kaimganj news –सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज, कंपिल का सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण -मिली कमियों पर जताई नाराजगी

Picsart 23 12 09 06 11 27 232

Kaimganj news-स्टाफ नर्स का कायमगंज से कंपिल के लिए किया ट्रांसफर साथ ही आवास खाली करने के लिए निर्देश

कायमगंज/कंपिल /फर्रुखाबाद 9 दिसंबर 2023
आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज एवं कपिल का औचक निरीक्षण किया गया ।इससे यहां के स्टाफ में हड़कंप की स्थिति दिखाई दे रही थी। निरीक्षण के दौरान जो भी कमियां मिलीं। उन पर नाराजगी जताते हुए संबंधित को सुधार करने के निर्देश ।
सीएमओ ने कायमगंज से कंपिल के लिए स्टाफ नर्स का ट्रांसर्फर किया । वही कायमगंज में सेवानिवृत्त कर्मचारियो व पूर्व अधीक्षक को नोटिस भेजकर आवास खाली कराने के निर्देश है। बताया जा रहा है कि पूर्व अधीक्षक तथा कुछ सेवा निवृत कर्मचारी आज भी अस्पताल परिसर में बने आवासों पर काबिज हैं।
शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अवनेंद्र कुमार ने अचानक सामुदायिक स्वास्थ केंद्र कंपिल पहुंचे। सीएमओ को देख स्वास्थ कर्मियो में हडकंप मच गया। उन्होंने साफ सफाई के संख्त निर्देश दिए। कर्मचारियो की उपस्थित चेक की। कंपिल सीएचसी के अंदर एंबुलेंस के आने जाने के लिए दिक्कत होने पर रास्ते में आ रहे बिजली के पोल को हटवाने को कहा। उन्होंने कहा बिजली विभाग को पत्र लिखकर प्रक्रिया पूरी कराएं। सीएमओ ने कायमगंज की स्टाप नर्स प्रियंका का कंपिल सीएचसी के लिए ट्रांसर्फर कर दिया । उसके बाद सीएमओ कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुंचे। इमरजेंसी कक्ष में साफ सफाई व्यवस्था पर अधीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपस्थित रजिस्टर चेक किया। जब अस्पताल में सीएमओ ने स्कूली बच्चो के ब्लड ग्रुप चेक करने के लिए लंबी लाइन देखी तो अधीक्षक डा. शोभित कुमार को स्कूल प्रशासन से बात कर दस दस बच्चे भेजने के लिए निर्देश दिए। इससे बच्चे परेशान न हो और भीड़ न रहे। उन्होंने अधीक्षक को निर्देश दिए अस्पताल में पूर्व चिकित्साधीक्षक डा. विपिन कुमार को नोटिस देकर आवास खाली कराए। वही जो कर्मचारी सेवानिवृत्त हो गए। उनके भी आवास खाली कराने के लिए कार्यवाही करें ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Farrukhabad news गंगा का रौद्र रूप! देखते ही देखते नदी में समा गए मकान, आधे कटे घरों पर मंडरा रहा तबाही का खतरा

Farrukhabad news शमशाबाद के समयचीपुर चितार में कटान से मची तबाही, चार झोपड़ियां और किसानों[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में आज छह घंटे बिजली संकट! सुबह 10 से शाम 4 बजे तक ठप रहेगी सप्लाई, आठ जर्जर पोल बदलने को सभी फीडरों पर शटडाउन

KAIMGANJ NEWS –उपभोक्ता पहले ही निपटा लें जरूरी काम, बिजली विभाग ने जारी की सूचना;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास मिली दिल्ली के युवक की लाश, रातभर खुले आसमान के नीचे पड़ा रहा शव! ठंड बनी मौत की वजह या कुछ और?

KAIMGANJ NEWS –दीपावली की शाम घर से निकला था 37 वर्षीय जितेंद्र, कई दिनों से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS यात्री प्रतीक्षालय पर मौत बनकर टूट पड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 40 से 50 यात्रियों की अटकी सांसें!

KAIMGANJ NEWS –ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में चालक ने खोया नियंत्रण, बस ने प्रतीक्षालय[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पति-पत्नी के विवाद के बीच महिला ने उठाया खौफनाक कदम! कमरे में फांसी लगाकर जान देने का प्रयास

KAIMGANJ NEWS -परिजनों में मची चीख-पुकार, गंभीर हालत में सीएचसी से लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिवाली से पहले धधका नगर पालिका का कूड़ा घर! जहरीले धुएं ने घेरा पूरा इलाका, जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल

KAIMGANJ NEWS –टूटी बाउंड्रीवाल, खुले गेट और आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नदारद, प्लास्टिक-रबर के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS इंस्टाग्राम पर धमकी और फोटो से छेड़छाड़ का आरोप, युवती को तेजाब डालने की धमकी से मचा हड़कंप!

KAIMGANJ NEWS –भाई की शादी को लेकर शुरू हुआ विवाद, युवती ने गौरव ठाकुर नाम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ओवरटेक की जल्दबाजी बनी हादसे की वजह! टैक्सी से टकराकर कार में जा घुसी बाइक, दो किशोर गंभीर

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज-कंपिल मार्ग पर शराब ठेके के सामने हुआ भीषण हादसा, कार चालक ने[...]