KAIMGANJ NEWS बारिश बनी आफत! भरभराकर गिरी 12 फीट ऊंची दीवार, मलबे में दबकर बैल की मौत

Picsart 26 09 26 15 37 14 134

KAIMGANJ NEWS –मूसेपुर में देर रात हुआ हादसा, दूसरा बैल गंभीर घायल; खपरैल टूटने से अनाज, आलू और घरेलू सामान भी दबा — परिवार की आंखों के सामने उजड़ा खेती का सहारा
कायमगंज। थाना क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश अब ग्रामीणों के लिए मुसीबत का सबब बनती जा रही है। शुक्रवार देर रात मूसेपुर गांव में बारिश के चलते एक किसान के मकान की करीब 12 फीट ऊंची दीवार अचानक भरभराकर ढह गई। दीवार के मलबे की चपेट में आने से वहां बंधे दो बैलों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।
बताया गया कि किसान उत्तम शाक्य के मकान की दीवार काफी समय से बारिश का दबाव झेल रही थी। शुक्रवार रात लगातार बारिश के बीच अचानक दीवार भरभराकर नीचे आ गिरी। दीवार के पास ही खपरैल बनी हुई थी, जो भी मलबे के साथ क्षतिग्रस्त हो गई। खपरैल के नीचे रखा अनाज, आलू और घर-गृहस्थी का सामान भी मलबे में दबकर खराब हो गया।
पलभर में चला गया खेती का सहारा
दीवार गिरते समय उसके नीचे किसान के दोनों बैल बंधे हुए थे। अचानक गिरे मलबे से दोनों जानवर दब गए। ग्रामीणों और परिवार के लोगों ने किसी तरह मलबा हटाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक एक बैल दम तोड़ चुका था। दूसरा बैल गंभीर रूप से घायल हो गया। किसान के मुताबिक यही बैल खेती के काम में उसके प्रमुख सहारे थे।
पीड़ित परिवार के अनुसार, बैलों की यह जोड़ी हाल ही में करीब 12 हजार रुपये में खरीदी गई थी। किसान उत्तम शाक्य इन्हीं बैलों के सहारे खेतों में कृषि कार्य करता था। एक बैल की मौत के बाद परिवार के सामने न केवल पशुधन का नुकसान खड़ा हो गया है, बल्कि खेती-किसानी को लेकर भी संकट गहरा गया है।
बाल-बाल बचे किसान के पिता
हादसे के दौरान एक बड़ा अनहोनी होने से बच गई। बताया गया कि उत्तम शाक्य के पिता दुर्ग पाल घटना से कुछ समय पहले ही उस स्थान से हटकर दूसरी ओर चले गए थे। यदि वह उस समय दीवार के पास मौजूद होते तो हादसा और भी गंभीर हो सकता था। घटना के बाद ग्रामीणों में भी बारिश के कारण कमजोर हो रहे मकानों को लेकर चिंता बढ़ गई है।
सूचना के बाद भी नहीं पहुंचा अमला, किसान का आरोप
घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी और तहसील प्रशासन को हादसे की जानकारी दी। किसान का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद मौके पर कोई अधिकारी अथवा कर्मचारी पहुंचकर नुकसान का जायजा लेने नहीं आया। पीड़ित परिवार का कहना है कि बारिश का हवाला देकर मामले को टाला जा रहा है।
किसान ने प्रशासन से मृत बैल के नुकसान का आकलन कर आर्थिक सहायता दिलाने, घायल बैल का उपचार कराने और मकान को हुए नुकसान का सर्वे कराने की मांग की है। उसका कहना है कि खेती के लिए खरीदे गए बैल की मौत से परिवार को दोहरा झटका लगा है। एक ओर मकान और घरेलू सामान बारिश की भेंट चढ़ गया, वहीं दूसरी ओर खेती का महत्वपूर्ण सहारा भी छिन गया।
लगातार बारिश के बीच ग्रामीण इलाकों में कमजोर मकानों और जर्जर दीवारों के गिरने का खतरा बना हुआ है। मूसेपुर की इस घटना ने भी ग्रामीण क्षेत्रों में आपदा से बचाव और प्रभावित परिवारों तक तत्काल राहत पहुंचाने की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

LUCKNOW NEWS UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news कुदरत का ‘जल-तांडव’: 46 घंटे से थमी नहीं आसमानी आफत, यूपी में हाहाकार; 16 लाशें बिछीं, 32 जिले जलमग्न

Uttar Pradesh news–आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही, सामान्य से 1800% ज्यादा बरसे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बारिश बनी आफत! भरभराकर गिरी 12 फीट ऊंची दीवार, मलबे में दबकर बैल की मौत

KAIMGANJ NEWS –मूसेपुर में देर रात हुआ हादसा, दूसरा बैल गंभीर घायल; खपरैल टूटने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 30 घंटे की बारिश ने बिजली व्यवस्था की तोड़ी कमर, सात फीडर ठप

KAIMGANJ NEWS –रुटौल उपकेंद्र से जुड़े सैकड़ों गांव अंधेरे में, पेड़ गिरने से हाईटेंशन लाइनें[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश और तूफानी हवाओं का कहर, खेतों में बिछीं फसलें

KAIMGANJ NEWS–दो दिन की मूसलाधार वर्षा से जनजीवन प्रभावित, किसानों को भारी नुकसान की आशंका[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान

KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान

Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes