KAIMGANJ NEWS संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतों का अंबार, चोरी से लेकर जमीन पर कब्जे और धमकी तक के मामले पहुंचे
कायमगंज, फर्रुखाबाद। तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की भीड़ उमड़ी। विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं को लेकर कुल 152 शिकायतें अधिकारियों के सामने पहुंचीं, लेकिन मौके पर महज 7 शिकायतों का ही निस्तारण हो सका। बड़ी संख्या में शिकायतें लंबित रहने से फरियादियों को समाधान के लिए आगे की कार्रवाई का इंतजार करना पड़ेगा।
संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी अभिषेक वर्मा ने की। सुबह से ही तहसील परिसर में फरियादियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। लोगों ने राजस्व, पुलिस, बिजली और जमीन से जुड़े मामलों सहित विभिन्न समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
चोरी के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, एसडीएम से लगाई गुहार
कंपिल थाना क्षेत्र के गांव हरकरनपुर निवासी नीरेश कुमार ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि बीती 18 अगस्त की रात उसके घर में चोरी की घटना हुई थी। पीड़ित का आरोप है कि घटना के संबंध में प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कंपिल पुलिस की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई। उसने मामले में कार्रवाई कर चोरी की घटना का खुलासा कराने की मांग की।
खतौनी में गलत हिस्सा दर्ज होने की शिकायत
कंपिल के काजी टोला निवासी राकेश चंद्र पुत्र बृज बिहारी ने खतौनी में हिस्सा गलत दर्ज किए जाने की शिकायत की। उनका कहना है कि उनकी खतौनी में हिस्सा पूर्ण रूप से गलत दर्शाया गया है। शिकायत करने के बाद भी सुधार नहीं हुआ। उन्होंने अभिलेखों की जांच कर खतौनी में दर्ज गलत हिस्से को सही कराने की मांग की।
जमीन पर कब्जे की आशंका, कार्रवाई की मांग
कंपिल थाना क्षेत्र के गांव पुरौरी निवासी महिमा चंद्र पुत्र हुलासी ने शिकायत करते हुए बताया कि कुछ लोग उनकी जमीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से मामले की जांच कराकर जमीन पर कब्जे के प्रयास को रोकने और आवश्यक कार्रवाई की मांग की।
जेई ने लगाया दबाव और धमकी देने का आरोप
वहीं रुटौल विद्युत उपकेंद्र में तैनात अवर अभियंता जावेद अहमद खान ने भी संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र के तीन व्यक्ति उन पर अनैतिक रूप से दबाव बनाकर अपना काम करवाना चाहते हैं। जब उन्होंने नियमों के विपरीत कार्य करने से इनकार किया तो आरोपित लोग विभिन्न तरीकों से उन्हें धमकियां दे रहे हैं। जेई ने संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। अधिकारियों ने लंबित शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरतने तथा शिकायतों का समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित करने को कहा।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी अजय वर्मा, अधिशासी अधिकारी डॉ. लव कुमार मिश्र, वन क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार समेत तहसील स्तर के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS
Farrukhabad news सरकारी दावों पर लटका ‘ताला’: 10:30 बजे तक नदारद रहे CHO, बिना इलाज लौटे दर्द से कराहते मरीज
Farrukhabd news गदनपुर देवराजपुर आरोग्य केंद्र की खुली पोल, चार गांवों के मरीज झोलाछापों और[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पति को गाली देने से रोका तो भड़की चचिया सास: कुनबे संग मिलकर बहू को लाठी-डंडों से पीटा, लहूलुहान कर छोड़ा; थाने में दी तहरीर
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। पति के सम्मान में खड़ी होना एक महिला को भारी पड़[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, पांच भाइयों को घेरकर लाठी-सरिया से पीटा
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। अताईपुर जदीद गांव में गुरुवार देर शाम पुरानी रंजिश को लेकर[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अतिक्रमण पर चला पुलिस का डंडा, यात्री प्रतीक्षालय को मिली आजादी
KAIMGANJ NEWS – मौके पर पहुंची पुलिस ने ठेले-दुकानें हटवाकर खाली कराया परिसर कायमगंज, फर्रुखाबाद।[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तंबाकू के ‘काले खेल’ पर प्रशासनिक सर्जिकल स्ट्राइक: कंपिल रोड पर धरा गया ट्रक, बिल में 225 बोरे—अंदर निकले 250
KAIMGANJ NEWS कागजों में हेराफेरी: 35 रुपये किलो का फर्जीवाड़ा, मंडी समिति ने तय किया[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 50वें सुंदरकांड पर सजा बाबा का भव्य दरबार, भजनों पर झूमे श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS पानीपत के राजू हंस ने बांधा भक्ति का समां, छप्पन भोग और केक[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news हथियापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास युवक का शव मिलने से सनसनी
Farrukhabd news रेलवे लाइन किनारे अर्धनग्न हालत में मिला युवक का शव, पास पड़ा मिला[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news दिल्ली सल्तनत की राजधानी से मुगलों के रणक्षेत्र तक: 2500 साल का सीना ताने खामोश खड़ा है फर्रुखाबाद का शमशाबाद
Farrukhabd news गंगा किनारे दफन हैं सल्तनत के कई राज, राजा खोर के किले से[...]
Sep