KAIMGANJ NEWS गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा कायमगंज, विसर्जन यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट

Picsart 26 09 23 10 48 02 163

KAIMGANJ NEWS–पंडालों में उमड़ा आस्था का सैलाब, महाआरती के बाद भजन-सुंदरकांड और झांकियों ने बांधा समां; शुरू हुए भव्य भंडारे
कायमगंज, फर्रुखाबाद। नगर में इन दिनों गणेश उत्सव की धूम अपने चरम पर है। गणेश चौदस का पर्व नजदीक आते ही शहर के विभिन्न इलाकों में सजे गणेश पंडाल श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति के केंद्र बन गए हैं। सुबह से देर रात तक पंडालों में भक्तों की आवाजाही बनी हुई है। सुबह-शाम होने वाली महाआरती के दौरान जब एक साथ गणपति बप्पा के जयकारे गूंजते हैं तो पूरा माहौल भक्तिमय हो उठता है।
गणेश भक्त अपने घरों से तरह-तरह के पकवान और मिष्ठान तैयार कर पंडालों में पहुंच रहे हैं। भगवान गणेश को भोग अर्पित करने के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है। शाम होते ही पंडालों की रौनक और बढ़ जाती है। रंग-बिरंगी रोशनी, आकर्षक सजावट और भक्ति गीतों से वातावरण गणेशमय नजर आ रहा है।
आरती के बाद कई स्थानों पर सुंदरकांड पाठ, भजन संध्या और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। सजीव झांकियां भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। स्थानीय लोगों के साथ आसपास के मोहल्लों और ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग इन कार्यक्रमों में शामिल होने पहुंच रहे हैं।
श्याम नगरी और शिवाला मंदिर में पहुंचे पालिकाध्यक्ष
मंगलवार रात नगर के श्याम नगरी और शिवाला मंदिर परिसर स्थित गणेश पंडाल में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. शरद गंगवार पहुंचे। उन्होंने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर विधिवत आरती की। इस दौरान उन्होंने नगरवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। पालिकाध्यक्ष के पहुंचने पर आयोजन समिति और श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया।
इस मौके पर रवि कौशल, किशन कौशल, अवधेश कौशल, कपिल चतुर्वेदी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। आरती के दौरान पंडाल गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा।
अंतिम चरण में पहुंचा उत्सव, पंडालों में गूंज रही भक्ति
गणेश उत्सव अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है। इसके साथ ही नगर के कई गणेश पंडालों में बड़े भंडारों का आयोजन शुरू हो गया है। पूजा-अर्चना और आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जा रहा है। भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है।
कहीं भजन संध्या तो कहीं सुंदरकांड पाठ और धार्मिक झांकियों का आयोजन श्रद्धालुओं को देर रात तक बांधे हुए है। आयोजक समितियां विसर्जन से पहले उत्सव को यादगार बनाने में जुटी हुई हैं।
शुक्रवार को निकलेगी भव्य विसर्जन यात्रा
गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर तैयारियां भी अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। शुक्रवार को नगर के प्रमुख मार्गों से गणेश प्रतिमाओं की भव्य विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी। विभिन्न पंडालों से प्रतिमाएं शोभायात्रा के रूप में निर्धारित मार्गों से होते हुए विसर्जन स्थल तक पहुंचाई जाएंगी। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
विसर्जन यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है। आसपास के थानों से भी पुलिस बल बुलाकर महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनाती की गई है।
समय से निकालें यात्रा, तय स्थान पर करें प्रतिमा विसर्जन
प्रभारी निरीक्षक ने गणेश उत्सव समितियों के आयोजकों से अपील की है कि सभी प्रतिमाओं की विसर्जन यात्रा निर्धारित समय पर ही निकाली जाए। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखें और प्रतिमाओं का विसर्जन प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थान पर ही किया जाए।
पुलिस की ओर से यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने आयोजकों और श्रद्धालुओं से सहयोग बनाए रखने की अपील की है, ताकि गणेश विसर्जन का पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Farrukhabad news गंगा का रौद्र रूप! देखते ही देखते नदी में समा गए मकान, आधे कटे घरों पर मंडरा रहा तबाही का खतरा

Farrukhabad news शमशाबाद के समयचीपुर चितार में कटान से मची तबाही, चार झोपड़ियां और किसानों[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में आज छह घंटे बिजली संकट! सुबह 10 से शाम 4 बजे तक ठप रहेगी सप्लाई, आठ जर्जर पोल बदलने को सभी फीडरों पर शटडाउन

KAIMGANJ NEWS –उपभोक्ता पहले ही निपटा लें जरूरी काम, बिजली विभाग ने जारी की सूचना;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास मिली दिल्ली के युवक की लाश, रातभर खुले आसमान के नीचे पड़ा रहा शव! ठंड बनी मौत की वजह या कुछ और?

KAIMGANJ NEWS –दीपावली की शाम घर से निकला था 37 वर्षीय जितेंद्र, कई दिनों से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS यात्री प्रतीक्षालय पर मौत बनकर टूट पड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 40 से 50 यात्रियों की अटकी सांसें!

KAIMGANJ NEWS –ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में चालक ने खोया नियंत्रण, बस ने प्रतीक्षालय[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पति-पत्नी के विवाद के बीच महिला ने उठाया खौफनाक कदम! कमरे में फांसी लगाकर जान देने का प्रयास

KAIMGANJ NEWS -परिजनों में मची चीख-पुकार, गंभीर हालत में सीएचसी से लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिवाली से पहले धधका नगर पालिका का कूड़ा घर! जहरीले धुएं ने घेरा पूरा इलाका, जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल

KAIMGANJ NEWS –टूटी बाउंड्रीवाल, खुले गेट और आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नदारद, प्लास्टिक-रबर के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS इंस्टाग्राम पर धमकी और फोटो से छेड़छाड़ का आरोप, युवती को तेजाब डालने की धमकी से मचा हड़कंप!

KAIMGANJ NEWS –भाई की शादी को लेकर शुरू हुआ विवाद, युवती ने गौरव ठाकुर नाम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ओवरटेक की जल्दबाजी बनी हादसे की वजह! टैक्सी से टकराकर कार में जा घुसी बाइक, दो किशोर गंभीर

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज-कंपिल मार्ग पर शराब ठेके के सामने हुआ भीषण हादसा, कार चालक ने[...]