Kaimganj news –मुख्यमंत्री के आदेश से बेपरवाह खनन माफिया कर रहे अवैध रूप से बड़े पैमाने पर मिट्टी खनन कारोबार

Picsart 23 08 12 23 04 39 886

Kaimganj news- सब कुछ जानते हुए भी प्रशासन तथा पुलिस आखिर मौन क्यों?
कायमगंज / फर्रुखाबाद 12 अगस्त 2023
मुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद कायमगंज क्षेत्र में मिट्टी खनन का गोरखधंधा धड़ल्ले से चल रहा है।

IMG 20230810 WA0001

जिसका जीता जागता उदाहरण कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नोनियमगंज में उस समय देखने को मिला। जब एक गोदाम में खनन कर लाई जा रही मिट्टी से भराव किया जा रहा है। जबकि उक्त गोदाम न्यायालय में विवादित है। जिसकी लिखित शिकायत जितेंद्र पुत्र जगदीश निवासी कटरा ने उपजिलाधिकारी कायमगंज व कोतवाली पुलिस से भी की है।

IMG 20230810 WA0013

मौके पर पहुंची पुलिस भी बैरंग वापस लौट आई। शिकायतकर्ता की माने तो मिट्टी खनन करने वाले लोगों पर सत्ता पक्ष का आशीर्वाद है। जिस कारण पुलिस भी कुछ नहीं बोल पा रही है।

Picsart 23 08 12 12 56 15 562

न्यायालय के यथास्थितिआदेश के बाद भी किशन रस्तोगी पुत्र जगदीश चन्द्र रस्तोगी माफियाओं से मिलकर जबरिया कब्जा कर गोदाम का स्वरूप बदल रहे हैं। जब मैंने विरोध किया तो मुझसे हाथापाई कर अभद्रता कर जान से मारने की धमकी दी है। सबाल यह है कि मिट्टी खनन माफिया अब रसूखदारों से मिलकर अवैध मिट्टी कारोबार कर रहे हैं।

Picsart 23 08 12 15 29 09 366

प्रदेश की योगी सरकार से लोगों को उम्मीदें है कि क्षेत्र में जल्द अवैध कारोबार पर लगाम लगेगा। खनन माफिया पर पुलिस नकेल कसेगी, लेकिन इन दिनों लोगों के उम्मीदों पर पानी फिर रहा है। अवैध कारोबार रुकने के बजाय बढ़ने लगा है। खनन माफिया प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर धड़ल्ले से मिट्टी खनन कर राजस्व को लाखों की क्षति पहुंचाने में लगे हैं।

Picsart 23 08 09 20 58 35 839

सूत्रों की माने तो इस गोरखधंधे में पुलिस प्रशासन सहभागी दार बना हैं। वहीं अगर कोई व्यक्ति अपने निजी कार्य या मकान बनाने के लिए अपने खेत से मिट्टी निकाल रहा है, तो पुलिस सख्त कदम उठा रही है।, लेकिन खनन कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करने में पुलिस के पसीने छूट जाते हैं। इस तरह किए जा रहे खनन से खेतों में तालाबों की शक्ल की बड़े-बड़े गड्ढे बन रहे हैं। जिनमें बर्षा या अन्य स्रोतों से वहकर आने वाला पानी भर जाता है। जिसमें बच्चों के डूबने, जानवरों के खतरे की आशंका तथा ग्रामीणों के साथ भी अनहोनी की घटना होने लगती है। जन सामान्य में हो रही चर्चाओं के अनुसार खनन कारोबार करने वालों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश का कोई असर नहीं हो रहा है। जिससे साफ जाहिर हो रहा है कि प्रदेश में खनन माफिया राज हावी होता जा रहा है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मिशन-2027: फर्रुखाबाद की सियासी जमीन से गरजे श्यामलाल पाल, बोले— ‘बूथ पर करो वार, उखाड़ फेंको अहंकारी सरकार’

KAIMGANJ NEWS बाईपास गेस्ट हाउस में ‘पीडीए जन पंचायत’ से पहले सपा प्रदेश अध्यक्ष का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नहर पट्टी पर बेखौफ बाइक सवारों का आतंक! दौड़ लगा रहे छात्र का 16 हजार का मोबाइल झपटकर फरार

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में मोबाइल छिनैती की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत, पहले भी दो[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS एमएलसी रण: औचक निरीक्षण पर निकले एसडीएम का पारा सातवें आसमान पर, ‘अंधे’ मिले कैमरे तो अफसरों की उड़ गई हवाइयां!

 KAIMGANJ NEWS–लापरवाही पर लाल हुए हाकिम: बंद तीसरी आंख देख जमकर लगाई लताड़, अल्टीमेटम देकर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes