KAIMGANJ NEWS कांशीराम कॉलोनी में पांच साल से अंधेरा, पानी को तरसे लोग

Picsart 26 09 21 17 37 50 041

KAIMGANJ NEWS 96 आवासों में सन्नाटा; बिजली-पानी के अभाव में घरों पर ताले, किराए के कमरों में रहने को मजबूर परिवार
मोबाइल चार्ज कराने के भी देने पड़ते हैं 20 रुपये, तीसरी मंजिल तक बाल्टी ढोकर पानी पहुंचा रहे महिलाएं-बच्चे
कायमगंज, फर्रुखाबाद। गरीबों को पक्की छत और बेहतर जीवन देने के उद्देश्य से बनाई गई कांशीराम कॉलोनी आज खुद बदहाली की तस्वीर बन गई है। चीनी मिल रोड स्थित कॉलोनी में आवास मिले करीब पांच वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं अब तक पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी हैं। हालात यह हैं कि अधिकांश आवंटी अपने मकानों में ताला डालकर किराए के कमरों में रहने को मजबूर हैं। वर्तमान में करीब 20 परिवार ही कॉलोनी में तमाम दुश्वारियों के बीच जीवन गुजार रहे हैं।
बिजली गुल, मोमबत्ती और सोलर प्लेट बना सहारा
कॉलोनी में बिजली की व्यवस्था न होने से यहां रहने वाले परिवारों की मुश्किलें दिन ढलते ही और बढ़ जाती हैं। लोग किसी तरह मोमबत्ती और सोलर प्लेट के सहारे रात काट रहे हैं। मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए भी उन्हें आसपास की दुकानों का सहारा लेना पड़ता है। इसके लिए दुकानदारों को करीब 20 रुपये तक देने पड़ते हैं। रात में कमरे गर्म होने और बिजली न होने के कारण कई लोग सड़क पर चारपाई डालकर सोने को मजबूर हैं।
टंकी टूटी, पाइपलाइन खराब; तीसरी मंजिल तक पानी ढो रहे लोग
पानी की समस्या ने कॉलोनीवासियों की परेशानी और बढ़ा दी है। कॉलोनी में बिछी पाइपलाइन खराब पड़ी है, जबकि कई मकानों की छतों पर रखी पानी की टंकियां भी क्षतिग्रस्त हैं। ऐसे में महिलाओं और छोटे बच्चों को हैंडपंप से पानी भरकर बाल्टियां लेकर तीसरी मंजिल तक सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। दिनभर घरेलू कामकाज के साथ पानी जुटाने में ही काफी समय निकल जाता है।
चारदीवारी न होने से बंदरों और आवारा जानवरों का आतंक
कॉलोनी की चारदीवारी भी नहीं होने से सुरक्षा का संकट बना हुआ है। आवारा जानवरों के साथ बंदरों का झुंड दिनभर कॉलोनी में घूमता रहता है। इससे बच्चों और महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं की मांग की जा रही है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका।
रेलवे ने रास्ता बंद किया तो दो किमी का चक्कर
कॉलोनीवासियों की आवाजाही की समस्या भी कम नहीं है। रेलवे विभाग की ओर से पटरी पार करने वाला रास्ता बंद किए जाने के बाद लोगों को आवागमन के लिए करीब दो किलोमीटर दूर नहर पट्टी के कच्चे रास्ते का सहारा लेना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में यह रास्ता और भी मुश्किल हो जाता है।
पांच साल बाद भी आवंटन पत्र का इंतजार
कॉलोनी निवासी मुन्नी देवी, रवीता बाल्मीकि, कुंती देवी और मोहिनी ने बताया कि कोरोना काल के दौरान उन्हें आवास दिए गए थे। उनका कहना है कि वर्षों बीतने के बावजूद उन्हें अभी तक आधिकारिक आवंटन पत्र नहीं मिल सका है। आवंटी कई बार डूडा कार्यालय के चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
96 गरीब परिवारों के लिए बने थे आवास
बताया गया कि बसपा सरकार के कार्यकाल में गरीब परिवारों के लिए यहां 96 आवासों का निर्माण कराया गया था। वर्ष 2021 में तत्कालीन एसडीएम अमित आसेरी ने हैंडपंपों की मरम्मत कराई थी। इसके बाद भी समय के साथ कॉलोनी की व्यवस्थाएं फिर बदहाल होती चली गईं। शौचालय खराब पड़े हैं और नालियों में गंदगी जमा है। कॉलोनी में लगे छह हैंडपंपों में से एक खराब बताया जा रहा है।
बिजली आते ही समरसेबल से शुरू होगी पानी की सप्लाई
नगर पालिका के ईओ डॉ. लवकेश मिश्रा ने बताया कि लाभार्थी नगर पालिका क्षेत्र के हैं, जबकि कॉलोनी ग्रामीण क्षेत्र में स्थित है। उन्होंने बताया कि कॉलोनी में पानी के लिए समरसेबल लगाया गया है। बिजली की आपूर्ति मिलते ही समरसेबल चलाकर पानी की सप्लाई शुरू कराई जा सकेगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल छह हैंडपंप चालू हैं और जल्द ही सफाई व्यवस्था कराकर पानी से जुड़ी समस्या को दूर कराने का प्रयास किया जाएगा।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कांशीराम कॉलोनी में पांच साल से अंधेरा, पानी को तरसे लोग

KAIMGANJ NEWS 96 आवासों में सन्नाटा; बिजली-पानी के अभाव में घरों पर ताले, किराए के[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news बाढ़ और बारिश से छलनी हुईं फर्रुखाबाद की सड़कें: DM अंकुर लाठर का अफसरों को दो टूक फरमान—’तुरंत बनाएं कार्ययोजना, लापरवाही पर नपेगी गर्दन

Farrukhabad news सड़कें गड्ढामुक्त करने को लेकर कलक्ट्रेट में गरमाया माहौल; पीडब्ल्यूडी, एनएचएआई समेत कई[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 152 शिकायतों में केवल 7 का ही हो सका निस्तारण 

KAIMGANJ NEWS संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतों का अंबार, चोरी से लेकर जमीन पर कब्जे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS

Farrukhabad news सरकारी दावों पर लटका ‘ताला’: 10:30 बजे तक नदारद रहे CHO, बिना इलाज लौटे दर्द से कराहते मरीज

Farrukhabd news गदनपुर देवराजपुर आरोग्य केंद्र की खुली पोल, चार गांवों के मरीज झोलाछापों और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पति को गाली देने से रोका तो भड़की चचिया सास: कुनबे संग मिलकर बहू को लाठी-डंडों से पीटा, लहूलुहान कर छोड़ा; थाने में दी तहरीर

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। पति के सम्मान में खड़ी होना एक महिला को भारी पड़[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, पांच भाइयों को घेरकर लाठी-सरिया से पीटा

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। अताईपुर जदीद गांव में गुरुवार देर शाम पुरानी रंजिश को लेकर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अतिक्रमण पर चला पुलिस का डंडा, यात्री प्रतीक्षालय को मिली आजादी

KAIMGANJ NEWS – मौके पर पहुंची पुलिस ने ठेले-दुकानें हटवाकर खाली कराया परिसर कायमगंज, फर्रुखाबाद।[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तंबाकू के ‘काले खेल’ पर प्रशासनिक सर्जिकल स्ट्राइक: कंपिल रोड पर धरा गया ट्रक, बिल में 225 बोरे—अंदर निकले 250

KAIMGANJ NEWS कागजों में हेराफेरी: 35 रुपये किलो का फर्जीवाड़ा, मंडी समिति ने तय किया[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes