KAIMGANJ NEWS कृर्षि भूमि विक्री का सौदा कर हड़पे साढ़े पांच लाख रुपए – नहीं किया बैनामा , न्यायालय आदेश पर मुकदमा दर्ज

Picsart 25 10 12 15 15 18 711

KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद
मामला तहसील क्षेत्र के गांव चिलसरी का बताया जा रहा है । इस गांव के रहने वाले
फूल सिंह ने न्यायालय से आदेश प्राप्त कर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि इसी गांव की निवासी अनीता की खेती उसने लगान पर ली थी।

Picsart 25 10 12 15 12 18 553

अनीता ने उससे कहा कि परिवार वाले उसकी वरासत नहीं होने दे रहे हैं। वह वरासत करा दे तो जमीन उसे बेच देगी। फूल सिंह के अनुसार उसने वर्ष 2024 में अनीता से भूमि खरीदने का सौदा 10 लाख रुपए में तय कर लिया था । उन्होंने कहा कि अनीता ने उससे पैसों की जरूरत बताकर 5.50 लाख रूपए बतौर वयाना ले लिए और इस संबंध में स्टांप पेपर पर लेना स्वीकार कर लिखित रूप से दिया था । फूल सिंह ने अनीता की जमीन उसके नाम विरासत में दर्ज भी कराई, लेकिन जब बैनामा कराने की बात आई तो अनीता टालमटोल करने लगी। कुछ समय बाद फूल सिंह को पता चला कि अनीता ने वही जमीन नोएडा निवासी शशिकांति को बेच दी है। जब उसने आपत्ति जताई तो अनीता और शशिकांति ने गाली गलौज कर भगा दिया। मामला बढ़ने पर 25 अगस्त को बम्बा पुलिया के पास शिशुपाल, गोपी सिंह, किशनपाल और दो अज्ञात लोगों ने कार से फूल सिंह को घेरकर मारपीट की और तमंचे से फायर कर जान से मारने की कोशिश की। पीड़ित के मुताबिक, शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले। फूल सिंह ने थाने में शिकायत की लेकिन पुलिस ने कार्रवाही नहीं की , इसके बाद उन्होंने न्यायालय में अपील कर आदेश प्राप्त होने पर आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes