Kaimganj news –कायमगंज / फर्रुखाबाद
प्राइवेट बस हेल्पर की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत होने के 21 दिन बाद पुलिस ने आखिर काफी हीलाहवाली के बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। बताया गया कि फर्रूखाबाद के मुहल्ला सुनहरी मस्जिद निवासी विमल चतुर्वेदी की बस पर थाना शमसाबाद के गांव कुइंयाखेड़ा निवासी अखिलेश कुमार हेल्पर का काम करता था। 19 सितम्बर को वह फर्रूखाबाद से बस के साथ हेल्पर की ड्यूटी करता हुआ पानीपत जा रहा था। जब बस कायमगंज – फर्रूखाबाद मार्ग स्थित गांव पपड़ी के पास पहुंची । इसी समय हेल्पर बस से उतर कर सवारियों को बस में चढ़ा रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बस मालिक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मारकर मौत हो जाने का मामला दर्ज कराया है। प्रश्न यह पैदा होता है कि किसी गरीब की मौत पर आखिर इतनी देर बाद रिपोर्ट दर्ज करने की नौबत कैसे पैदा हुईl यदि यही मामला किसी ऊंचे राजनीतिक रसूख रखने वाले का होता तो यही पुलिस ऐसे प्रकरण में बिना देर किए ही समुचित कार्यवाही कर चुकी होती । लेकिन यहां ऐसा शायद इसीलिए नहीं हुआ क्योंकि मृतक एक गरीब था । उसकी कोई ऊंची पहुंच नहीं थी । इसलिए रिपोर्ट दर्ज करने में पुलिस ने भी समय पर उचित कदम नहीं उठाया होगा । इस तरह की बातें लोग करते हुए सुने जा रहे हैं । जबकि शासन हर गरीब और अमीर को समान रूप से न्याय दिलाने की बात करता है । लेकिन धरातल पर जिम्मेदार सरकारी मशीनरी से जुड़े लोग ( वेतन भोगी ) सरकार की नीतियों पर ही सवाल खड़ा करने का जनसामान्य को मौका देते रहते हैं l
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बरसते बादलों के बीच गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरिया’, कायमगंज में 36 से ज्यादा प्रतिमाओं का भू-विसर्जन; 15 फीट ऊंची मटकियां फोड़ युवाओं ने दिखाया दम
KAIMGANJ NEWS –रिमझिम फुहारों के बीच अबीर-गुलाल से सराबोर हुईं सड़कें, नम आंखों से बप्पा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेतों में घात लगाए बैठे ‘काल’ से बाल-बाल बचे दो नौनिहाल: कहीं जहरीले कीड़े का हमला, तो कहीं सांप ने डसा; सीएचसी में मचा हड़कंप
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम
KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत
Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]
Sep
NOIDA UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत
Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज
KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]
Sep