KAIMGANJ NEWS चर्चित गुमशुदा किशोरी मोना कांड में अब – तक पुलिस खाली हाथ – नहीं मिल पा रही खास जानकारी

Picsart 25 03 10 08 17 21 340

KAIMGANJ NEWS – घटना स्थल वाले मकान की स्थिति का पडोसी की छत से निरीक्षण कर कुछ विन्दुओं को खंगालने का किया पुलिस ने प्रयास
कायमगंज / फर्रुखाबाद
नगर के मोहल्ला नुनहाई में घटित रहस्यमयी चर्चित गुमशुदी में 18 दिन से लापता किशोरी मोना के गायब होने के मामले के रहस्य से पर्दा उठा पाने में अबतक पुलिस खाली हाथ ही दिखाई दे रही है । ऐशी स्थिति में गुमशुदगी का रहस्य गहराता जा रहा है। मामले में अब तक कोई ठोस सुराग हाथ न लगने से पुलिस की जांच पर सवाल उठ रहे हैं ।, लेकिन अब पुलिस ने अपनी कार्रवाई में तेजी दिखाते हुए कई नए एंगल से पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस टीम आरोपियों के घर पहुंची और पड़ोस के घर की छत से भौगोलिक स्थिति का निरीक्षण किया। पुलिस ने विशेष रूप से उस खिड़की को भी देखा, जहां से होकर 6 मार्च को किशोरी के पिता को अपने घर में घुसते हुए मोहल्लेवासियों ने देखा था। पुलिस को इस खिड़की को लेकर पहले भी मोहल्लेवासियों ने जानकारी दी थी। इसके अलावा, पुलिस ने फिर से मोहल्ले में लगे कई सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला। 6 मार्च को किशोरी के परिवार के लापता होने के दिन की फुटेज को गहनता से देखा गया। पुलिस फुटेज के आधार पर यह जांच कर रही है कि परिवार किस दिशा में गया और किस रास्ते से मुड़ा। उम्मीद है कि अब पुलिस उन रास्तों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगालेगी जहां परिवार के जाने की संभावना है। जैसे ही पुलिस टीम के साथ किशोरी का मामा मोहल्ले में पहुंचा, वहां हड़कंप मच गया। लोग घरों से झांकते नजर आए और दूर से पुलिस की कार्रवाई पर नजर बनाए रखी। मोहल्लेवासियों ने कहा कि घटना को 18 दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस के हाथ अब तक कोई ऐसा सुराग नहीं लगा जिससे मामले के खुलाशा होने की उम्मीद हो। स्थानीय लोग इस घटना को लेकर बेहद चिंतित हैं । साथ ही किशोरी का अब – तक पता ना चलने पर पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाने लगे हैं ।

Picsart 25 02 24 06 49 11 050
इनसेट : –
आरोपियों की एक महिला रिश्तेदार पर शक, वहीं एक अन्य से पूछतांछ कर किया जा चुका पता लगाने का प्रयास
कायमगंज : –
पुलिस ने अब इस मामले में आरोपितों के परिवार से जुड़ी एक महिला रिश्तेदार को निगरानी में लिया है। किशोरी के मामा विनोद तोमर ने भी इस बात की पुष्टि की है। इसके अलावा, पुलिस ने पहले ही एक व्यक्ति से पूछताछ की थी, लेकिन इससे कोई सही जानकारी नहीं मिल सकी।
इनसेट : –
सर्विलांस का सहारा ले शुरू की जांच
कायमगंज : –
पुलिस अब इस प्रकरण में सर्विलांस के माध्यम से भी आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास करने की बात कह रही है । पुलिस के अनुसार
तकनीक के जरिए जांच में तेजी लाकर जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने की पूरी कोशिश की जा रही है। हालांकि अब तक की जांच में पुलिस के हाथ कोई अहम सुराग नहीं लग सका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस को जल्द से जल्द इस मामले को सुलझाकर उस बेटी को न्याय दिलाना चाहिए। लोगों का कहना है कि आखिरकार वह किशोरी कहां है और उसके आरोपी परिजनों ने उसका किया? इसी के साथ मामा द्वारा किशोरी के अलावा उसके भाई छोटू की जान के खतरे की आशंका जताई गई है । जैसी स्थिति में इन अनुत्वरित प्रश्नों का उत्तर आखिर पुलिस कब तक सही ढ़ंग से खोज पायेगी?

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

LUCKNOW NEWS UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news कुदरत का ‘जल-तांडव’: 46 घंटे से थमी नहीं आसमानी आफत, यूपी में हाहाकार; 16 लाशें बिछीं, 32 जिले जलमग्न

Uttar Pradesh news–आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही, सामान्य से 1800% ज्यादा बरसे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बारिश बनी आफत! भरभराकर गिरी 12 फीट ऊंची दीवार, मलबे में दबकर बैल की मौत

KAIMGANJ NEWS –मूसेपुर में देर रात हुआ हादसा, दूसरा बैल गंभीर घायल; खपरैल टूटने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 30 घंटे की बारिश ने बिजली व्यवस्था की तोड़ी कमर, सात फीडर ठप

KAIMGANJ NEWS –रुटौल उपकेंद्र से जुड़े सैकड़ों गांव अंधेरे में, पेड़ गिरने से हाईटेंशन लाइनें[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश और तूफानी हवाओं का कहर, खेतों में बिछीं फसलें

KAIMGANJ NEWS–दो दिन की मूसलाधार वर्षा से जनजीवन प्रभावित, किसानों को भारी नुकसान की आशंका[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान

KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान

Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes