KAIMGANJ NEWS घर के भीतर ‘मौत का जाल’: तहमद के फंदे में कसा मिला ग्रामीण, हत्या या साजिश

Picsart 26 04 14 23 13 11 361

KAIMGANJ NEWS – निजामुद्दीनपुर में सनसनी, बंद कमरे में मिला शव, पुलिस-फॉरेंसिक टीम जुटी जांच में
कायमगंज/कंपिल।
थाना कंपिल क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर गांव में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक 40 वर्षीय ग्रामीण का शव उसके ही घर के अंदर बेहद संदिग्ध हालात में बरामद हुआ। शव जंगले में तहमद के फंदे से गर्दन में कसा मिला—मंजर ऐसा था कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। मौके की परिस्थितियां साफ तौर पर किसी गहरी साजिश और हत्या की ओर इशारा कर रही हैं।
मृतक की पहचान आफताब उर्फ गूंगा के रूप में हुई है, जो गांव के ही मुशाहिद के खाली पड़े मकान में अकेला रहता था। अविवाहित आफताब मजदूरी और लोगों से मदद लेकर जीवन यापन करता था, लेकिन अपने सरल और मिलनसार स्वभाव के कारण पूरे गांव में जाना जाता था।
ग्रामीणों के मुताबिक, आफताब सोमवार रात करीब 11 बजे कंपिल में आयोजित एक वलीमा समारोह से लौटकर आया था। रोजाना की तरह वह मंगलवार सुबह फजर की नमाज के लिए नहीं पहुंचा, तो लोगों को शक हुआ। सुबह करीब 8 बजे जब ग्रामीणों ने घर के अंदर झांककर देखा, तो अंदर का दृश्य देखकर हर कोई सन्न रह गया।
बंद कमरा, अंदर खड़ी सीढ़ी और गायब चाबी—रहस्य गहराया
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि आफताब का दरवाजा अंदर से बंद था, जबकि वह आमतौर पर दरवाजा खुला ही छोड़ देता था। जब परिजन और पुलिस पीछे के रास्ते से अंदर पहुंचे, तो वहां पहले से लगी एक सीढ़ी मिली, जो बीते दो दिनों से वहीं बताई जा रही है। इतना ही नहीं, मृतक के गले में रहने वाली चाबी भी गायब थी, जिसने पूरे मामले को और उलझा दिया है।
जमीन बनी वजह? हत्या की आशंका तेज
गांव में यह भी चर्चा है कि आफताब के नाम कुछ कीमती जमीन है, जिसे लेकर रंजिश की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में ग्रामीण खुले तौर पर इसे हत्या की साजिश मान रहे हैं।
फंदा इतना कसा कि ब्लेड से काटना पड़ा
मौके पर पहुंची पुलिस को शव को नीचे उतारने में भी मशक्कत करनी पड़ी। गले में कसा तहमद का फंदा इतना सख्त था कि उसे ब्लेड से काटकर हटाया गया।
फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी
सूचना मिलते ही फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर बारीकी से जांच की और अहम साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना प्रभारी नितिन चौधरी का कहना है कि, “मामला बेहद संवेदनशील है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह साफ हो सकेगी। फिलहाल सभी पहलुओं—हत्या और आत्महत्या—दोनों पर गंभीरता से जांच की जा रही है।”
गांव में दहशत, हर जुबान पर एक ही सवाल—आखिर आफताब की मौत कैसे हुई?
ब्यूरो रिपोर्ट: जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज सीएचसी में आशा बहुओं का फूटा गुस्सा: कोल्ड चेन रूम में जड़ा ताला, वैक्सीन सप्लाई ठप

KAIMGANJ NEWS –प्रभारी की ‘माफी’ पर अड़ीं आंदोलनकारी महिलाएं, पुलिस के छूटे पसीने; सीडीओ ने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कब्रिस्तान की जमीन पर हरियाली पर चली कुल्हाड़ी: 44 हजार में ‘सौदा’ कर काट डाले पेड़, पुलिस ने ऐन वक्त पर रोका खेल

KAIMGANJ NEWS –कोतवाली में शिकायत दर्ज होते ही मौके पर पहुंची खाकी; इलाके में गहराया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में GST की ताबड़तोड़ छापेमारी: तंबाकू के दो गोदामों से 25 हजार किलो माल ‘गायब’, कारोबारियों में मचा हड़कंप!

KAIMGANJ NEWS –​अताईपुर में तीन गाड़ियों से पहुंची SIB इटावा की टीम; कागजों में दर्ज[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मिशन-2027: फर्रुखाबाद की सियासी जमीन से गरजे श्यामलाल पाल, बोले— ‘बूथ पर करो वार, उखाड़ फेंको अहंकारी सरकार’

KAIMGANJ NEWS बाईपास गेस्ट हाउस में ‘पीडीए जन पंचायत’ से पहले सपा प्रदेश अध्यक्ष का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नहर पट्टी पर बेखौफ बाइक सवारों का आतंक! दौड़ लगा रहे छात्र का 16 हजार का मोबाइल झपटकर फरार

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में मोबाइल छिनैती की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत, पहले भी दो[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS एमएलसी रण: औचक निरीक्षण पर निकले एसडीएम का पारा सातवें आसमान पर, ‘अंधे’ मिले कैमरे तो अफसरों की उड़ गई हवाइयां!

 KAIMGANJ NEWS–लापरवाही पर लाल हुए हाकिम: बंद तीसरी आंख देख जमकर लगाई लताड़, अल्टीमेटम देकर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes