KAIMGANJ NEWS – पचपुखरा बड़ी कब्रों के पीछे बारिश के पानी से लबालब गड्ढे बने काल, अठखेलियां करते वक्त गहरे भंवर में समाए दो जिगर के टुकड़े
– घंटों चला रूह कंपा देने वाला रेस्क्यू ऑपरेशन, गोताखोरों की मदद से बाहर आया दूसरे मासूम का शव, पसरा सन्नाटा
कायमगंज (फर्रुखाबाद)।
लापरवाही के गहरे गर्त में रविवार की दोपहर दो मासूम जिंदगियां हमेशा-हमेशा के लिए दफन हो गईं। ईंट-भट्ठे के मुनाफे के लिए खेतों का सीना चीरकर बनाए गए जानलेवा गड्ढों ने आज दो घरों के चिराग बुझा दिए। कटरा रहमत खां के पास कलाखेल पचपुखरा में बारिश के पानी से लबालब भरे एक विशालकाय गड्ढे में डूबने से दो सगे दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। इस दिल दहला देने वाली त्रासदी के बाद पूरे इलाके में हाहाकार मचा हुआ है और परिजनों के विलाप से हर पत्थरदिल की आंखें भी नम हो गईं।

रविवार का दिन था और मौसम खुशनुमा। गांव कटरा रहमत खां निवासी विनोद सक्सेना का 12 वर्षीय बेटा सूरज और राजपाल यादव का 10 वर्षीय लाडला मोनू अपने अन्य हमउम्र साथियों नितिन और चंदू के साथ पचपुखरा स्थित बड़ी कब्रों के पीछे खेतों की तरफ निकल पड़े। वहां खनन माफियाओं द्वारा खोदा गया कई फीट गहरा गड्ढा बारिश के गंदले पानी से किसी समंदर की तरह हिलोरें मार रहा था। बेपरवाह बचपन खतरे से अनजान था। बच्चे पेड़ की डालियों पर चढ़कर पानी में कूद-कूदकर खेल रहे थे। तभी अचानक पैर फिसलने और गहराई का अंदाजा न होने से सूरज और मोनू गहरे भंवर की जद में आ गए और देखते ही देखते पानी की अतल गहराइयों में समाने लगे।
चीख-पुकार मची तो दौड़े ग्रामीण, अस्पताल पहुंचते-पहुंचते थम गईं सूरज की सांसें
साथ खेल रहे बच्चों ने जब अपने साथियों को पानी में छटपटाते और डूबते देखा, तो उनकी चीखें निकल गईं। बच्चों का शोर सुनकर खेतों में काम कर रहे किसान बदहवास दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाकर गंदले पानी में छलांग लगाई और काफी जद्दोजहद के बाद सूरज को अचेत अवस्था में बाहर निकाला। आनन-फानन में 108 एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विपिन कुमार ने नब्ज टटोलते ही मासूम को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की चौखट पर जैसे ही यह खबर पहुंची, मां शारदा देवी बदहवास होकर जमीन पर गिर पड़ीं। भाई-बहनों का रो-रोकर गला सूख चुका था।

प्रशासन में मचा हड़कंप, गोताखोरों ने घंटों मथा पानी, एनडीआरएफ के पहुंचने से पहले निकला मोनू का शव
इधर सूरज की सांसें टूटीं, तो उधर मोनू के उसी अथाह पानी में फंसे होने की खबर से कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमले के हाथ-पांव फूल गए। एसडीएम अभिषेक वर्मा के निर्देश पर तहसीलदार अरविंद कुमार दल-बल के साथ दौड़े, वहीं सीओ अभय वर्मा और कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ल भारी फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। पानी इतना गहरा और मटमैला था कि स्थानीय लोगों के बस की बात नहीं रही। आनन-फानन में शमशाबाद से गोताखोरों की विशेष टीम तलब की गई और एनडीआरएफ को अलर्ट भेजा गया।
गोताखोरों ने पानी के अंदर जिंदगी की उम्मीद में घंटों तलाशी अभियान चलाया। हर गुजरते पल के साथ परिजनों की सांसें अटकी हुई थीं। आखिरकार, घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ से कुछ फासले पर मोनू का निष्प्राण शरीर पानी से बाहर खींच लिया गया। शव बाहर आते ही मां गंगादेवी की रूह कंपा देने वाली चीखों से पूरा इलाका थर्रा उठा। बड़ा भाई सोनू और बहनें बदहवास होकर अपने भाई के चेहरे को निहारते रह गए।
खनन की अनदेखी पर सुलग रहे सवाल
इस दोहरे दर्दनाक हादसे ने ईंट-भट्ठों के लिए होने वाले अनियंत्रित और अवैध खनन पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि रिहायशी इलाकों और खेतों के करीब इतने गहरे मौत के कुएं खोदकर लावारिस क्यों छोड़ दिए जाते हैं। सीओ अभय वर्मा ने बताया कि पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से दोनों बालकों की असामयिक मौत हुई है। दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पूरे घटनाक्रम की गहन जांच की जा रही है।
गांव में इस वक्त मातमी सन्नाटा है, चूल्हे ठंडे पड़े हैं और हर जुबान पर सिर्फ एक ही सवाल है—आखिर इन मासूमों की मौत का गुनहगार कौन?
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान


FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS
Farrukhabad news गंगा का रौद्र रूप! देखते ही देखते नदी में समा गए मकान, आधे कटे घरों पर मंडरा रहा तबाही का खतरा
Farrukhabad news शमशाबाद के समयचीपुर चितार में कटान से मची तबाही, चार झोपड़ियां और किसानों[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में आज छह घंटे बिजली संकट! सुबह 10 से शाम 4 बजे तक ठप रहेगी सप्लाई, आठ जर्जर पोल बदलने को सभी फीडरों पर शटडाउन
KAIMGANJ NEWS –उपभोक्ता पहले ही निपटा लें जरूरी काम, बिजली विभाग ने जारी की सूचना;[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास मिली दिल्ली के युवक की लाश, रातभर खुले आसमान के नीचे पड़ा रहा शव! ठंड बनी मौत की वजह या कुछ और?
KAIMGANJ NEWS –दीपावली की शाम घर से निकला था 37 वर्षीय जितेंद्र, कई दिनों से[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS यात्री प्रतीक्षालय पर मौत बनकर टूट पड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 40 से 50 यात्रियों की अटकी सांसें!
KAIMGANJ NEWS –ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में चालक ने खोया नियंत्रण, बस ने प्रतीक्षालय[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पति-पत्नी के विवाद के बीच महिला ने उठाया खौफनाक कदम! कमरे में फांसी लगाकर जान देने का प्रयास
KAIMGANJ NEWS -परिजनों में मची चीख-पुकार, गंभीर हालत में सीएचसी से लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर;[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिवाली से पहले धधका नगर पालिका का कूड़ा घर! जहरीले धुएं ने घेरा पूरा इलाका, जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल
KAIMGANJ NEWS –टूटी बाउंड्रीवाल, खुले गेट और आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नदारद, प्लास्टिक-रबर के[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS इंस्टाग्राम पर धमकी और फोटो से छेड़छाड़ का आरोप, युवती को तेजाब डालने की धमकी से मचा हड़कंप!
KAIMGANJ NEWS –भाई की शादी को लेकर शुरू हुआ विवाद, युवती ने गौरव ठाकुर नाम[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ओवरटेक की जल्दबाजी बनी हादसे की वजह! टैक्सी से टकराकर कार में जा घुसी बाइक, दो किशोर गंभीर
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज-कंपिल मार्ग पर शराब ठेके के सामने हुआ भीषण हादसा, कार चालक ने[...]
Nov