KAIMGANJ NEWS रजिस्ट्री शुदा किंतु तालाब की भूमि पर बन रहे मकान की दीवारें ग्रामीणों ने तोड़ी

Picsart 24 04 08 06 04 45 974

KAIMGANJ NEWS-शिकायत की जांच मौके पर करने अन्य अधिकारियों के साथ पहुंचे उप जिलाधिकारी
कायमगंज / फर्रुखाबाद ।
कोतवाली कायमगंज के गांव नरसिंहपुर की निवासी वंदना पत्नी स्वर्गीय अमित कोतवाली में शिकायती पत्र लेकर पहुंची।उस समय वहां पीस कमेटी की बैठक होने के कारण उप जिलाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद थे । जहां पहुंचकर महिला ने शिकायती पत्र देते हुए कहा कि उसके पूर्वजों द्वारा वर्ष 1969 में गांव स्थित एक भूखंड का बैनामा कराया था । बुजुर्गों द्वारा उस पर मकान भी बनवाया गया था । मकान जीर्ण होने के बाद अब वह इस मकान को नए सिरे से मरम्मत के तौर पर निर्माण कार्य करा रही थी । उसी समय उसके ही गांव के निवासी नितेश – शरद – अवनीश लडैते -अजय – विजय – शोभित आदि ने मकान निर्माण में बाधा पहुंचाकर काम रुकवा दिया, तथा दीवारें भी क्षतिग्रस्त कर दीं । महिला द्वारा बैनामा रजिस्ट्री के पेपर भी दिखाए । इस पर उप जिलाधिकारी यदुवंश कुमार वर्मा – नायब तहसीलदार तथा हल्का इंचार्ज उप निरीक्षक सुनील कुमार एवं राजस्व टीम मौके पर पहुंची । मौका पैमाइश के बाद फिलहाल निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है । साथ ही महिला द्वारा उपलब्ध कराई गई रजिस्ट्री बैनामा की कॉपी लेकर इसकी जांच के आदेश दे दिए गए हैं ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

UTTAR PRADESH FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news ADG के सामने गूंजी व्यापारियों की आवाज, सुरक्षा और सम्मान का मिला भरोसा”

Farrukhabad news 🔴 व्यापारियों की सुरक्षा पर ADG सख्त, समस्याओं की फाइल सौंपते ही लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीपी गेस्ट हाउस में जुटे प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारी, हुआ भव्य स्वागत सम्मान

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की नगर इकाई को और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जीवित व्यक्ति को सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित करने का मामला, ग्राम सचिव की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

KAIMGANJ NEWS सरकारी योजनाओं से वंचित हुआ ग्रामीण, न्याय की गुहार के बाद भी कार्रवाई[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बरझाला गेट पर मौत का तांडव: छोटा हाथी से आमने-सामने भिड़ंत, 25 फीट उछला युवक, मौके पर ही मौत

KAIMGANJ NEWS लकवे की दवा लेकर लौट रहा था युवक, शराब की पेटियों से लदा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मकान निर्माण कार्य के समय,33 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर गंभीर रूप से झुलसा

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद थाना क्षेत्र कायमगंज के ग्राम ब्राहिमपुर जागीर में शनिवार को[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भीषण गर्मी में व्यापार संगठन बना राहत का सहारा

KAIMGANJ NEWS राहगीरों को बांटा तरबूज और रूह आफजा का शरबत, चिलचिलाती धूप में मिली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes