWS –दीपावली की शाम घर से निकला था 37 वर्षीय जितेंद्र, कई दिनों से[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS यात्री प्रतीक्षालय पर मौत बनकर टूट पड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 40 से 50 यात्रियों की अटकी सांसें!
KAIMGANJ NEWS –ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में चालक ने खोया नियंत्रण, बस ने प्रतीक्षालय[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पति-पत्नी के विवाद के बीच महिला ने उठाया खौफनाक कदम! कमरे में फांसी लगाकर जान देने का प्रयास
KAIMGANJ NEWS -परिजनों में मची चीख-पुकार, गंभीर हालत में सीएचसी से लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर;[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिवाली से पहले धधका नगर पालिका का कूड़ा घर! जहरीले धुएं ने घेरा पूरा इलाका, जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल
KAIMGANJ NEWS –टूटी बाउंड्रीवाल, खुले गेट और आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नदारद, प्लास्टिक-रबर के[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS इंस्टाग्राम पर धमकी और फोटो से छेड़छाड़ का आरोप, युवती को तेजाब डालने की धमकी से मचा हड़कंप!
KAIMGANJ NEWS –भाई की शादी को लेकर शुरू हुआ विवाद, युवती ने गौरव ठाकुर नाम[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ओवरटेक की जल्दबाजी बनी हादसे की वजह! टैक्सी से टकराकर कार में जा घुसी बाइक, दो किशोर गंभीर
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज-कंपिल मार्ग पर शराब ठेके के सामने हुआ भीषण हादसा, कार चालक ने[...]
Nov