KAIMGANJ NEWS ब्लाउज से ‘पार’ कर दिया जेवरों भरा पर्स: टैक्सी में झपकी पड़ते ही शातिर टप्पेबाजों ने किया हाथ साफ

IMG 20260422 WA0419

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। सड़क पर सफर कर रहे हैं तो सावधान! आपकी एक पल की झपकी और शातिर टप्पेबाजों का काम तमाम। कायमगंज में दो शातिर महिलाओं ने चलती टैक्सी में ऐसी ‘सफाई’ दिखाई कि पीड़ित महिला के ब्लाउज में रखा कीमती जेवरों से भरा पर्स गायब कर दिया। जब तक महिला की नींद खुली, टप्पेबाज रफूचक्कर हो चुके थे।

मायके से लौट रही थी सीमा, रास्ते में बिछाया ‘जाल’

​नवाबगंज थाना क्षेत्र के कांधेमई मिल्किया निवासी सीमा देवी बुधवार को अपने बेटे ऋतिक के साथ एटा जिले के अलीगंज स्थित मायके से लौट रही थीं। कायमगंज ट्रांसपोर्ट चौराहे से वह अपने गांव जाने के लिए टैक्सी में सवार हुईं। उन्हें क्या पता था कि इसी टैक्सी में ‘शिकारी’ पहले से ही घात लगाए बैठे हैं।

पुलगालिब से चढ़ीं ‘शातिर’ महिलाएं, टेड़ीकोन पर काम तमाम

​पीड़िता के मुताबिक, पुलगालिब तिराहे से दो संदिग्ध महिलाएं टैक्सी में बैठीं। सफर के दौरान सीमा देवी की आंख लग गई और उन्हें हल्की झपकी आ गई। इसी सुनहरे मौके का फायदा उठाकर बगल में बैठी महिलाओं ने अत्यंत शातिराना ढंग से सीमा के ब्लाउज में रखा पर्स उड़ा लिया। अपना काम करने के बाद दोनों संदिग्ध महिलाएं टेड़ीकोन के पास बड़ी चालाकी से उतर गईं।

जब किराया देने को डाला हाथ, तो उड़ गए होश!

​चोरी का खुलासा तब हुआ जब करुआपुर गांव के पास टैक्सी रुकी। सीमा देवी ने किराया देने के लिए जैसे ही हाथ बढ़ाया, उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। ब्लाउज में रखा पर्स गायब था। पर्स में कोई छोटी-मोटी रकम नहीं, बल्कि:

  • सोने की जंजीर
  • कमर का भारी गुच्छा
  • सोने के झाले (झुमके)

तिराहे पर फूट-फूट कर रोई पीड़िता, पुलिस जांच में जुटी

​जेवर चोरी होने की खबर मिलते ही पीड़िता बदहवास होकर वापस पुलगालिब तिराहे पहुंची और फूट-फूट कर रोने लगी। महिला की चीख-पुकार सुनकर राहगीरों का मजमा लग गया। सूचना मिलते ही कस्बा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।

“हमें टैक्सी में चोरी की सूचना मिली है। पीड़िता के बताए हुलिए के आधार पर उन संदिग्ध महिलाओं की तलाश की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।”

विनोद कुमार शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक

 

रिपोर्ट: ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव

KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन

KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ​सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद

Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात

Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes