Kaimganj news –भारत की संत परंपरा में संत रविदास माने जाते हैं कर्म योगी महान संत

IMG 20240224 WA0099

Kaimganj news –कायमगंज /फर्रुखाबाद

संत रविदास की मानवता एवं समता मूलक सिद्धांतों से प्रेरित बाणी – :
प्रभु जी तुम चंदन हम पानी –
जातें अंग अंग बास समानी -से –
कृष्णा प्रेस परिसर मोहल्ला सड़वाड़ा में संत रविदास जयंती अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ । जिसमें वक्ताओं ने उन्हें युगांतरकारी संत बताया प्रोफेसर रामबाबू मिश्र रत्नेश ने कहा कि भारत की संत परंपरा में रविदास कर्मयोगी महात्मा माने जाते हैं वे न तो कबीर की तरह अक्खड़ और न तुलसी की तरह आदर्शवादी थे । बल्कि वे विशुद्ध यथार्थवादी थे। उन्होंने वेदों के आत्म शुद्धि एवं गीता के कर्म सिद्धांतों को अमली जामा पहनाया । प्रख्यात गीतकार पवन बाथम ने कहा कि : –
विरले ही इस जगत में होते हैं रविदास।
जिनको अपनी भक्ति पर होता है विश्वास।।
अनुपम मिश्रा ने कहा कि संत रविदास न तो आज के संतों की तरह श्री श्री 108 और न श्री श्री 1008थे, वे विनम्रता की प्रतिमूर्ति थे । वह तो कहते हैं
जाति ओछा पांतिओछा ओछा जन्म हमारा।
राजा राम की सेवा न कीन्ही कहे रविदास चमारा।।
डॉ० सुनीत सिद्धार्थ नेअपने विचार इस तरह व्यक्त किये – :
*हरने को अज्ञानतम करके आत्म प्रकाश।
युगों बाद आते धरा ,पर सतगुरु रविदास।।* आगे विचार रखते हुए कहा कि सतगुरु रविदास ने कहा था कि कर्म करना हमारा धर्म है और फल पाना सौभाग्य है । भक्ति का मार्ग कर्म के द्वारा ही जाता है ।
शिक्षक वी एस तिवारी ने कहा कि संत शब्द की गहराई को समझे बिना कोई भी संत रविदास को यथार्थ रूप में नहीं जान सकता । वह संत परंपरा के एक मौलिक संत थे।
संगोष्ठी में पूर्व प्रधानाचार्य अहिवरन सिंह गौर , प्रधानाचार्य शिवकांत शुक्ला ने कहा कि राजघराने की मीराबाई के गुरु संत रविदास कहते थे की वही करो जो तुम्हारा अंतरण कहे ।संगोष्ठी में जेपी दुबे, मोहम्मद आकिब खान ,अब्दुल वहाब बहार ,शिवकुमार दुबे, मनीष गौड़ ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

ब्योरो चीफ़ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरकार की आमद मरहबा’ से गूंजी कायमगंज की गलियां: ईद मिलादुन्नबी पर निकला ऐतिहासिक जुलूस, फूलों की बारिश से महका शहर

KAIMGANJ NEWS –आकर्षक रोशनी से नहाया नगर, घोड़ों और बाइकों के काफिले के साथ उमड़ा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes