कायमगंज / फर्रुखाबाद 5 सितंबर 2022
आज दिन सोमवार को दिन ढलने के समय डीसीएम संख्या यूपी 25 सीटी 9143 में भूसे की तरह ठूँस-ठूँस कर 17 भैंस भरी गई थी । इसकी सूचना किसी ने गौ रक्षा दल के तहसील अध्यक्ष कंपिल निवासी दानवीर सिंह को दी। गौ रक्षा दल अध्यक्ष अपनी टीम के साथ कंपिल- कायमगंज मार्ग पर बसे गांव रायपुर के पास ,जहां डी सी एम में इन पशुओं को बेरहमी के साथ भरा गया था। वहां मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रकरण की सूचना घटना घटनास्थल से ही कोतवाली कायमगंज पुलिस को दी । सूचना पाते ही संतोष कुमार अवस्थी क्राइम निरीक्षक हमराह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे ।जहां उन्होंने गाड़ी में भरे पशुओं की हालत देखी तथा मामले की जानकारी ली। जब तक पुलिस वहां पहुंची तब तक भनक लगते ही कस्बा शमशाबाद का निवासी ड्राइवर शमशाद मौके से फरार हो चुका था । जबकि भागने की फिराक में गाड़ी के पास मौजूद शमशाबाद के ही निवासी लेबर फैजान को पुलिस ने रोक लिया । बताया गया कि यह पशु शमशाबाद के ही निवासी पशु व्यापारी इकबाल पुत्र कासिम द्वारा खरीदे हुए हैं। वे इन्हें पशु वधशाला (स्लॉटर हाउस ) बरेली भेजने के लिए जा रहे थे ।पशुओं से लदी डीसीएम को अपनी अभिरक्षा में लेकर पुलिस ने पुलिस मंडी चौकी लाकर खड़ा कर दिया। इस संबंध में क्राइम निरीक्षक संतोष कुमार अवस्थी ने बताया कि भैंसों से लदी गाड़ी पकड़ी गई है। भैंस विक्रेता मालिकों का पता लगाकर उन्हें बुलाया जाएगा और औपचारिकता के बाद यह पशु उनके मालिकों के हवाले किए जाएंगे। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि पशु व्यापारी शमशाबाद निवासी इकबाल को भी आने के लिए कहा गया है। उसके आने पर मामले की विस्तृत जानकारी ली जाएगी। यह पूछा गया कि यह सभी पशु स्लॉटर हाउस भेजे जा रहे थे । तो उन्होंने कहा कि यह कृत्य करने वाले के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun