Kaimganj news –दबंग ब्याजखोरों से अपमानित तथा भयभीत हो किराना दूकानदार ने तहसील में एसडीएम कार्यालय के बाहर खाया जहर

Picsart 23 09 08 22 23 30 438

Kaimganj news- मौके पर पंहुच एसडीएम ने कराया अस्पताल में भर्ती
कायमगंज /फर्रुखाबाद 8सितंबर2023
आज शुक्रवार को नगर के मोहल्ला लोकमन निवासी कन्हैया लाल गुप्ता पुत्र ओमशिव गुप्ता अपनी फरियाद लेकर तहसील पहुंचा। जहां उपजिलाधिकारी कार्यालय के बाहर उसने कोई कीटनाशक पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जहर खाने की बताने पर तहसील में हडकंप मच गया। मामले की जानकारी एसडीएम को हुई तो उनके हाथ पांव फूल गए। उन्होंने सीएचसी काल की। इस पर स्वास्थकर्मी तहसील पहुंचे और तहसील कर्मियों की मदद से कन्हैया को सीएचसी में भर्ती कराया गया। एसडीएम भी मौके पर पहुंच गए। जहां उसका इलाज किया गया। इलाज के दौरान कन्हैया के बड़े भाई कृष्ण मुरारी गुप्ता व परिजनों ने बताया उसके छोटे भाई की मोहल्ले में ही किराना की दुकान है। मुहल्ले के ही वीरेंद्र गुप्ता से उसने तीन लाख रुपया ब्याज पर उधार लिया था।, जिसका लगभग तीन से चार गुना रूपया ब्याज सहित अदा कर चुका है। लोग उसे आए दिन धमकियां दे रहे हैं। गुरूवार की देर शाम अखिलेश गुप्ता ,राहुल गुप्ता ने दूकान के बाहर हंगामा काटा व गाली-गलौज भी की, जिसकी पूरी घटना सीसीटीबी में कैद है। डायल 112 मौके पर पहुंची। पुलिस दोनों पक्षो से एक-एक युवक को अपनी निगरानी में लेकर कोतवालाी ले गई थी। आज इसी मामले में कन्हैयालाल उपजिलाधिकारी कार्यालय में फरियाद के लिए गया था। उसके बाद उसने एसडीएम कार्यालय के बाहर ही किसी कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया।
इनसेट: –
मामले मेंआवश्यक कार्यवाही करने के लिए एसडीएम ने किया पुलिस को निर्देशित
कायमगंज ,8 सितम्बर
एसडीएम यदवंश कुुमार वर्मा ने बताया कि युवक के कीटनाशक पदार्थ पीने की जानकारी पर तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया गया है। उन्होंने सीएचसी पंहुचकर उसका हाल भी लिया। उसके पास से शिकायती पत्र मिला है । जिससे ब्याज का मामला पता चला है। उन्होंने बताया सुबह से नियमित समय तक अपने कार्यालय में थे l लेकिन युवक उनके पास तक नहीं आया । लेकिन हो सकता है वह मेरे पास आ रहा हो l लेकिन कार्यालय के बाहर उसकी हालत खराब होने लगी थी। पुलिस को मामले में आवश्यक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया है।
इनसेट: –
अधिक व्याज लेने का जोरों से जारी है नगर में धंधा
कायमगंज ,8 सितम्बर
नगर में व्याज खोरी का धंधा दिन व दिन बढ़ता ही जा रहा है। बताया जा रहा है कि सूद खोर इस धंधे में दो नम्बर का धन लगाकर खुद तो मालामाल हो रहे हैं। लेकिन कई घरों को बरबाद कर चुके हैं। अधिक व्याज लगाने पर संबंधित व्यक्ति परेशान हो जाता है। इससे पहले भी कई शिकायते आ चुकी हैं। किन्तु इस तरह से किए जा रहे अवैध व्याज खोरी के धंधे पर कारगर ढंग से रोक नहीं लग पा रही है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में GST की ताबड़तोड़ छापेमारी: तंबाकू के दो गोदामों से 25 हजार किलो माल ‘गायब’, कारोबारियों में मचा हड़कंप!

KAIMGANJ NEWS –​अताईपुर में तीन गाड़ियों से पहुंची SIB इटावा की टीम; कागजों में दर्ज[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मिशन-2027: फर्रुखाबाद की सियासी जमीन से गरजे श्यामलाल पाल, बोले— ‘बूथ पर करो वार, उखाड़ फेंको अहंकारी सरकार’

KAIMGANJ NEWS बाईपास गेस्ट हाउस में ‘पीडीए जन पंचायत’ से पहले सपा प्रदेश अध्यक्ष का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नहर पट्टी पर बेखौफ बाइक सवारों का आतंक! दौड़ लगा रहे छात्र का 16 हजार का मोबाइल झपटकर फरार

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में मोबाइल छिनैती की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत, पहले भी दो[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS एमएलसी रण: औचक निरीक्षण पर निकले एसडीएम का पारा सातवें आसमान पर, ‘अंधे’ मिले कैमरे तो अफसरों की उड़ गई हवाइयां!

 KAIMGANJ NEWS–लापरवाही पर लाल हुए हाकिम: बंद तीसरी आंख देख जमकर लगाई लताड़, अल्टीमेटम देकर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes