KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद।
स्कूल जाने को लेकर हुई मामूली कहासुनी ने एक परिवार की खुशियां पल भर में मातम में बदल दीं। मां की डांट और थप्पड़ से आहत 18 वर्षीय छात्रा ने घर के कमरे में कुंडे से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। परिजनों ने जब उसे फंदे पर लटका देखा तो आनन-फानन में दरवाजा तोड़कर नीचे उतारा और गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कायमगंज पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल, फर्रुखाबाद रेफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार थाना मेरापुर क्षेत्र के गांव फतेहपुर परौली निवासी संजू कश्यप की 18 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी मेरापुर स्थित शिवचरण कल्लू यादव विद्यालय में कक्षा 8 की छात्रा है। शुक्रवार सुबह स्कूल जाने की बात को लेकर उसकी परिजनों से कहासुनी हो गई। बताया जाता है कि इसी दौरान उसकी मां सीमा देवी ने गुस्से में उसे एक-दो थप्पड़ मार दिए। इस बात से आहत होकर लक्ष्मी शाम को अपने कमरे में चली गई और कुंडे से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली।
कुछ देर बाद जब परिजनों ने कमरे का दरवाजा नहीं खुलते देखा तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो लक्ष्मी फंदे पर लटकी मिली। परिजनों ने तत्काल उसे नीचे उतारा और सीएचसी कायमगंज ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।
उधर, अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना मेमो के माध्यम से कोतवाली पुलिस को भेज दी है। पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगी है। वहीं छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है, जिससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गणपति बप्पा की भक्ति में डूबी लोहे वाली गली, गूंजे जयकारे
KAIMGANJ NEWS –व्यापार संगठन के पदाधिकारियों ने विधि-विधान से की पूजा-अर्चना, महिलाओं ने भजन-कीर्तन के[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news ऑक्सफोर्ड से रायसीना तक: सलमान खुर्शीद की सियासी दास्तान, फर्रुखाबाद से कितना गहरा है रिश्ता
Farrukhabd news–कानून के ज्ञाता, कूटनीति के कुशल शिल्पी और सियासी बहसों के स्थायी किरदार की[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रजिस्ट्री में फर्जीवाड़े का बड़ा खेल, महिला के अंगूठे की जगह लगा दिया दूसरी महिला का निशान
KAIMGANJ NEWS 15.5 बीघा जमीन के बैनामे में धोखाधड़ी का आरोप, गाटा संख्या भी बदली;[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गाली का विरोध पड़ा भारी: चाचा ने भतीजे के परिवार पर बरपाया लाठी-डंडों से कहर, बीच-बचाव में आई पत्नी को भी बेरहमी से पीटा
KAIMGANJ NEWS फर्रुखाबाद के कायमगंज में रंजिश का खूनी खेल; चीख-पुकार के बीच लहूलुहान हुआ[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कांशीराम कॉलोनी में पांच साल से अंधेरा, पानी को तरसे लोग
KAIMGANJ NEWS 96 आवासों में सन्नाटा; बिजली-पानी के अभाव में घरों पर ताले, किराए के[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news बाढ़ और बारिश से छलनी हुईं फर्रुखाबाद की सड़कें: DM अंकुर लाठर का अफसरों को दो टूक फरमान—’तुरंत बनाएं कार्ययोजना, लापरवाही पर नपेगी गर्दन
Farrukhabad news सड़कें गड्ढामुक्त करने को लेकर कलक्ट्रेट में गरमाया माहौल; पीडब्ल्यूडी, एनएचएआई समेत कई[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 152 शिकायतों में केवल 7 का ही हो सका निस्तारण
KAIMGANJ NEWS संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतों का अंबार, चोरी से लेकर जमीन पर कब्जे[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS
Farrukhabad news सरकारी दावों पर लटका ‘ताला’: 10:30 बजे तक नदारद रहे CHO, बिना इलाज लौटे दर्द से कराहते मरीज
Farrukhabd news गदनपुर देवराजपुर आरोग्य केंद्र की खुली पोल, चार गांवों के मरीज झोलाछापों और[...]
Sep