KAIMGANJ NEWS रजिस्ट्री में फर्जीवाड़े का बड़ा खेल, महिला के अंगूठे की जगह लगा दिया दूसरी महिला का निशान

IMG 20260221 WA0435

KAIMGANJ NEWS 15.5 बीघा जमीन के बैनामे में धोखाधड़ी का आरोप, गाटा संख्या भी बदली; कोर्ट के आदेश पर उपनिबंधक समेत पांच के खिलाफ मुकदमा
कायमगंज, फर्रुखाबाद। जमीन की रजिस्ट्री में धोखाधड़ी और कथित फर्जी दस्तावेज तैयार किए जाने का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। आरोप है कि बैनामे की प्रक्रिया के दौरान महिला का अंगूठा लगवाने के बाद उसे रजिस्ट्री कार्यालय से बाहर भेज दिया गया और उसकी गैरमौजूदगी में दस्तावेजों पर किसी दूसरी महिला के अंगूठे के निशान लगवा दिए गए। इतना ही नहीं, आरोप है कि बैनामे में दूसरी गाटा संख्या की जमीन का विवरण भी गलत तरीके से शामिल कर दिया गया। मामले में कोर्ट के आदेश पर कायमगंज कोतवाली पुलिस ने तत्कालीन उपनिबंधक समेत चार नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बरेली के सुभाष नगर, पटेल बिहार निवासी वीरवती ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर पूरे मामले की शिकायत की थी। महिला के मुताबिक शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव समैचीपुर चितार में उसकी करीब 15.5 बीघा जमीन है। आरोप है कि 22 मई को गाटा संख्या 250 की जमीन का सौदा खलवारा निवासी अमीर चंद्र के साथ तय हुआ था। बैनामे की प्रक्रिया के दौरान गुटैटी दक्षिण चौरा निवासी शोभाराम और नगला कोमिल निवासी आशीष कुमार को गवाह बनाया गया था।
रजिस्ट्री कार्यालय से बाहर भेजने के बाद कथित खेल
वीरवती का आरोप है कि रजिस्ट्री कार्यालय में उससे आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराने के बाद अंगूठा लगवाया गया। इसके बाद उसे कार्यालय से बाहर भेज दिया गया। आरोप है कि महिला के बाहर निकलते ही आरोपियों ने कथित तौर पर दस्तावेजों पर उसके अंगूठे के निशान के स्थान पर किसी दूसरी महिला का अंगूठा लगवा दिया। इसके साथ ही बैनामे में गाटा संख्या 247 की करीब आधा बीघा जमीन का विवरण भी गलत तरीके से जोड़ दिया गया।
दाखिल-खारिज के नोटिस से खुला मामला
महिला को कथित फर्जीवाड़े की जानकारी उस समय हुई, जब उसे जमीन के दाखिल-खारिज संबंधी नोटिस मिला। दस्तावेजों को लेकर संदेह होने पर उसने बैनामे में लगे अंगूठे के निशानों की जांच एक निजी फॉरेंसिक लैब से कराई। शिकायतकर्ता के अनुसार जांच रिपोर्ट में दस्तावेजों पर लगे अंगूठे के निशानों को फर्जी बताया गया।
इसके बाद महिला ने दाखिल-खारिज की कार्रवाई पर आपत्ति दर्ज कराई और मामले में स्थानीय स्तर पर पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि अपेक्षित कार्रवाई न होने पर उसे न्यायालय की शरण लेनी पड़ी।
कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
न्यायालय के निर्देश के बाद कायमगंज कोतवाली पुलिस ने मामले में खलवारा निवासी अमीर चंद्र, तत्कालीन उपनिबंधक पीतम सिंह, गुटैटी दक्षिण चौरा निवासी शोभाराम, नगला कोमिल निवासी आशीष कुमार तथा एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस का कहना है कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। रजिस्ट्री से संबंधित दस्तावेज, अंगूठे के निशान और अन्य साक्ष्यों की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गाली का विरोध पड़ा भारी: चाचा ने भतीजे के परिवार पर बरपाया लाठी-डंडों से कहर, बीच-बचाव में आई पत्नी को भी बेरहमी से पीटा

KAIMGANJ NEWS फर्रुखाबाद के कायमगंज में रंजिश का खूनी खेल; चीख-पुकार के बीच लहूलुहान हुआ[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कांशीराम कॉलोनी में पांच साल से अंधेरा, पानी को तरसे लोग

KAIMGANJ NEWS 96 आवासों में सन्नाटा; बिजली-पानी के अभाव में घरों पर ताले, किराए के[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news बाढ़ और बारिश से छलनी हुईं फर्रुखाबाद की सड़कें: DM अंकुर लाठर का अफसरों को दो टूक फरमान—’तुरंत बनाएं कार्ययोजना, लापरवाही पर नपेगी गर्दन

Farrukhabad news सड़कें गड्ढामुक्त करने को लेकर कलक्ट्रेट में गरमाया माहौल; पीडब्ल्यूडी, एनएचएआई समेत कई[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 152 शिकायतों में केवल 7 का ही हो सका निस्तारण 

KAIMGANJ NEWS संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतों का अंबार, चोरी से लेकर जमीन पर कब्जे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS

Farrukhabad news सरकारी दावों पर लटका ‘ताला’: 10:30 बजे तक नदारद रहे CHO, बिना इलाज लौटे दर्द से कराहते मरीज

Farrukhabd news गदनपुर देवराजपुर आरोग्य केंद्र की खुली पोल, चार गांवों के मरीज झोलाछापों और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पति को गाली देने से रोका तो भड़की चचिया सास: कुनबे संग मिलकर बहू को लाठी-डंडों से पीटा, लहूलुहान कर छोड़ा; थाने में दी तहरीर

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। पति के सम्मान में खड़ी होना एक महिला को भारी पड़[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, पांच भाइयों को घेरकर लाठी-सरिया से पीटा

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। अताईपुर जदीद गांव में गुरुवार देर शाम पुरानी रंजिश को लेकर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अतिक्रमण पर चला पुलिस का डंडा, यात्री प्रतीक्षालय को मिली आजादी

KAIMGANJ NEWS – मौके पर पहुंची पुलिस ने ठेले-दुकानें हटवाकर खाली कराया परिसर कायमगंज, फर्रुखाबाद।[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes