KAIMGANJ NEWS चीनी मिल स्टोनो कार्यालय में लगी आग रिकॉर्ड फाइल आदि जले

IMG 20240428 182259

KAIMGANJ NEWS-शॉर्ट सर्किट से आग लगना बताया गया-फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग तब तक लगभग 2 लाख का हो चुका था नुकसान

कायमगंज /फर्रुखाबाद 28 अप्रैल 2024
दि सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड कायमगंज के प्रशासनिक भवन स्थित स्टोनों कार्यालय में विद्युत शार्ट सर्किट से से अचानक आग लग गई । इस अग्निकांड में कार्यालय में रखें रिकॉर्ड आदि सामान जलने से लगभग दो लाख रुपए के नुकशान का अनुमान लगाया जा रहा है । आग वाले कार्यालय से उठता हुआ धुँआ वहां ड्यूटी पर तैनात
गार्ड मनमोहन सिंह ने देखा समय आज रविवार की शाम करीब पौने पांच का था । लगी आग देख कर गार्ड मौके पर पहुंचा । जहां देखा कि आफिस के अंदर आग की लपटें निकल रही हैं। उसने तुरन्त मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। जीएम समेत मिल के प्रशासिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और पुलिस व फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। सूचना पर इंस्पेक्टर रामऔतार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फायर बिग्रेड भी मौके पर पहुंच गई। जहां दरवाजा खोला गया तो आग की लपटें देख सभी के होश उड़ गए। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। स्टेनो अशोक तिवारी ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लग गई है । जिससे आफिस की रिकार्ड की फ़ाइलें, फोटो स्टेट मशीन, कम्प्यूटर सिस्टम, प्रिंटर, मेज कुर्सी जल गए हैं। उन्होंने बताया आग की लपटें जीएम आफिस की तरफ पहुंच गई लेकिन वहां केवल कुर्सी आदि जले । वाकी कोई ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। बताया कि कुल मिलाकर करीब दो लाख का नुकसान हुआ है। फायर बिग्रेड के दमकल कर्मी गुरुनाम सिंह ने बताया 5 बजकर 35 मिनट पर सूचना मिली थी। वह कुछ ही देर में पहुंच गए। जहां आग पर काबू पा लिया । यदि सूचना मिलने में देर हो जाती तो किसी बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता था।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव

KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन

KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ​सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद

Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात

Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes