KAIMGANJ NEWS घर से स्कूल के लिए गया छात्र लापता – गुमशुदी दर्ज

Picsart 25 08 13 16 43 04 992

KAIMGANJ NEWS – छात्र को उसके चाचा ने स्कूल जाने के लिए कायमगंज से ई -रिक्शा पर बैठा दिया था – किन्तु नहीं पहुॅचा स्कूल
– चाचा के अनुसार उसके मो० फोन पर सवेरे 7-00 बजे से लगभग 8-30 बजे के बीच छात्र की किसी से फोन पर बात भी हुई , किन्तु छात्र ने मोबाइल से वह नम्बर कर दिया था डिलीट
कायमगंज / फर्रुखाबाद
– जनपद हरदोई का छात्र कायमगंज क्षेत्र के गांव लुधैइया स्थित एक प्राईवेट आवासीय विद्यालय में कक्षा 5 का छात्र है । की गुमशुदी से परिजन खासे परेशान हो रहे हैं । गुमशुदा छात्र के चाचा जोगराज सिंह पुत्र लालाराम ने कोतबाली में दी गई तहरीर में कहा है कि वह मूल रूप से जिला हरदोई , थाना अरबल के गांव दहेलिया का निवासी है । उसका 12 बर्षीय भतीजा तोफानसिंह उर्फ निर्दोष पुत्र रामसेवक उर्फ करू कायमगंज क्षेत्र के गांव लुधैइया स्थित निजी प्रबंधन वाले रामभरोसे लाल विद्या मंदिर आवासीय विद्यालय में कक्षा5 में पढ़ता है । अभी रक्षाबंधन पर छुट्टी में गांव गया था । जहां से उसके साथ11 अगस्त को स्कूल के लिए वापस आया था । कायमगंज आने पर मैंने उसे उसी दिन समय करीब12-30 बजे दिन के कायमगंज पुलिया पुल गालिब से ई -रिक्शा पर स्कूल जाने के लिए बैठा दिया । किन्तु छात्र स्कूल नहीं पहुंचा । चाचा के अनुसार जब स्कूल से पता किया तो बताया गया कि वह स्कूल आया ही नहीं है । यह सुनकर घवराए परिजन स्कूल पहुंचे और पता लगाने की कोशिश की परन्तु पता नहीं चला । घर वाले हर संभावित स्थान पर खोजवीन करने में लगे है । उन्होंने पुलिस से गुमशुदी दर्ज कर मदद की गुहार लगाई है ।

Picsart 25 08 11 15 51 46 322
इनसेट :-
छात्र की फोन पर उसी दिन किसी से बात हुई थी , वह नम्बर कर दिया था डिलीट
कायमगंज :-
गुमशुदा छात्र के चाचा जोगराज का कहना है कि जिस दिन वह अपने गांव हरदोई से कायमगंज आने वाला था । उसी दिन समय प्रातः 7 -०० से करीब8-30 बजे के बीच उसके घर वाले मोबाइल नं० – – – – – – – पर किसी से उसके भतीजे की बात भी हुई थी । किन्तु छात्र ने बात हो जाने के फौरन बाद वह नम्बर ही डिलीट कर दिया था । जिससे यह पता नहीं कि किस नम्बर पर बात हुई। यह स्थिति संदेहजनक भी हो सकती है । कहीं छात्र किसी की बातों में आकर तो गायब नहीं हो गया? जैसी स्थिति संदेह पैदा कर रही है । यदि दिए समय पर बात करने की जानकारी सही है तो समय रहते काल डिटेल से भी शायद मामले की जानकारी मिलना संभव हो सकता है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes