Kaimganj news – थाना पुलिस ने पीड़िता को टरकाया, उच्च अधिकारी के निर्देश पर हुआ मुकदमा कायम
कायमगंज, 1 अगस्त
कहीं दहेज प्रताड़ना तो कहीं दहेज हत्या जैसे मानवता विरोधी कारणों के चलते नारी समाज असहनीय परेशानियां उठाने को आज भी मजबूर हो रहा है। जिसका ताजा उदाहरण उस समय सामने आया ।जब विवाहिता भावना पुत्री रामसेवक निवासी गांव रायपुर खास कोतवाली कायमगंज पहुंची। जहां उसको अपनी पीड़ा बताने के बावजूद, यह कहकर बैरंग पास कर दिया गया कि यह मामला तो आपसी पारिवारिक विवाद का है । परेशान पीड़िता पुलिस उच्च अधिकारी के पास पहुंची। जहां से निर्देश मिलने के बाद उसी कोतवाली कायमगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। जिसमें कहा गया है कि उसकी शादी हिंदू रीति रिवाज के अनुसार दान दहेज के रूप में लाखों रुपए खर्च करके जनपद कासगंज के गांव बनैल थाना गंजडुंडवारा निवासी प्रशांत उर्फ पंकज के साथ हुई थी। शादी के बाद अतिरिक्त दहेज के रूप में व्यापार करने की नियत से ₹5,00,000 की मांग, की जाने लगी। पीड़िता का कहना है कि मांग पूरी ना होने पर उसे मारपीट कर भूखा प्यासा रखते हुए प्रताड़ित किया जाने लगा। जिसकी सूचना पर उसके पिता ने मजबूर होते हुए 01लारव रुपया ब्याज पर उधार देकर दिया भी। लेकिन कुछ समय के बाद उसे फिर प्रताड़ित किया जाने लगा और कहा गया कि शेष चार लाख रुपया लाकर दो। एक दिन किसी तरह मोबाइल मिलने पर इसकी सूचना मैंने अपने पिता को दी । ससुराल पहुंचकर मेरे पिता ने किसी तरह मुझे इनके चंगुल से निकाल कर मायके लेकर आए। यदि मैं पिता के साथ बचकर ना आ जाती तो ससुराली जन उसकी हत्या कर सकते थे। पुलिस ने इस प्रकरण में विवाहिता के दहेज लोभी पति प्रशांत उर्फ पंकज, सास पुष्पा देवी ,ननंद प्रीति के विरुद्ध आईपीसी की धारा498a ,323, 504, 506एवं दहेज प्रतिषेधअधिनियम3 व 4 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर जांच के बाद कार्यवाही की बात कही है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में GST की ताबड़तोड़ छापेमारी: तंबाकू के दो गोदामों से 25 हजार किलो माल ‘गायब’, कारोबारियों में मचा हड़कंप!
KAIMGANJ NEWS –अताईपुर में तीन गाड़ियों से पहुंची SIB इटावा की टीम; कागजों में दर्ज[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मिशन-2027: फर्रुखाबाद की सियासी जमीन से गरजे श्यामलाल पाल, बोले— ‘बूथ पर करो वार, उखाड़ फेंको अहंकारी सरकार’
KAIMGANJ NEWS बाईपास गेस्ट हाउस में ‘पीडीए जन पंचायत’ से पहले सपा प्रदेश अध्यक्ष का[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नहर पट्टी पर बेखौफ बाइक सवारों का आतंक! दौड़ लगा रहे छात्र का 16 हजार का मोबाइल झपटकर फरार
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में मोबाइल छिनैती की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत, पहले भी दो[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS एमएलसी रण: औचक निरीक्षण पर निकले एसडीएम का पारा सातवें आसमान पर, ‘अंधे’ मिले कैमरे तो अफसरों की उड़ गई हवाइयां!
KAIMGANJ NEWS–लापरवाही पर लाल हुए हाकिम: बंद तीसरी आंख देख जमकर लगाई लताड़, अल्टीमेटम देकर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct