KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
कानून व्यवस्था को सीधी चुनौती देने वाली यह सामूहिक दुष्कर्म के साथ पीडित युवती को फांसी पर लटका देने वाली शर्मनाक घटना लगभग दो माह पहले की बताई गई हैं । जिसमें स्थानीय थाना पुलिस की असंवेदनशील कार्य शैली से हताश हो पीड़ित दंपत्ति को कोर्ट की शरण लेनी पड़ी ।
कोर्ट के आदेश पर क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने अपने ही गांव के निवासी प्रशांत कुमार व अबधेश कुमार के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी नावालिग बेटी को आरोपी अश्लील हरकतें कर छेड़छाड़ व परेशान करते थे। परेशान बेटी ने इसकी शिकायत घर वालों से करते हुए पूरी बात बताई । तो बेटी की मां के द्वारा शिकायत थाना तथा पुलिस चौकी पर की थी । लेकिन पुलिस ने कोई बात नहीं सुनी । उधर आरोपी इसके बाद भी उसकी बेटी को लगातार परेशान करते रहे । महिला का आरोप है कि 26 जनवरी024 को मैं अपने पति के साथ खेत पर काम करने गई थी । घर में अकेली बेटी को देखकर आरोपी घर में घुस गए और नशीला पदार्थ खिलाकर मुंह में कपड़ा ठूंस कर दोनों ने बारी – बारी से युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जिससे उसकी नावालिग बेटी की मौत हो गई। इसके बाद आरोपियों ने मामले को झुपाने के लिए उसकी बेटी को फांसी पर लटका दिया। शाम को महिला घर पर पहुंची । तो दोनों आरोपी छत से छलांग लगाकर भाग गए। घटना की सूचना उसी वक्त पुलिस को दी थी । लेकिन पहले की तरह ही पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस से निराश तथा बेटी के साथ हुई घटना से आहत मृतका की मां ने न्यायालय की शरण ली । तब जाकर न्यायलय आदेश से आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हो पाई । किन्तु मृतका की पीडित मां का कहना है कि इसके बाद भी आरोपी आए दिन उसे गंभीर धमकियां दे रहे हैं ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बरसते बादलों के बीच गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरिया’, कायमगंज में 36 से ज्यादा प्रतिमाओं का भू-विसर्जन; 15 फीट ऊंची मटकियां फोड़ युवाओं ने दिखाया दम
KAIMGANJ NEWS –रिमझिम फुहारों के बीच अबीर-गुलाल से सराबोर हुईं सड़कें, नम आंखों से बप्पा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेतों में घात लगाए बैठे ‘काल’ से बाल-बाल बचे दो नौनिहाल: कहीं जहरीले कीड़े का हमला, तो कहीं सांप ने डसा; सीएचसी में मचा हड़कंप
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम
KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत
Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]
Sep
NOIDA UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत
Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज
KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]
Sep