Kaimganj news –दि किसान सहकारी चीनी मिल्स के जीर्णोद्वार व विस्तारीकरण का बार्षिक सामान्य सभा में लाया गया प्रस्ताव

Picsart 23 11 10 06 53 55 829

Kaimganj news-मिल के सभापति / जिलाधिकारी की उपस्थिति में लाए गए एजेंडा के अनुसार 13 बिंदुओं के प्रस्ताव सर्वसम्मत से हुए पारित
– कायमगंज / फर्रुखाबाद
सहकारी चीनी मिल की वार्षिक सामान्य सभा की बैठक में प्रतिनिधियों ने जीर्णोद्वार व विस्तारीकरण का प्रस्ताव रखा। सामान्य सभा की बैठक में पहुंचे मिल के सभापति / डी एम के समक्ष 13 विंदुओ का एजेंडा रखा गया । जो सर्वसम्मति से पास हो गया।
दि किसान सहकारी चीनी मिल में वार्षिक सामान्य सभा की बैठक डीएम/सभासपति संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान प्रस्ताव में गत सामान्य बैठक की पुष्टि पर बिचार किया गया। 2023-24 पेराई सत्र के लिए बनाए गए नए सदस्यो जिसमें नावालिग व बारिस सदस्यो को गन्ना आपूर्ति आदि सुबिधाए को लेकर भी बिचार किया गया। सामान्य सभा में समिति से कीटनाशक दवाए, उर्वरक, जैव दवाए मार्जिन मनी सहित विक्रय मूल्य के निर्धारण पर भी बिचार हुआ। इसके अलावा चीनी मिल का कार्य क्षेत्र निर्धारण व कुछ राजस्व गांव के पंजीकरण करने पर बिचार किया गया। इस तरह 13 विंदुओ का एजेंडा रखा गया जो उपस्थिति प्रतिनिधियों से बिचार विमर्श के बाद पारित किया गया। बैठक में प्रतिनिधियों ने कहा चीनी मिल का जीर्णोद्वार व विस्तारीकरण कराया जाए। वही चीनी मिल को आने वाले रोड को दुरूस्त कराया जाने की मांग की गई। इस मौके पर मिल के प्रधान प्रबंधक/सचिव कुलदीप सिंह, जिला गन्ना साहब लाल, मुख्य गन्ना अधिकारी प्रमोद यादव, जेष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
इनसेट : –
*मिल का नवीन पेराई सत्र 20 नवंबर से होगा शुरू *
कायमगंज ,
चीनी मिल 20 नवंबर से चलने की संभावना व्यक्त की जा रही है। मिल में पेराई की तैयारियां शुरू हो गई। पुरानी मशीनो के सहारे इस सत्र में भी कार्य किया जाएगा। हालाकि मशीनो की मरम्मत की जा रही है । वहीं मिल परिसर व बिल्डिंग की साफ सफाई के साथ ही रंगाई पुताई का कार्य भी किया जा रहा है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes