KAIMGANJ NEWS बारिश का कहर: लेंटर समेत भरभराकर गिरा पक्का मकान, परिवार बाल-बाल बचा

Picsart 26 09 28 12 10 09 047

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, संवाददाता।
कई दिनों से हो रही लगातार बारिश ने अब कच्चे-पक्के मकानों की नींव हिलानी शुरू कर दी है। रविवार देर शाम अहमदगंज गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब तेज बारिश के बीच एक पक्का मकान अचानक लेंटर समेत भरभराकर धराशायी हो गया। गनीमत रही कि हादसे के चंद मिनट पहले ही परिवार के सदस्य किसी काम से घर से बाहर निकल गए थे। इसके चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि मकान के मलबे में दबकर गृहस्थी का काफी सामान क्षतिग्रस्त हो गया।
अहमदगंज निवासी जोगराज मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बीते कई दिनों से क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश के कारण उनके मकान के आसपास जलभराव की स्थिति बनी हुई थी। पानी के लगातार संपर्क में रहने से मकान की दीवारों में जगह-जगह दरारें पड़ गई थीं। परिवार को मकान की हालत कमजोर होने का अंदेशा था, लेकिन रविवार शाम अचानक पूरा मकान ही ढह गया।
बताया गया कि हादसे से कुछ समय पहले जोगराज की पत्नी राजवती बच्चों के साथ किसी काम से घर से बाहर चली गई थीं। परिवार के लोगों के बाहर निकलते ही अचानक मकान का लेंटर तेज आवाज के साथ नीचे आ गिरा। धमाके जैसी आवाज सुनकर आसपास रहने वाले ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकल आए और घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। मौके का मंजर देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।
मकान के मलबे में चारपाई, कपड़े, घरेलू सामान समेत गृहस्थी की अन्य सामग्री दब गई। परिवार के सामने अब रहने की समस्या भी खड़ी हो गई है। मकान ढह जाने के बाद जोगराज का परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता और रहने की व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की है।
घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्रीय लेखपाल खुशबू मौके पर पहुंचीं। उन्होंने ग्रामीणों की मौजूदगी में क्षतिग्रस्त मकान और मलबे का निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया। लेखपाल ने बताया कि मौके पर हुई क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। अब पीड़ित परिवार को प्रशासनिक स्तर से मिलने वाली सहायता का इंतजार है।
लगातार बारिश के बीच मकान गिरने की इस घटना ने ग्रामीण इलाकों में कमजोर भवनों को लेकर चिंता बढ़ा दी है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश का दौर जारी रहने पर पहले से क्षतिग्रस्त मकानों के लिए खतरा और बढ़ सकता है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बारिश का कहर: लेंटर समेत भरभराकर गिरा पक्का मकान, परिवार बाल-बाल बचा

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, संवाददाता। कई दिनों से हो रही लगातार बारिश ने अब कच्चे-पक्के मकानों[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बिजली विभाग की खूनी लापरवाही: हाईटेंशन तार बना काल, 16 दिन के मासूम के सिर से हमेशा के लिए छिन गया मां का आंचल

KAIMGANJ NEWS–विद्युत विभाग को सूचना के बाद भी नहीं काटी गई लाइन, करंट की चपेट[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में ‘जलप्रलय’: 8 फीट गहरे पानी में डूबी व्यापारियों की जिंदगी, सिस्टम की नाकामी से पितौरा-कुबेरपुर में मची त्राहि-त्राहि!

KAIMGANJ NEWS –गोदाम बने ‘तालाब’, करोड़ों की पूंजी खाक; चोक पड़े नालों ने खोला बर्बादी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खौफनाक मंजर: ईंट-भट्ठे के लिए खोदे गए ‘मौत के दलदल’ ने छीनी दो मासूमों की सांसें, चीत्कारों से दहला कायमगंज

KAIMGANJ NEWS – पचपुखरा  बड़ी कब्रों के पीछे बारिश के पानी से लबालब गड्ढे बने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS शर्मनाक: मय्यत कंधे पर और कब्रिस्तान में दरिया! अंतिम विदाई में सिस्टम ने रुलाया, अफसरों के फूले हाथ-पांव

KAIMGANJ NEWS सुपुर्द-ए-खाक करने पहुंचे लोगों के उड़े होश, नंदू खां कब्रिस्तान में लबालब भरा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 65 घंटे की बारिश ने खोली बैंक भवन की पोल, छत से टपका पानी

KAIMGANJ NEWS –कंप्यूटर-प्रिंटर समेत इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर मंडराया खतरा, कर्मचारियों ने तत्काल ढककर बचाया सामान[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 52 घंटे की बारिश से कायमगंज बेहाल, फूलमती मंदिर के पास फिर धंसी सड़क

KAIMGANJ NEWS –बिजली-पानी और मोबाइल नेटवर्क ठप, कई कच्चे मकान जमींदोज; बेसमेंट और गोदामों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खौफनाक मंजर: भरभराकर झुक गई दो मंजिला इमारत, चीख-पुकार के बीच जान बचाकर भागे बाशिंदे

KAIMGANJ NEWS बरसाती कहर से अताईपुर जदीद में मची भगदड़, ताश के पत्तों की तरह[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes