Kaimganj news –चोरों का कहर जारी: – आज फिर तहसील आए फरियादी की साइकिल अज्ञात चोर ने चुराई

Picsart 23 11 19 12 22 23 096

Kaimganj news –कायमगंज /फर्रुखाबाद
रामपाल पुत्र सुरेश चन्द्र निवासी ग्राम मनहा पट्टे की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत लेकर सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचा था। तहसील पहुचकर उसने अपनी साइकिल एसडीएम न्यायालय के सामने बाहर वाहनों की कतार में खड़ी कर दी। इसी दौरान चोरों ने उसकी साइकिल चोरी कर ली। पीड़ित ने समाधान दिवस में पहुंचकर सीडीओ से चोरी की घटना की शिकायत की। इस पर उपजिलाधिकारी ने सीसीटीवी कैमरे चेक कराए। लेकिन चोर कैमरे की नजर में नहीं आया । जिससे चोर का कोई पता नहीं चल सका। पीड़ित ने बताया कि अभी दीपावली पर ही उसने नई साइकिल खरीदी थी। बताते चलें तहसील गेट के बाहर ही कस्बा चौकी है। इस सबके बावजूद चोर इतने सक्रिय है कि वह आए दिन चोरी की घटना को अंजाम देते चले आ रहे हैं। इस घटना से पूर्व कस्बा चौकी के गेट के सामने से युवक की मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। इसके अलावा चंद कदमों की दूरी पर स्थित सरकारी अस्पताल से आए दिन कोई न कोई साइकिल या बाइक चोरी हो जाती है। जिसकी पुलिस रिपोर्ट तक दर्ज नहीं करती है। फरियादी रिपोर्ट लिखाने के लिए भटकता रहता है। लोगों की माने तो तहसील में यह चर्चा आम है कि योगी सरकार में भले ही दावे बदमाशों के यूपी छोड़ने के होते हों लेकिन यहां चोर पुलिस को चुनौती देकर कोई न कोई घटना को प्रतिदिन अंजाम देते हैं। चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले चोरों के हौसले बुलंद होने का जीता जागता प्रमाण है कि पुलिस चौकी का सामना हो या फिर कोई अन्य सार्वजनिक स्थल वे हर जगह से अपनी करतूतों को अंजाम देकर कानून व्यवस्था को ठेका दिखाने से बाज नहीं आ रहे हैं ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

LUCKNOW NEWS UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news कुदरत का ‘जल-तांडव’: 46 घंटे से थमी नहीं आसमानी आफत, यूपी में हाहाकार; 16 लाशें बिछीं, 32 जिले जलमग्न

Uttar Pradesh news–आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही, सामान्य से 1800% ज्यादा बरसे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बारिश बनी आफत! भरभराकर गिरी 12 फीट ऊंची दीवार, मलबे में दबकर बैल की मौत

KAIMGANJ NEWS –मूसेपुर में देर रात हुआ हादसा, दूसरा बैल गंभीर घायल; खपरैल टूटने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 30 घंटे की बारिश ने बिजली व्यवस्था की तोड़ी कमर, सात फीडर ठप

KAIMGANJ NEWS –रुटौल उपकेंद्र से जुड़े सैकड़ों गांव अंधेरे में, पेड़ गिरने से हाईटेंशन लाइनें[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश और तूफानी हवाओं का कहर, खेतों में बिछीं फसलें

KAIMGANJ NEWS–दो दिन की मूसलाधार वर्षा से जनजीवन प्रभावित, किसानों को भारी नुकसान की आशंका[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान

KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान

Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes